Skip to content
7 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • कला-संस्कृति

मदर्स डे और गंगा मइया

admin 8 May 2022
Mothers day with ganga
Spread the love

गंगा यानी वही ममतामयी माता जिनके आगे माथा पटक कर भारत की अपढ़ आस्थावान माताएं युगों युगों तक सन्तान मांगती रही हैं। सन्तान ही क्यों, सुख समृद्धि घर-वर सबकुछ…गंगा से भारत का सबसे बड़ा परिचय सर्वफलप्रदायिनी माता के रूप में है।

सरस्वती के तट पट बसी संस्कृति जब नदी के सूखने पर पूर्व की ओर पलायित हुई तो कोसों चलने के बाद जीवन का एक निर्मल स्रोत दिखा। दरिद्रता, भूख और मृत्यु से हार कर भागती संस्कृति एकाएक जी उठी और भीड़ के मुँह से समवेत स्वर निकला, माँ… आँखों में उतर आए जल के साथ उस भीड़ ने नतमस्तक हो कर प्रणाम किया, और नाम दिया गंगा… गंगा मइया…

जब किसी बच्चे से कोई गलती हो जाय और वह माँ के आँचल में छिप कर उससे बता दे तो उसे लगता है कि अब माँ बचा लेगी। वह मुक्त हो जाता है। गङ्गा में पाप धोने की अवधारणा के पीछे भी शायद यही तर्क रहा होगा। गंगा पूरी सभ्यता की माँ है। उस माँ की गोद मे खड़े हो कर बेटा अपनी गलतियों को स्वीकार कर ले और सच्चे हृदय से प्रायश्चित कर ले तो मुक्त हो ही जायेगा। कम से कम मन को तो शान्ति मिल ही जाएगी।

जाने कितनी पीढ़ियों ने गङ्गा के जल में अपने अपराध धोए हैं। जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी… जाने कितनी पीढ़ियों की अस्थियां संग्रहित हैं उस पवित्र गोद में… मेरे बाबा कहते थे, गंगा में अस्थि विसर्जन का एक लाभ यह भी है कि मृत्यु के बाद भी मां की गोद मिल जाती है। साथ ही साथ मृत्यु के बाद व्यक्ति का अवशेष अपने समस्त पूर्वजों से अवशेषों से मिल जाता है, और उसके बच्चे भी अपने समस्त पूर्वजों को एक ही साथ महसूस कर लेते हैं। कभी गंगा स्नान को जाइये तो उस अथाह जलधारा को इस दृष्टि से भी देखिये कि उसकी गोद में आपके समस्त पूर्वजों की अस्थियां हैं। मैं जानता हूँ, आप रो उठेंगे।

गंगा की गोद में केवल जल नहीं, धर्म बहता है। सम्पूर्ण सनातन बहता है, पूरा भारत बहता है। गंगा को प्रणाम करना सम्पूर्ण सनातन को प्रणाम करना है।

गंगा मैया भारत के समस्त दुख-सुख की एकमात्र साक्षी हैं। उन्होंने अपने तट पर विश्व के कल्याण के लिए तपस्या करते सन्तों को भी देखा है, और अपने जल में तलवारों का खून साफ करते अरबी लुटेरों को भी… गंगा ने विश्वनाथ मंदिर को तोड़ती डायन रजिया सुल्तान को भी देखा है, और मन्दिर निर्माण करने वाली महारानी अहिल्याबाई होलकर को भी… वो सब जानती हैं। तभी तो पूरी सभ्यता की माँ हैं…

कभी बनारस में गंगा मइया के तट पर बैठ कर पण्डितराज जगन्नाथ शास्त्री ने गंगा की सबसे सुंदर स्तुति लिखी थी, गंगालहरी… मैं संस्कृत नहीं समझ पाता, पर मेरी मातृभाषा भोजपुरी में हजारों वर्षों से माताएं गंगा मइया के गीत गाती रही हैं। गंगालहरी और उन लोकगीतों की भाषा और शैली में भले अंतर हो, पर उनके रचनाकारों की आस्था और भावनाओं में कोई अंतर नहीं होगा… गंगा को सबने अपनी माँ की तरह ही पूजा होगा।

– सर्वेश तिवारी श्रीमुख (गोपालगंज) बिहार

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे कुछ बिल्डर
Next: विभिन्न धातु के पात्रों में भोजन करने से मिलते हैं विभिन्न लाभ-हानि

Related Stories

Ancient indian Psychological Warfare Method
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

admin 31 March 2026
Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026
An Ancient Indian King and the Modern Constitution
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

admin 12 March 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.