Skip to content
26 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति

Makar Sankranti : उत्तरायण सूर्य का उत्सव

admin 22 January 2022
Spread the love

प्रकृति की भारतवर्ष पर असीम कृपा है। यहां पग-पग पर, विविध रंगों में प्रकृति ने अपनी छटा बिखेरी है। गंगा जैसी पवित्र नदी दुनिया में कहीं नहीं है जिसकी प्रत्येक बूंद अमृत है। गंगा के मैदान में ही दुनिया का सबसे बड़ा मीठे पानी का भंडार है। भारत दुनिया का ऐसा अकेला देश है जहां छःह ऋतुएं नाना प्रकार से इसे समृद्ध करती है।

प्रत्येक ऋतु का अपना अलग सौंदर्य और महत्व है। वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमन्त और शिशिर सभी उमंग, उल्लास व नवीन चेतना प्रदान करने के साथ ही जीवन के विविध आयामों में व्यक्ति को प्रेरणा प्रदान करती हैं। अब जनवरी-फरवरी में आने वाले शिशिर को ही लें, कड़ाके की ठंड शरीर को कंपा देती है परन्तु यह संदेश भी देता है कि बस कुछ दिन और सुहाना वसन्त भी आने ही वाला है।

ऋतुएं केवल मौसम का परिर्वतन ही नहीं बल्कि मानव जीवन को स्वस्थ्य रखने में सहायक हैं। ध्यान दीजिये कि शरद पूर्णिमा के बाद खाद्य पदार्थ सड़ते नहीं, शिशिर और ग्रीष्म ऋतु में कीट-मच्छर समाप्त हो जाते हैं। कल्पना करें अगर शरीर को तपा देने वाली ग्रीष्म और कंपा देने वाला शिशिर न होता तो कीट-मच्छरों की भरमार होती और हम कभी न मुक्त हो पाते इनके कारण होने वाले विभिन्न रोगों से। वास्तव में ऋतुएं कई मौसमी रोगों के लिए प्राकृतिक अवरोधक के रूप में प्रकृति का अनुपम उपहार हैं। इसलिए सभी ऋतुओं का उत्साह के साथ स्वागत कर जीवन में उनका आनन्द लेना चाहिये।

जनवरी का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पौष मास में 14 जनवरी को सूर्य नारायण मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण का प्रारम्भ होता है। उत्तरायण में सूर्य की किरणें स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं, इसीलिए यह बहुत शुभ माना जाता है। भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तारायण होने पर ही शरीर त्यागा था। पूरे देश में इस पर्व को मकर संक्राति के रूप में मनाया जाता है। पंजाब में इसे लोहड़ी और तमिलनाडु में पौंगल के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर गंगा सागर स्नान का विशेष महात्मय है।

पौराणिक कथा है कि इसी दिन गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चल कर कपिल मुनि के आश्रम से होते हुए सागर में विलीन हुई थी। जनवरी का हमारे लिए एक और महत्व है, स्वतंत्र भारत की संविधान सभा ने 26 जनवरी को ही भारत का संविधान लागू कर देश को गणतंत्र घोषित किया था। अतः यह जनता को सत्ता के समर्पण का उत्सव भी है। वर्ष 2015, मकर संक्रांति, लोहड़ी, पौंगल, वसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस की असीम शुभ कामनाएं।

– साध्वी विभानंद गिरि

About The Author

admin

See author's posts

671

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: Dhanvantari Puja : धनतेरस को करें भगवान धन्वन्तरि की पूजा
Next: MEDITATION : सांस ही बंधन, सांस ही मुक्ति

Related Stories

Khushi Mukherjee Social Media star
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

admin 11 August 2025
What does Manu Smriti say about the names of girls
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

कन्या के नामकरण को लेकर मनुस्मृति क्या कहती है?

admin 9 May 2025
Jiroti Art is a Holy wall painting of Nimad area in Madhya Pradesh 3
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

जिरोती चित्रकला: निमाड़ की सांस्कृतिक धरोहर

admin 22 March 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081191
Total views : 147922

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d