Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • लाइफस्टाइल

Laugh & Cry : रोना बेहूदगी है तो हँसना भी पागलपन

admin 16 January 2022
Laugh and Cry
Spread the love

रोने’ और ‘हँसने’ से अर्थ क्या है? समझेंगे थोड़ा। एक ही बल है- राम का बल, आत्मबल, परम का बल, पूर्ण का बल, स्रोत का बल। मन जब रो रहा है, तब मन कह रहा है कि वो परम है ही नहीं। ये मन की धारणा है। मन जब रो रहा है तब मन की धारणा है कि वो परम है ही नहीं। अन्यथा रो कैसे सकता था? एक रोता हुआ मन बड़ा नास्तिक होता है। रोने का अर्थ ही है कि कुछ कम हो गया, कुछ खो गया और जिसके पास है, वो पूर्ण है, वो परम है। वो कैसे कह देगा कि कुछ खो गया, कुछ कमी आ गई, नुकसान हो गया? रोने का अर्थ ही यही है कि तुमने इधर-उधर की चीजों को बहुत महत्वपूर्ण मान रखा था। अब जब वो खो गईं हैं, तो तुम रोए पड़े हो। जो असली है, वो तो खो सकता नहीं। तो इस कारण जो असली के साथ रहेगा, उसको कभी रोने की स्थिति आएगी ही नहीं।

जो रोऊँ तो बल घटै –
रोने का अर्थ ही यही है कि जो असली बल था, तुम उससे दूर हो गये हो। वरना रोते कैसे? ध्यान दीजियेगा। रोने वाले मन की क्या धारणा है? परम है ही नहीं। अब आते हैं हँसने वाले मन पर। हँसने वाले मन की दूसरी धारणा है। हँसने वाले मन की धारणा है कि परम कोई वस्तु है जो मुझ से बाहर है और जिसे प्राप्त किया जा सकता है और मैंने उसे प्राप्त कर लिया है, अब मैं हँस रहा हूं। घूम-फिर कर बात ये वही कह रहा है जो रोता हुआ मन कह रहा है, पर कहने में अभी भी अंतर है।

हँसता हुआ मन कह रहा है, ‘परम’ को पा लिया है। परम क्या है ? किसी का जिस्म परम है? बाज़ार में बिकता सामान परम है? समाज से मिली इज़्ज़त परम है? अपने लक्ष्यों को पा लेना परम है? रुपया परम है? और मैंने इसको पा लिया और पा लिया तो बड़ी हँसी आ रही है, बड़ा अद्भुत सा लग रहा है! रोने वाला मन कह रहा है, परम है ही नहीं। हँसने वाला मन कह रहा है, वस्तु ही कोई परम है, और दोनों को सिर्फ भरम है।

जो रोऊँ तो बल घटै –
बल का घटना लाज़मी है क्योंकि सब कुछ तुम्हारी धारणाओं पर ही तो है। वो तो सदा ही उपलब्ध है। तुम उसको धारण करते हो या नहीं, ये तुम पर है। तुमने यदि धारणा ही बना रखी है कि सत्य जैसा, कुछ होता ही नहीं, मात्रा संसार ही सब कुछ है, तो अब कहां से पाओगे बल? अब अगर जिंदगी डरी-डरी और कमजोर बीते, तो इसमें ताज्जुब क्या है? रोते रहोगे, शिकायतें करते रहोगे, ताकत नहीं रहेगी, क्योंकि जो भी ताकत होती है, वो तुम्हारी तो होती नहीं है। वो तो उसी की होती है। उसकी ताकत तुम्हें उपलब्ध होगी ही नहीं, जब कह दोगे कि वही नहीं है। वही है ताकत का स्रोत, और तुमने उसके ही होने से, इंकार कर दिया, तो अब तुम बलहीन ही तो रहोगे ना?

जो रोऊँ तो बल घटै –
तुम रोये नहीं कि तुम नास्तिक हो गये। और नास्तिक के पास बल कहाँ से आएगा?

Sleeping Sickness : आपके भोजन से जुड़े हैं नींद के तार

हँसो तो राम रिसाइ –
किस खुशी में हँसते हो? इसी खुशी में हँसते हो ना कुछ मिल गया? ‘कुछ मिल गया’, कहने का अर्थ ही यही है कि वो पहले से ही मिला हुआ नहीं था। ये भी घोर नास्तिकता है। रोना जितनी बड़ी बेहूदगी है, हँसना उतना ही बड़ा पागलपन। क्योंकि हँसने का अर्थ ही है कि मन को उसकी इच्छित वस्तु मिली, तभी तो हँसता है मन। मन ने कुछ वस्तुओं को ही परम का पर्याय मान लिया। पर्याय ही नहीं, विकल्प मान लिया। भूल में मत रहिएगा, ये पहले भी कहा है, दोहरा रहा हूं- हँसने में कोई बड़ी बात नहीं है।

हँसना कुछ विशेष नहीं है, और उसमें कोई गुणवत्ता नहीं है। जिन्होंने जाना है, उन्होंने साफ-साफ देखा है कि एक ही द्वैत के दो सिरे हैं रोना और हँसना। पर चूंकि हम प्लेजर सीकिंग लोग हैं, इसलिये हमने हँसने को बड़ी उपलब्धि मान रखा है, और हम बार-बार कहते हैं, ‘सदा हँसते रहो’। कोई रो रहा होगा, तो हम उससे पूछेंगे, ‘क्या हो गया, क्या बीमारी है?’ और अगर कोई अकारण ही, व्यर्थ ही हँसता रहता हो, तो हम उससे पूछते ही नहीं की क्या बीमारी है। क्यों हँसे जा रहे हो? हँसना उतनी ही बड़ी बीमारी है जितना बड़ा रोना।

जो रोऊँ तो बल घटै, हँसो तो राम रिसाइ।
जितना हँसोगे, राम उतना दूर होगा तुमसे। हँसी को बड़ा मूल्यवान मत मान लीजियेगा। जब मैं कह रहा हूं कि हँसी में मूल्य नहीं है, तो इसका अर्थ ये नहीं है कि मैं कह रहा हूं कि रोइये। ना हँसना है ना रोना है, शांत होना है। हँसी भी एक तनाव है। ठीक उतना ही बड़ा तनाव, जितना बड़ा रोना। हँसी उतनी ही बड़ी बीमारी है, जितना बड़ा रोना। हर द्वैत के साथ यही है। उसके एक सिरे पर बल घटेगा, और दूसरे सिरे पर, राम रिसाएगा और जो इन दो सिरों के बीच में फंसा है, उसकी वही स्थिति रहेगी कि

ज्यूँ घुँण काठहिं खाइ।
बाहर-बाहर से वो हो सकता है कि साबुत दिखाई दे पर उसका दिल छलनी हो चुका होगा, जैसे की काठ, जिसे घुन लग गया हो। कभी घुन खाई लकड़ी देखी है? बाहर-बाहर से ऐसा लगेगा ठीक है, पर ज्यों ही उस पर जरा जोर पड़ेगा, ज्यों ही स्थितियां उसकी जरा परीक्षा लेंगी, वो चरमरा कर टूट पड़ती है। उसमें कोई दम नहीं होता। उसकी अपनी कोई ताकत नहीं होती। जो लोग सिर्फ सतह देख पाते हैं, जो लोग सिर्फ स्थूल को देख पाते हैं, वो तो घुन खाई लकड़ी को भी स्वस्थ ही समझेंगे। वो तो यही कहेंगे कि सब ठीक है, सामान्य है, बढ़िया तो है। ‘चिकना चेहरा है, दो आंखे हैं, एक नाक है, क्या दिक्कत है?’ उन्हें ये दिखाई ही नहीं देगा कि इसके दिल में, सुराख ही सुराख हैं, जैसे घुन खाई लकड़ी।

Anger : क्षणिक पागलपन ही तो है क्रोध

यही हालत तो है हम सब की, ‘घुन खाई लकड़ी’, छेद ही छेद हैं, छेद ही छेद। हिस्से ही हिस्से हैं और घुन लगा हुआ है, और वो खाए जा रहा है, चाटे जा रहा है। और वो बड़ा चालाक घुन है, अंदर-अंदर चाटता है, बाहर से कुछ पता ही नहीं चलता। चेहरे पर एक मुँहासा हो जाए, तो दिखाई तो देता है। यहां तो मन टुकड़े-टुकडे़ हुआ पड़ा है, पर दिखाई नहीं देता। बीमारी आंखों से प्रकट नहीं होती।

एक ही इलाज है, ना इधर के रहो, ना उधर के रहो। इसी द्वैत से उठ जाने को बुद्ध ने, ‘मध्यम मार्ग’ कहा है। ‘मध्यम मार्ग’ का मतलब ये नहीं है कि इसके और उसके बीच में आ कर बैठ गए। ‘मध्यम मार्ग’ का अर्थ यही है कि ‘ना हँसना है, ना रोना है’। पागल मत बन जाइएगा कि बुद्ध कह रहें हैं कि बीच की किसी हालत में रहना है, ‘मध्यम मार्ग है भाई’! या थोड़े समय के लिये हँसना है और थोड़े समय के लिये रोना है।

मध्यम मार्ग का अर्थ है, द्वैत के ना इस सिरे पर हैं, ना उस सिरे पर हैं। ना इस ध्रुव पर हैं, ना उस ध्रुव पर हैं। हम किसी और आयाम में हैं। हम उस तल पर हैं ही नहीं जिस तल पर हँसा जाता है या रोया जाता है। हम किसी और तल पर पहुँच गए हैं।

ना खोने का अफसोस मनाइए, ना पाने का जश्न क्योंकि ना कुछ खोने के लिये है, ना कुछ पाने के लिये है। खोने का अफसोस भी पागलपन है, और पाने का जश्न भी बेहूदगी। और आदमी का जीवन इन्हीं दो चीजों में बीतता है। सारी कोशिश ही यही हैं। या तो कुछ खो ना जाए, या फिर कुछ पा लूं। दो ही तो चेष्टाएं होती हैं हमारी- दुःख से बचो, सुख को पाओ – इन दो के अलावा, हमारी कोई तीसरी चेष्टा नहीं होती है। और ये दोनों ही चेष्टाएं मन की इसी धारणा से निकलती हैं कि वो परम, या तो है नहीं, या वो कोई वस्तु है जिसे मैं हासिल कर सकता हूं।

– प्रशांत त्रिपाठी

About The Author

admin

See author's posts

921

Post navigation

Previous: क्षणिक पागलपन ही तो है क्रोध | Anger is madness
Next: Cow in India : चारों पुरुषार्थों की प्रदाता है गाय

Related Stories

Law & Order in India
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

हिंसा, मनोविज्ञान और न्यायशास्त्र

admin 25 February 2026
DIVORCE TALAK TALAK TALAK
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

परेशानियों से जुझता बचपन और तलाक

admin 28 October 2025
Importance of social service according to the scriptures and the Constitution
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

admin 26 July 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093089
Total views : 170851

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.