Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • भाषा-साहित्य

Life & Death : क्या परलोक का भी कोई अस्तित्व है?

admin 20 January 2022
Life After Death in Hinduism 1
Spread the love

अजय सिंह चौहान | रहस्य के प्रति उत्सुकता मनुष्य को आदिकाल से ही रही है। मानवमन में अनेक रहस्यमय प्रश्न उठते हैं जिनमें प्रमुख प्रश्न होते हैं आत्मा या चेतना के। क्या हमारे भीतर कोई आत्मा या ऐसी चेतना है जो इस असीम ब्रहमाण्ड की किसी शक्ति या अनदेखे जीवों से सम्पर्क साधे हुए हैं? क्या परलोक का भी कोई अस्तित्व हो सकता है? क्या भूत-प्रेत वास्तविकता है, क्या मृत्यु ही जीवन का अंत है?

यह तो सभी जानते हैं कि किसी भी जीव का मृत्यु को प्राप्त होना एक सत्य है। किन्तु यह कोई नहीं जानता की मृत्यु के बाद क्या होता है। आज विज्ञान बहुत आगे है, आवश्यकता से भी आगे। मगर जीवन-मृत्यु, आत्म-चेतना आदि के सवालों के सामने वह तुच्छ है। विज्ञान चाहे सूर्य को भी क्यों न छू ले मगर परलोक और आत्मा-परमात्मा की वास्तविकता को संभतः कभी भी नहीं समझ और जान सकेगा। हां इस पर परामनोवैज्ञानिकों ने अवश्य ही कुछ समय बर्बाद किया है।

इस विषय पर अनेक देशों में और भारत में भी परामनोवैज्ञानिकों ने मृत्यु और पूनर्जन्म की गुत्थियों को सुलझाने का प्रयास किया है। तथा इन घटनाओं के आधार पर कुछ काल्पनिक फिल्में भी बनी हैं। मगर इन फिल्मों में पूनर्जन्म और भटकती आत्माओं से संबन्धित घटनाओं की गुत्थियों को सुलझाया नहीं बल्कि इन्हें फिल्माया गया है।

आत्मा, मृत्यु और पुनर्जन्म जैसी अन्य गुत्थियों को जानने के लिए भारत और विश्व के कई अन्य देशों में अनेक परामनोवैज्ञानिकों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिनमें प्रमुख नाम कैन्नैडरिंग, प्रो. वी.डी. ऋषि, सर अलिवर लाॅल, रेमंड मूडी तथा आर्थर कानन डायल हैं।

Life After Death in Hinduism 2रेमंड मूडी ने ‘लाईफ आॅफ्टर लाईफ’’ नामक अपनी एक पुस्तक में लगभग 150 (150) ऐसे व्यक्तियों के साक्षात्कार लिखे हैं, जो मृत्यु के समीप पहुंच चुके थे या जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया था और वे पुनः जीवित हो उठे। इन साक्षात्कारों को मूडी ने तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। जिनमें प्रथम उन लोगों के अनुभव जिन्हें डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया परन्तु वे फिर से जीवित हो उठे। द्वितीय उन लोगों के अनुभव जो किसी दुर्घटना, गम्भीर चोट अथवा किसी बीमारी के कारण मृत्यु के समीप जाकर फिर से जी उठे। तथा तृतीय उन लोगों के अनुभव जो मर गये, किन्तु मरणासन्न या मरने से पूर्व की अवस्था में जो कुछ कहा उसे उपस्थित लोगों ने सुना और बाद में उसे बताया या दोहराया।

मनोवैज्ञानिक मूडी ने अपनी इस पुस्तक ‘लाइफ आफ्टर लाइफ’ में लिखा है कि एक महिला के अनुभव इस प्रकार है – ‘‘मेरी आंत का आॅपरेशन हो रहा था, आॅपरेशन के दिन मैं कई घण्टे तक बेहोश रही। हालांकि तब मैं अचेत थी, लेकिन इस दौरान डाॅक्टरों और सर्जन के बीच हुई बातचीत मुझे आज भी याद है। मैं अपने शरीर के कुछ ऊपर लेटी रही, दर्द से मुक्त, अपने शरीर को देखती रही, जिस पर दर्द के लक्षण थे। शांतिपूर्वक हवा में उड़ती रही। एक बार तो मैं किसी अंधकारमय सुरंग में भी पहुंच गयी और थोड़ी देर बाद पुनः अपने शरीर में प्रवेश कर गयी। उस सुरंग से मैंने सारे कार्य-कलापों को देखा था।’’

पारसी लोगों का मानना है कि जीवात्मा मृत्यु के तीन दिन पश्चात अपनी कामना, भावना एवं क्रिया-कर्म के अनुसार स्वर्ग अथवा नर्क में जाती है। इस विषय पर विभिन्न लोगों के विभिन्न मत हैं कि, मृत्यु के पश्चात आत्मा का क्या होता है? कोई कहता है कि मृत्यु के पश्चात आत्मा भी समाप्त हो जाती है, कोई कहता है कि आत्मा सुरक्षित रहती है। दर्शन, आध्यात्मतत्व, धर्म एवं विज्ञान आदि के भी इस विषय में विभिन्न मत हैं। वैदिक युग के ऋषि-मुनि भी प्रेतलोक में विश्वास करते थे।

Rishi, Muni, Sadhu, Sanyasi : क्या हैं ऋषि, मुनि, साधु और संन्यासी ?

ऋग्वेद के एक मंत्र में कहा गया है कि – ‘‘जीवात्मा का कभी पतन या विनाश नहीं होता। वह कभी समीप, कभी दूर, अनेक योनियों में भ्रमण करती है। अर्थात वह कभी कोई वस्त्र पहनती है तो कभी कोई वस्त्र। इस विषय पर भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है कि आत्मा की कभी मृत्यु नहीं होती है। आत्मा अमर है। आत्मा सत्य है तथा आत्मा ही परमात्मा का दूसरा रूप है।’’

डाॅक्टरों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार जब मृत्यु होती है तो मस्तिष्क और हरदय निष्क्रिय हो जाते हैं और मस्तिष्क के पूर्णरूप से निष्क्रिय हो जाने पर ही व्यक्ति की मृत्यु मानी गयी है। मृत्यु के बाद जीवात्मा सुक्ष्म शरीर में समाविष्ट हो जाती है। मृत्यु के समय जो वाष्प समान सुक्ष्म पदार्थ बाहर जाता है, वह ज्योतिर्मय होता है और सुक्ष्म शरीर का छाया चित्र भी लिया जा सकता है। प्राकृतिक शरीर को छोड़कर सूक्ष्म शरीर में प्रवेश और अन्यत्र विचरण करने का उल्लेख प्राचीन समाधि भवनों में ऐसे आलेख अंकित हैं, जिनमें सुक्ष्म शरीर को प्राकृतिक शरीर से विभिन्न स्थानों में जाते दिखाया गया है।

भारत के कई ग्रामीण क्षेत्रों और आंचलों में आज भी जब परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो उस शव के मस्तिष्क के समीप जमीन पर एक मुट्ठी आटे को डालकर कर उसे थोड़ा समतल करके उसे एक थाली से ढक दिया जाता है। तथा शव की अंतिम क्रिया के बाद जब उस थाल को उठाकर देखा जाता है तो उस आटे पर एक अस्पष्ट सी आकृति प्रतीत होती है, जिसको आधार मान कर गांव के कुछ बुजुर्ग लोग अपने-अपने अनुभव या कल्पना के आधार पर यह घोषणा करते हैं कि उसकी आत्मा का अगला जन्म किस रूप में हो सकता है।

कई परामनोवैज्ञानिकों ने प्लेनचिट या माध्यम के द्वारा परलोकगत आत्माओं से सम्पर्क कर ‘मरणोपरान्त जीवन’ के बारे में जानने का प्रयास किया। दूसरी तरफ इन्हीं परामनोवैज्ञानिकों का यह मानना है कि मृत्यु के बाद लौटे कई व्यक्तियों ने परलोक जगत की जो झांकी प्रस्तुत की है उसे हम शत-प्रतिशत सत्य भी नहीं मान सकते। क्योंकि यह उनके सपनों, विचारों एवं अनुभूतियों का मिला-जुला रूप भी हो सकता है।

चाहे यह सत्य हो अथवा असत्य, किन्तु यह तो वास्तविकता है कि मृत्यु ही जीवन का सर्वोच्च सत्य है और यह शरीर चेतना का वाहन है। अतः इस वाहन की सवारी करने के पश्चात प्रत्येक सवारी को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना होता है और परलोक की वास्तविकता क्या है? आत्मा क्या है? क्या आत्मा मरती है या नहीं? इन सभी प्रश्नों के उत्तर हम शायद ही कभी जान सकेंगें।

About The Author

admin

See author's posts

1,370

Post navigation

Previous: सच साबित होती जा रही हैं भविष्यवाणियां | Predictions
Next: रुद्राक्ष का ज्ञान, विज्ञान और महत्व | Science and importance of Rudraksha

Related Stories

Susruta Samhita Sarirasthana An Old and Rare Book
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

सुश्रुतसंहिता शारीरस्थान में क्या है?

admin 3 February 2026
Garg Samhita Book Cover Geeta Press
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

श्रीगर्ग-संहिता में क्या लिखा है?

admin 8 January 2026
kurukshetr dharmaanlankaran 2025 award
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

शंकराचार्य परंपरा का उल्लेख भविष्यमहापुराण में

admin 15 December 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093059
Total views : 170780

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.