Skip to content
14 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष

राष्ट्रवाद के बिना राम राज्य की परिकल्पना नहीं: शैलेंद्र ठाकुर

admin 26 October 2024
Ram Rajya and nationalism_1
Spread the love

“राष्ट्रवाद” संस्था द्वारा “राष्ट्रवाद से राम राज्य” गोष्ठी संपन्न हुई

“राष्ट्रवाद” संस्था द्वारा नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में “राष्ट्रवाद से राम राज्य” गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित हुए, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रवाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रितेश तोमर ने की। इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पवन सिन्हा, श्री शैलेंद्र ठाकुर, श्री सुनील भराला (राज्यमंत्री उतर प्रदेश सरकार) रहे ।

मुख्य वक्ता श्री शैलेंद्र ठाकुर ने राष्ट्रवाद की देश को जरूरत क्यों है, बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ईमानदारी, उनकी राष्ट्रवादी सोच, उनके चरित्र और कार्यपद्धति का उदाहरण देकर उनके संघर्ष को विस्तार से बताया। श्री शैलेंद्र ठाकुर ने कहा कि जब मोदी जी प्रचारक थे तो उनके पैरों में चप्पल नहीँ थी, कई- कई दिन भोजन नहीं मिलता था। उस समय उनके प्रांत प्रचारक नाना जी देशमुख ने उन्हें नंगे पैर देखकर 2 रुपये चप्पल लेने के लिए दिए किंतु 15 दिन बाद फिर नंगे पैर देखने पर कारण पूछा तब श्री मोदी ने बताया कि 3 दिन से भोजन नहीं किया था, पेट की जरूरत पैरों से ज्यादा थी, इसीलिए उन पैसों से भोजन कर लिया था। एक वो दिन थे, उसी मेहनत के परिणाम से आज भारत के प्रधानमंत्री विकसित देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े होते हैं। ये उनकी ईमानदारी और संघर्ष का ही परिणाम है। आज पूरा विश्व भारत की तरफ आशा और विश्वास से देख रहा है और मोदी जी से कह रहा है कि आप पूरे विश्व की अगुवाई करो।

Ram Rajya and nationalism_2

श्री शैलेंद्र ठाकुर ने भाजपा सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला, साथ ही राम राज्य की विशेषता बताई। वर्तमान भारत के भविष्य को राम जी के चारित्र के साथ- साथ इजराइल के हाइफा युद्ध में भारत का इजराइल की आजादी में योगदान, महाराणा प्रताप के स्वाभिमानी संघर्ष को विस्तार से बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेई, भैरो सिंह शेखावत, डा. बी. आर अम्बेडकर, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव आदि महापुरुषों की जन्म जयंती मनाने के साथ- साथ बच्चो में महापुरुषों के चरित्र के अनुरूप विकास पर जोर दिया। श्री ठाकुर ने बताया कि राम राज्य की अवधारणा आधुनिक युग में आदर्श शासन या सर्वोत्कृष्ट शासन के रूप में है।

दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज नहिं काहुहि व्यापा।
सब नर करहिं परस्पर प्रीती, चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती।।

अर्थात, राम राज्य में किसी को दैहिक, दैविक, भौतिक कष्ट नहीं था, सब मनुष्य परस्पर प्रेम करते थे और वेदों में बताई हुई नीति (मर्यादा) में तत्पर रह कर अपने- अपने धर्म का पालन करते थे।

महात्मा गांधी के अनुसार राम राज्य में राजा अपनी प्रजा की कठिनाइयों को समझते थे, इसीलिए गांधी जी ने आज़ादी के बाद ग्राम स्वराज की परिकल्पना की थी। डाक्टर बी. आर. अंबेडकर ने राम राज्य को लेकर एक गैर पौराणिक धारणा बनाई थी जिसमें निष्पक्षता होनी चाहिए और सभी को समान अवसर मिलने चाहिए।

राम राज्य ही वास्तविक लोकतंत्र है, जहाँ कमजोर से कमजोर नागरिक के लिए भी त्वरित और सरलता से न्याय उपलब्ध हो परन्तु आधुनिक समय में राष्ट्रवाद के बिना राम राज्य की परिकल्पना करना संभव नहीं है क्योंकि राष्ट्रवाद ही वह विचारधारा है जिसमें लोगों की किसी राष्ट्र या देश के प्रति समर्पण और निष्ठा निहित है। जब देश के नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठा की भावना होगी तो एक स्वस्थ, ईमानदार समाज की स्थापना हो सकती है, जो राम राज्य की स्थापना की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम होगा। श्री शैलेंद्र ठाकुर ने कहा कि स्मरण रहे, राष्ट्रवाद में समर्पण और निष्ठा किसी भी व्यक्तिगत हित से सर्वोपरि और महत्वपूर्ण है। समाज में व्याप्त असंतुलन को राष्ट्रवाद की भावना से ही संतुलित किया जा सकता है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रविंद्र चौधरी, श्री अजय शर्मा, श्री भारत भूषण, सुश्री कविता सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। राष्ट्रवाद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीण कथूरिया जी एवं सौरभ जी ने भी राष्ट्रवाद के विषय में बताया। राष्ट्रीय प्रभारी श्री हरभजन सिंह, श्री राकेश खन्ना, राष्ट्रीय मंत्री श्री राजेश गुप्ता, श्री सचिन पाटिल, कोषाध्यक्ष- श्री प्रकाश चंद्र जी विशेष वक्ता रहे। श्री दिनकर जी अर्चना सिंघल जी संजीव तिवारी जी व गणमान्य सदस्य श्री अरुण शर्मा लकी जी, श्री अंशुल अंबेडकर जी, श्री विक्रम मानिक, श्री रवि दत्त, श्री सत्येंद्र, श्री दिलीप, जम्मू कश्मीर से विशेष तौर पर आई श्री मंजरी जी, साथ ही कुलदीप जी, आभा जी वह उन सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में मौजूद रहे।

About The Author

admin

See author's posts

315

Post navigation

Previous: नेता, चादर, फादर के साथ ब्राह्मण का मुकाबला
Next: जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं

Related Stories

Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026
Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026

Trending News

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 1
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 3
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026
अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

11 March 2026

Total Visitor

092798
Total views : 170209

Recent Posts

  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान
  • अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.