Skip to content
16 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • श्रद्धा-भक्ति

क्यों सफेद घोड़े की ही सवारी करेंगे भगवान कल्कि | Kalki Temple in Sambhal

admin 14 December 2021
Kalki Avtar Bhagwan Vishnu in Sambhal
Spread the love

अजय सिंह चौहान || सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु के अब तक नौ अवतार हो चुके हैं जबकि उनका दसवां अवतार इसी युग यानी कलियुग के अंत में होना तय है जो कल्कि अवतार के नाम से जाना जायेगा। और यह अवतार होगा भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के एक जिले में जिसका नाम सम्भल है। पुराणों में सम्भल को शम्भल के नाम से जाना जाता है। धर्मग्रंथों के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान कल्कि का अवतार होगा। इसी के आधार पर श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान कल्कि की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

कलियुग में उनके दसवें अवतार का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इस अवतार के होने में अभी तो हजारों साल का समय लगेगा। पुराणों में ऐसा कहा गया है कि जब कलियुग अपने चरम पर होगा उस समय भगवान विष्णु अपना दसवां अवतार लेंगे। यह अवतार 64 कलाओं से युक्त होगा जो कलयुग और सतयुग के संधिकाल के मध्य में होगा। क्योंकि जब-जब मानव अन्याय और अधर्म के दलदल में खो जाता है, तब भगवान विष्णु उसे सही रास्ता दिखाने के लिए इस धरती पर अवतार लेते हैं।

श्रीमद्भागवत-महापुराण के बारहवें स्कन्द में दिया गया एक श्लोक बताता है कि –
सम्भलग्राममुख्यस्य ब्राह्मणस्य महात्मनः।  भवने विष्णुयशसः कल्किः प्रादुर्भविष्यति।।

इस श्लोक का अर्थ यह है कि सम्भल ग्राम में विष्णुयश नाम के एक ब्राह्मण होंगे, उनका हृदय बड़ा उदार और भगवतभक्ति पूर्ण होगा। साथ ही वे वेदों और पुराणों के महान ज्ञाता भी होंगे। उन्हीं के घर भगवान विष्णु कल्कि रूप में अवतार लेंगें।

भगवान कृष्ण ने स्वयं ही अर्जुन को अपने दसवें अवतार की जानकारी दी थी। भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि जब-जब धर्म की हानि होगी मैं स्वयं उसे बचाने, धर्म की रक्षा करने और दुष्टों का नाश करने आऊंगा, क्योंकि यही मेरा कर्तव्य है। इसी के बाद सतयुग का आरंभ भी होगा। भगवान कल्कि देवदत्त नामक एक सफेद घोड़े पर सवार होकर इस संसार के पापियों का विनाश करेंगे और फिर से सनातन धर्म की स्थापना करेंगे। भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को निष्कलंक भगवान के नाम से भी जाना जायेगा।

जानकारों का यह भी मानना है कि भगवान कल्कि सफेद उड़न घोड़े पर सवार होंगे तो उसका जो प्रमुख सांकेतिक अर्थ निकलता है उसके अनुसार जब युग बदलेगा तो नये युग रोशनी आएगी और कलियुग का अंधियारा नष्ट हो जायेगा।

SAMBHAL__KALKI TEMPLE_SAMBHAL
सम्भल में अहिल्याबाई होल्कर द्वारा बनवाया गया भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का मंदिर और कल्कि रूप मूर्ति

श्रीमद्भागवत-महापुराण में सम्भल नाम के जिस स्थान पर भगवान विष्णु का कल्कि रूप में अवतार होना है विद्वानों के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश का यही सम्भल जिला और प्रमुख नगर है। क्योंकि सम्भल का शाब्दिक अर्थ समान रूप से भला या शान्ति करना या शान्ति का होना अर्थात जहाँ शान्ति व अमन हो या शान्ति फैलाने वाला होता है। इसके अलावा भी दूसरे कई कारण है कि भगवान विष्णु का जन्म यहां होने वाला है।

यहां स्वयं ब्रह्याजी ने की थी शिवलिंग की स्थापना | History of Sambhal

सम्भल, एक ऐसा नगर है जिसको लेकर हजारों सालों का धार्मिक इतिहास, पौराणिक मान्यताएं और किंवदंतिया युगों-युगों से चली आ रहीं हैं। पौराणिक ग्रंथों के जानकार बताते हैं कि यह वही सम्भल है जिसका नाम सतयुग में सत्यव्रत था, त्रेता युग में महदगिरि या महेंद्रगिरी था, द्वापर युग में पिंगल था और अब इस कलयुग में यह सम्भल के नाम से प्रसिद्ध है। यूगों-युगों के प्रमाण और साक्ष्य आज भी यहां प्रत्यक्ष देखने को मिलते हैं।

सम्भल में भगवान विष्णु के कल्कि रूप में अवतार लेने की बात को हमारे सभी प्रमुख धर्मग्रंथों में प्रमुखता से स्थान दिया गया और उसी का अनुसरण करते हुए महान हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चैहान ने भी अपने शासनकाल में इसे अखण्ड भारत और सनातन धर्म के लिए प्रमुख तीर्थस्थल और पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करवाया और इसे अपनी राजधानी का दर्जा भी दिया था।

गुरू गोविंद सिंह जी ने भी सम्भल में होने वाले कल्कि अवतार का जिक्र अपने दशम ग्रन्थ में किया है। इसके अलावा सम्भल में भगवान विष्णु के अवतार से पहले ही देश के सभी संतों की सहमती से श्री कल्किपीठ की स्थापना हो चुकी है।

इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने भी जब पुराणों में लिखित उस कल्कि अवतार के विषय में पढ़ा और सुना तो उन्होंने स्वयं यहां आकर एक बहुत ही सुन्दर कल्कि मंदिर की स्थापना करवाई थी। जो आज भी देखा जा सकता है।

हालांकि, यहां एक कल्किधाम मंदिर के निर्माण की योजना भी पिछले कई सालों से अधुरी ही पड़ी हुई है, क्योंकि स्थानीय मुस्लिम समाज के कुछ दबंग नेताओं ने किसी न किसी तरह उस निर्माण की योजना पर रोक लगवा रखी हुई है।

About The Author

admin

See author's posts

4,644

Post navigation

Previous: कटासराज मंदिरों पर भू-माफिया का कब्जा | Katasraj Tirth in Pakistan
Next: …और जब पांडवों ने भगवान शिव को पहचान ही लिया | Story of Kedarnath Jyotirlingam

Related Stories

Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

admin 11 March 2026
Types of incarnations of Lord Vishnu
  • अध्यात्म
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति

कितने प्रकार के होते हैं विष्णु जी के अवतार?

admin 3 February 2026
Mumbai TV serial actors visited Shankaracharya Ji and sought his blessings. 1
  • धर्म
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

मुंबई टीवी सीरियल के कलाकारों ने किया शंकराचार्य जी का दर्शन व लिया आशीष

admin 26 December 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093036
Total views : 170742

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.