Skip to content
13 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य

रिहायशी इलाकों में शराब की दुकान खोलना कितना उचित

admin 26 December 2021
LIQUOR SHOPS IN DELHI
Spread the love

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के विरोध में श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि दिल्ली के रिहायशी इलाकों में शराब की दुकान खोलना किसी भी तरह से उचित नहीं है। अपनी जेब भरने के लिए केजरीवाल इतने लालची हो गए हैं कि आज उन्हें सही और गलत की पहचान तक नहीं है। यही अरविंद केजरीवाल हैं जो महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे और अभी भी दूसरे राज्यों में जाकर लोगों को झूठी तसल्ली दे रहे हैं लेकिन क्या दिल्ली के रिहायशी इलाकों में शराब के ठेके खोलने से महिला एवं बच्चे सुरक्षित महसूस करेंगे, इस पर केजरीवाल ने एक बार भी नहीं सोचा।

श्रीमती लेखी ने कहा कि दिल्ली में शराब बांटने वाले केजरीवाल पंजाब में जाकर शराब बंदी की वकालत कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की नींव जो साल 2013 में रखी गई थी, उसे दिल्लीवाले साल 2025 में फेंकने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल के जनविरोधी नीतियों और घोटालों के खिलाफ चाहे वह डीटीसी बस घोटाला हो या फिर जलबोर्ड घोटाला हो, आवाज उठाने पर केस कर दिया जाता है और डराया-धमकाया जाता है लेकिन केजरीवाल के इस तानाशाही से भाजपा डरने वाली नहीं है।

श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पूरी दिल्ली में हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य दिल्ली की पूरी जनता को जगाना है और बताना भी है कि केजरीवाल जो यह कहते थे कि दिल्ली के अंदर कोई भी शराब की दुकान खोलेंगे तो वहां कि आरडब्ल्यूए और महिला संगठनों से अनुमति लेंगे या राय लेंगे लेकिन आज बिना राय या अनुमति लिए 850 दुकानें खोलने की तैयारी चल रही है और कई दुकानें खोल भी दी गई हैं।

महामारी के दौर में सरकारी अस्पतालों का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी

उन्होंने कहा कि राजघाट से हमने आंदोलन की शुरुआत की थी और अब यह प्रदेश के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता के साथ और ज्यादा बृहद रूप से पूरे दिल्ली में होगा। उन्होंने बताया कि नई आबकारी नीति के खिलाफ हमारे आंदोलन को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। आज महिलाएं, आरडब्ल्यूए और व्यापारी वर्ग का साथ मिल रहा है। आज दिल्ली का एक भी व्यक्ति नहीं चाहता कि वह जहां अपने परिवार के साथ घरेलू बाजार करने जाते हों वहां शराब के ठेके हों। जहां-जहां भी शराब की दुकानें खोली गई हैं, वहां का माहौल खराब हुआ है और साथ ही बाजार पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ा है।

श्रीमती लेखी ने कहा कि दिल्ली के अंदर 70 प्रतिशत ऐसे इलाकों में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं जहां निगम के नियमों और मास्टर प्लान का उलंघन किया गया है। ऐसे में तीनों निगमों ने उन सभी दुकानों को नोटिस देना और उन्हें सील करने का काम भी शुरू कर दिया है।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

969

Related

Continue Reading

Previous: युवाओं को सनातन संस्कृति से अवगत कराना ही होगा
Next: राम भक्त श्री हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा | Hanuman Chalisa

Related Stories

Indian-Polatics-Polaticians and party workers
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

admin 13 July 2025
war-and-environment-in-hindi
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

admin 23 May 2025
Villagers under a tree in India
  • मन की बात
  • स्वास्थ्य

निरपेक्ष आर्थिक विकास के मार्ग पर भारत

admin 25 February 2025

Trending News

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 1
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 5
  • देश
  • विशेष

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025

Total Visitor

078527
Total views : 143317

Recent Posts

  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved