Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल

Omkareshwar Jyotirling : यहां समान हो जाती है सनातन की श्रद्धा और आस्था

admin 10 January 2022
Omkareshwar Narmada River
Spread the love

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar Jyotirling) मंदिर को लेकर मान्यता है कि नर्मदा नदी के किनारे के संपूर्ण क्षेत्र के किसी भी तीर्थ में ओमकारेश्वर ही सर्वश्रेष्ठ तीर्थ है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि कोई भी तीर्थयात्री देश के भले ही सारे तीर्थ कर ले किन्तु जब तक वह ओमकारेश्वर में आकर किए गए तीर्थों का जल लाकर यहाँ नहीं चढ़ाता उसके सारे तीर्थ अधूरे ही माने जाते हैं।

भगवान शिव के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों मंदिरों में से एक यह ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है। 12 ज्योतिर्लिंगों भगवान ओंकारेश्वर का ज्योतिर्लिंग चैथे स्थान पर पूजा जाता है जो नर्मदा नदी के किनारे मन्धाता या शिवपुरी नामक ओम के आकार में बने प्राकृतिक टापू पर है। पुराणों में इस टापू को ओमकार पर्वत और ओमकारेश्वर (Omkareshwar Jyotirling) तीर्थ कहा गया है।

 

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar Jyotirling) की एक सबसे अनोखी बात यह है कि यह दो ज्योतिस्वरूप शिवलिंगों में विभक्त है, यानी दो अलग-अलग ज्योतिर्लिंगों में स्थापित है इसलिए इनके मंदिर भी अलग-अलग हैं। इनके नाम हैं ओमकारेश्वर और ममलेश्वर, और इन दोनों मंदिरों में दर्शन करने पर ही एक ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी मानी जाती है। इसमें से एक श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग नर्मदा के उत्तरी तट के टापू पर है जबकि दूसरा श्री ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग (Mamleshwar Jyotirling) मंदिर नर्मदा के दक्षिणी तट पर यानी टापू से बाहर स्थित है।

पुराणों में ओमकारेश्वर (Omkareshwar Jyotirling) तीर्थ के साथ माता नर्मदा का भी विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि यमुनाजी में 15 दिन का स्नान तथा गंगाजी में 7 दिन का स्नान करने से जो फल प्रदान करता है, उतना पुण्यफल नर्मदाजी के दर्शन मात्र से प्राप्त हो जाता है।

ओमकारेश्वर (Omkareshwar Jyotirling) के मंदिर में प्रतिवर्ष दिवाली की रात को धनतेरस पूजन का विशेष महत्त्व माना जाता है। इसके लिए यहां रात्रि को जागरण होता है और धनतेरस की सुबह अभिषेक पूजन होता है। जिसके बाद कुबेर और देवी लक्ष्मी को समिर्पित महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस महायज्ञ में पति-पत्नी के कई जोड़े शामिल होते हैं।

Omkareshwar : ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर संरचना का संपूर्ण इतिहास

धनतेरस की सुबह नर्मदा जी के तट पर कुबेर महालक्ष्मी का महायज्ञ ओमकारेश्वर जैसे स्थान पर होना विशेष फलदायी माना जाता है। इस अवसर पर हजारों भक्त दूर-दूर से आते हैं और कुबेर का आशिर्वाद प्राप्त कर सुख शांति पाते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि शिव भक्त कुबेर ने इस मंदिर में तपस्या की थी।

यह भी माना जाता है कि कुबेर के स्नान के लिए शिवजी ने अपनी जटा के बाल से यहां कावेरी नदी उत्पन्न की थी जो यहां के कुबेर मंदिर के बाजू से बहकर ओमकार पर्वत का चक्कर लगाते हुए संगम पर वापस नर्मदाजी से मिल जाती है। इसे नर्मदा-कावेरी का संगम कहा जाता है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar Jyotirling) का मंदिर भारत के लगभग मध्य में स्थित है इसलिए यहां पर देश के हर राज्य और हर क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की वेशभूषा और भाषा भले ही अलग-अलग मालूम होती है लेकिन इनकी श्रद्धा और आस्था में सनातन संस्कृती और प्राचीन इतिहास की समान रूप से झलकती हुई देखी जा सकती है।

Omkareshwar Jyotirling : ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंग के पौराणिक रहस्य

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar Jyotirling) का मंदिर मध्य प्रदेश के प्रमुख नगर इंदौर से 75 किलोमीटर की दूरी पर है। इस ज्योतिर्लिंग तक पहुंचने के लिए सभी प्रकार से साधन उपलब्ध हैं।यहां सबसे नजदीकी बस अड्डा और रेलवे स्टेशन ओंकारेश्वर रोड या मोरटक्का है जो यहां से मात्र 12 किमी दूर पर है। खंडवा रेलवे जंक्शन यहां से 70 किमी दूर है। यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

ओंकारेश्वर (Omkareshwar Jyotirling) में यात्रियों के ठहरने के लिए बजट के अनुसार 50 से भी अधिक छोटी-बड़ी धर्मशालाएं हैं, जिनमें से अधिकाँश धर्मशालाएं नई हैं। इसके अलावा कई होटल और भक्त निवास आदि भी उपलब्ध हैं।श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रसादालय या भोजन की भी व्यवस्था है, जिसमें दर्शनार्थियों को बहुत ही कम खर्च में भरपेट भोजन कराया जाता है।

– गणपत सिंह, खरगौन (मध्य प्रदेश)

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: Nishkalank Mahadev : निष्कलंक महादेव से जुड़े हैं युगों-युगों के रहस्य
Next: श्री ओंकारेश्वर में दो ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन कैसे करें? | Omkareshwar Jyotirling

Related Stories

Ancient indian Psychological Warfare Method
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

admin 31 March 2026
An Ancient Indian King and the Modern Constitution
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

admin 12 March 2026
Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.