Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष

दिल्ली के सफदरजंग मकबरा का वास्तविक इतिहास

admin 6 February 2025
Safdarjung Tomb historical monument at Delhi India
Spread the love

राजधानी दिल्ली में स्थित प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में से एक “सफदरजंग का मकबरा” (Safdarjung Tomb historical monument at Delhi India) दिल्ली की प्रसिद्ध एतिहासिक इमारत पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। यह मकबरा दक्षिण दिल्ली में श्री औरोबिंदो मार्ग पर लोधी मार्ग के पश्चिमी छोर के ठीक सामने स्थित है।

पी- एन- ओक ने अपनी पुस्तक “भारतीय इतिहास की भयंकर भूलें” में दिल्ली में स्थित “सफ़दरजंग मक़बरा” (Safdarjung Tomb historical monument at Delhi India) के ऐतिहासिक तथ्यों के विषय में लिखा है — ऐसा विचार किया जाता है कि अवध के नवाब के प्रधानमन्त्री की स्मृति में यह मकबरा बनाया गया है। यह दावा भी सूक्ष्म परीक्षण करने पर निरस्त सिद्ध होता है। प्रथम बात यह है कि इतिहासकारों में इस मकबरे के सम्बन्ध में कालगत मतभेद हैं; कोई कहता है कि यह सन् 1759 में बना, और कोई कहता है कि इसका निर्माण सन् 1754 में हुआ। यह तीव्र मतभेद इस तथ्य के कारण है कि दोनों ही वर्ग गलत आधार पर स्थित हैं। वास्तव में यह भवन सफदरजंग की मृत्यु से अनेक शताब्दियों पूर्व भी विद्यमान था। साथ ही, यह भवन ऐसा नहीं है जिसका निर्माण एक वर्ष में हो सका हो।

भवन के प्रवेश द्वार के ठीक ऊपर संकुचित अलंकृत छज्जा युक्त एक सुन्दर राजपूत-शैली की खिड़की है। इस तरह की खिड़कियाँ राजस्थान के महलों और राजप्रासादों में सैकड़ों की संख्या में देखी जा सकती हैं। भवन का वर्गीय प्राकार पूर्णरूप में राजपूती नमूना है। यह इमारत एक सुरक्षा प्राचीर से घिरी हुई है, जिसके किनारों पर बुर्ज और बीच-बीच में पहरे की मीनारें है। ये सभी संयोज्य वस्तुएँ सिद्ध करती हैं कि यह एक ऐसा भवन था जो आवास के लिए प्रयुक्त होता था।

विचारणीय दूसरी बात यह है कि मृत्यु से पूर्व ही सफदरजंग को अत्यन्त अपमानित किया गया था और फिर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। बेरोजगार सरदार के लिए कौन भव्य मकबरा बनवाएगा? जबकि वह अवध का प्रधानमन्त्री था तो सभी स्थानों में से केवल दिल्ली का भव्य मकबरा ही उसकी यादगार के लिए क्यों बच रहा है? यदि उसके मृतपिंड (dead body) के विश्रामस्थल के रूप में इतना भव्य स्थान मिल सका, तो जीवन-काल में उसका अपना राजमहल तो न जाने कितना ऐश्वर्यपूर्ण रहा होगा! कहाँ है वह राजमहल ? कोई दिखा नहीं सकता।

स्वाभाविक रूप में यह कल्पना करनी पड़ती है कि सफदरजंग के उत्तराधिकारी ने मृतक के लिए यह भव्य मकबरा बनवाया होगा। यदि ऐसा है, पुत्र तो वह परवर्ती अत्यन्त समृद्ध व्यक्ति रहा होगा। मृतक के लिए एक अत्यन्त भव्य मकबरा बनवाने की स्थिति में होने के लिए तो दिल्ली में ही उसके दसियों विशाल राजमहल होने ही चाहिए। किन्तु हमें तो सफदरजंग का या उसके पुत्र का कोई भी महल कहीं भी दिखाई नहीं पड़ता। फिर, यह क्या बात है कि जीवित रहने पर जिसको रहने के लिए एक भी राजमहल उपलब्ध नहीं था, उसी को मृत्यु के पश्चात् मानो जादू से, एक भव्य राजप्रासाद मिल गया। अतः यह विचारना गलत है कि सफदरजंग का मकबरा मूल-स्मारक है।

युक्तियुक्त स्पष्टीकरण यह है कि वर्तमान इमारत सफदरजंग द्वारा विजित सम्पत्ति का एक अंश मात्र थी। अवध से बर्खास्त होने के पश्चात् अपनी मृत्यु के समय वह इसी इमारत में रह रहा था, और अपनी मृत्यु के बाद उसे इसी स्थान पर दफना दिया गया जहाँ उसके प्राण निकले। इसीलिए हमें इन भव्य मकबरों के कोई रेखाचित्र-प्रारूप, निर्माणादेश, देयक या व्यय-पत्रक लेख आदि नहीं मिलते हैं। न ही उनका मूल स्पष्ट रूप में उपलब्ध हो पाता है। इन स्मारकों के किसी भी पक्ष की जाँच-पड़ताल करने पर सन्देह, परस्पर विरोधी बातें और असंगतियाँ सम्मुख उपस्थित हो मार्ग अवरुद्ध कर देती हैं।

About The Author

admin

See author's posts

297

Post navigation

Previous: ट्रंप ने मोदी को दिखाया राष्ट्रवाद का आईना
Next: फिरोजशाह कोटला (दिल्ली) का वास्तविक इतिहास

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093073
Total views : 170810

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.