Skip to content
28 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • तीर्थ यात्रा
  • भाषा-साहित्य

…और जब पांडवों ने भगवान शिव को पहचान ही लिया | Story of Kedarnath Jyotirlingam

admin 14 December 2021
Kedarnath Yatra Route
Spread the love

सनातन शास्त्रों के अनुसार भगवान केदारनाथ के विषय में जो कहानी पढ़ने और सुनने को मिलती है उसके अनुसार माना जाता है कि हिमालय के इस क्षेत्र में भगवान विष्णु के चैथे अवतार महातपस्वी ‘नर’ और ‘नारायण’ नामक दो ऋषि तपस्या करते थे। उन्होंने भगवान शिव का पार्थिव शिवलिंग बनाकर श्रद्धा और भक्तिपूर्वक उसमें विराजने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की और हिमालय के बदरीकाश्रम में कई वर्षों तक तपस्या की।

नर और नारायण नामक उन दोनों ऋषियों की आराधना और तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उनकी प्रार्थना के अनुसार हिमालय के केदारतीर्थ में ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थित हो गए। मान्यता है कि बद्री-केदार घाटी में नर और नारायण नामक दो पर्वत आज भी विद्यमान हैं। नर और नारायण नामक उन दो पर्वतों के विषय में यह भी माना जाता है कि जिस दिन वे दोनों पर्वत भूस्खलन के कारण आपस में मिल जाएंगे उसी दिन यह तीर्थ भी लुप्त हो जाएगा।

भगवान केदारनाथ तीर्थ के जन्म की दूसरी कथा पर यदि गौर करें तो पता चलता है कि यह कथा हमारे पुराणों और महाभारत जैसे ग्रंथ से भी जुड़ी हुई है। हमारे पुराणों में पंचकेदार की कथा का स्पष्ट वर्णन मिलता है। जिसके अनुसार, महाभारत के युद्ध में विजयी होने के बाद पांडव अपने भाई-बंधुओं की हत्या के पाप से मुक्त होना चाहते थे। ऋषियों ने पांडवों को इस पापमुक्ति के लिए भगवान शंकर की शरण में जाने का सुझाव दिया। जिसके बाद पांडवों ने देवाधिदेव महादेव के दर्शन के लिए काशी के लिए प्रस्थान किया।

पांडव जब काशी पहुंचे तो भगवन शिव वहां नहीं मिले। साधुजनों के कहने पर पांडवों ने उनकी खोज के लिए हिमालय के बद्री क्षेत्र के लिए निकल पड़े। कहा जाता है कि भगवान शंकर स्वयं नहीं चाहते थे कि वे पांडवों को दर्शन दें, इसलिए वे वहां से भी अंतरध्यान हो कर केदार में जा बसे। और पांडवों को जब यह पता चला तो वे भी उनके उनके दर्शनों के लिए केदार पर्वत पर पहुंच गए।

जर्जर हो चुके हैं कटासराज के मंदिर अवशेष | History of Katasraj Temple in Pakistan

कहा जाता है कि भगवान शंकर ने पांडवों को अपनी ओर आता देख बैल का रूप धारण कर लिया और वे अन्य पशुओं में जा मिले। पांडवों को यह बात समझ में आ गई कि शायद भगवान शिव हमें दर्शन देना नहीं चाहते। तब उन्होंने केदार क्षेत्र में भगवान शिव को खोजने के इरादे से घेराबंदी शुरू कर दी।

माना जाता है कि भीम ने अपना विशाल रूप धारण करके दोनों पहाड़ों पर अपने पैर फैला दिए। जिसके बाद अन्य सभी गाय-बैल तो भीम के पैरों के नीचे से निकल गए लेकिन शंकरजी रूपी बैल पैर के नीचे से निकलने को तैयार नहीं हुए। बैल रूपी भगवान शंकर वहीं अड़ गए। यह देख कर भीम ने तुरंत ही उनकी पीठ को पकड़ना चाहा, लेकिन भोलेनाथ ने अपना विशाल रूप धारण कर लिया और धरती में समाने लगे। भीम ने तुरंत ही बैल की पीठ का भाग कस कर पकड़ लिया।

पांडवों की भक्ति और दृढ़ संकल्प देखकर भगवान शंकर खुब प्रसन्न हुए। उसी समय भगवान शंकर अपने असली रूप में प्रकट हो गए और पांडवों को अपने भाई-बंधुओं की हत्या के पाप से मुक्त कर दिया। माना जाता है कि इसी घटना के बाद से श्री केदारनाथ धाम में भगवान शंकर और नंदी बैल की पीठ पर बनी आकृति पिंड के रूप में पूजे जाते हैं।

इसके अलावा यह भी माना जाता है कि जब भगवान शंकर बैल के रूप में अन्तध्यान हुए, तो उनके धड़ से ऊपर का भाग जटाओं के रूप में आज भी कल्पेश्वर में पूजा जाता है। तुंगनाथ में शिव की भुजाएं पूजी जाती हैं, उनका मुख रुद्रनाथ में पूजा जाता है, उनकी नाभि मदमदेश्वर में और केदार में बैल के धड़ के रूप में पूजा होती है। मान्यता है कि इसीलिए इन्हीं पांचों स्थानों को पंचकेदार तीर्थ भी कहा जाता है।

– ज्योति सोलंकी, इंदौर (मध्य प्रदेश)

About The Author

admin

See author's posts

1,430

Related

Continue Reading

Previous: क्यों सफेद घोड़े की ही सवारी करेंगे भगवान कल्कि | Kalki Temple in Sambhal
Next: बच्चों और बुजुर्गों के साथ क्यों नहीं जा सकते केदारनाथ यात्रा पर!

Related Stories

Harivansh Puran
  • अध्यात्म
  • विशेष

श्रीहरिवंशपुराण में क्या लिखा है?

admin 20 April 2025
Indravijay An Old Book in Hindi Translation
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास

वेदों में भी इतिहास की भरमार है

admin 19 March 2025
RAM KA DHANUSH
  • अध्यात्म
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

श्रीरामद्वादशनामस्तोत्रम्

admin 19 March 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078200
Total views : 142591

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved