Skip to content
25 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विदेश

एक ऐसा प्रधानमंत्री, जो आज तक गायब है

admin 20 January 2023
Harold Holt Ex PM of Australian
Spread the love

दुनियाभर के देशों में ऐसे कई प्रधानमंत्री हुए हैं जो अपने अलग अंदाज़ों और अपनी कार्यशैलियों और शौकीन मिज़ाजों के लिए जाने जाते हैं. और यह भी सच है कि सभी देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सुरक्षा इतनी मज़बूत होती है कि उनके आसपास कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता.

हर एक देश के लिए उसके प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति सबसे अहम् होते हैं. यानी वे क्या करते हैं, कितनी देर तक सोते हैं, क्या खाते हैं, क्या पीते हैं और घर से ऑफिस या ऑफिस से घर या फिर किसी भी दूसरी जगह जाना या आना है तो उसके हर प्रकार के टाइम टेबल सभी कुछ निर्धारित होते हैं. यहां तक कि वे लोग कितने देर तक बाथरूम में रहते हैं और कितनी देर तक नहाते हैं सब कुछ.

हर एक वीआईपी का जीवन और उसके जीवन से जुड़ी हर एक पल की जानकारी उसकी सुरक्षा करने वालों के पास होती है. फिर चाहे वो छोटे से छोटा देश हो या फिर कोई बड़ा और शक्तिशाली देश का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति हो.

Harold Holt Australian Ex PM
श्रीमान हेरोल्ड होल्ट को ऑस्ट्रेलिया की तमाम सुरक्षा और जासूसी एजेंसियों के द्वारा बहुत ढूंढा गया, लेकिन वो कहीं नहीं मिले। आखिरकार 20 दिसंबर 1967 को, यानी चार दिनों के बाद उनकी खोज बंद कर दी गई और उन्हें आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया गया.

लेकिन आज यहां हम एक ऐसे देश के प्रधानमन्त्री की बात करने  जा रहे हैं जो इसी तरह के कड़े सुरक्षा घेरे के बीच से अचानक गायब हो जाते हैं. और न सिर्फ गायब हो जाते हैं, बल्कि आज तक उनके बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल पाती है कि आखिर वे गए तो गए कहाँ? क्या उनको जमीन खा गई या आसमान निगल गया?

हैरानी की बात तो ये है कि वो ज़िंदा हैं भी या नहीं, इसके लिए उनके देश ने हर वो प्रयास किया जो उन्हें खोजने के लिए किया जाना चाहिए था. लेकिन, हैरानी की बात है कि आज तक भी उनके बारे में कोई जानकारी मिल ही नहीं पाई है.

जी हाँ, ये सच है. और ये कोई बहुत अधिक पुरानी या ऐतिहासिक बात नहीं बल्कि आज से मात्र 56 – 57 वर्ष पुरानी बात है. और उन प्रधानमन्त्री महोदय का नाम है हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट। जी हाँ हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट, जो कि ऑस्ट्रेलिया के 17वें प्रधानमंत्री थे और उन्होंने 26 जनवरी, 1966 को प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री मेनजिस का कार्यकाल के पूरा होने के बाद निर्विरोध चुन लिया गया था. जबकि उसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनावों में उन्हें फिर से भारी जीत हासिल हुई थी।

पांच अगस्त वर्ष 1908 को न्यू साउथ वेल्स के स्टैनमोर में जन्मे हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट तैराकी और मछली पकड़ने के बहुत शौकीन हुआ करते थे. हैरानी तो इसबात की होती है कि जब वे तैराकी के बहुत शौकीन थे तो भला पानी में से अचानक गायब कैसे हो सकते थे? जी हाँ पानी में से वे गायब हो गए थे, और वो भी अपने कड़े सुरक्षा घेरे को तोड़कर.

दरअसल, खबरों के अनुसार घटनाक्रम कुछ यूँ हुआ कि 17 दिसंबर 1967 को अपने ही देश ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया के शेविओट नामक बीच पर यानी समुद्र के किनारे के पानी में तैरने के दौरान हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट अचानक ऐसे गायब हुए कि आज तक भी उनका कुछ पता ही नहीं चल पाया है.

श्रीमान हेरोल्ड होल्ट को ऑस्ट्रेलिया की तमाम सुरक्षा और जासूसी एजेंसियों के द्वारा बहुत ढूंढा गया, लेकिन वो कहीं नहीं मिले। आखिरकार 20 दिसंबर 1967 को, यानी चार दिनों के बाद उनकी खोज बंद कर दी गई और उन्हें आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया गया. हैरानी तो इस बात की होती है कि उस खोजबीन के दौरान उनका शव मिलना तो दूर की बात, उनका ऐसा कोई एक भी सुराग नहीं मिल पाया जिससे पता चल सके कि आखिर उनके साथ क्या हुआ होगा।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमन्त्री के इस प्रकार रहस्यमय तरीके से गायब होने को लेकर दुनियाभर में कई तरह की बातें होने लगी थीं. किसी ने कहा कि हो सकता है की यह एक षड़यंत्र हो, किसी ने कहाँ कि उन्हें शार्क खा गई होगी, तो किसी ने कहा कि वे खुद ही गायब हो गए होंगे। जबकि कुछ लोगों ने यहां तक भी बता दिया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली होगी या फिर हो सकता है कि एलियन आये होंगे और उन्हें यूएफओ में बैठा कर ले गए हों.

बहरहाल जो भी हो, लेकिन माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया जैसे किसी बड़े देश के प्रधानमन्त्री का अपने पद पर रहते हुए यूँ भारी सुरक्षा के बीच से अचानक गायब हो जाना और उनका कोई सुराग भी न मिलना कोई मामूली बात नहीं हो सकती.

इसमें किसी भी मनगढ़ंत कहानी को आधार नहीं बनाया जा सकता। लेकिन जो भी हो रहस्य तो आज भी वही है जो उनके गायब होने के दिन से ही बना हुआ था।

– अजय चौहान

About The Author

admin

See author's posts

557

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: विकास के पत्थर पर अपना नाम लिखवाना ही सनातन का आधार नहीं
Next: हिन्दू विरोधी बयानों को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ शिकायत दर्ज

Related Stories

Pashchim ka shadayantr aur praacheenata ka durbhaagy
  • विदेश

पश्चिम का षड़यंत्र और प्राचीनता का दुर्भाग्य

admin 24 December 2024
Sanatan campaign of Hamirpur Lok Sabha candidate Arun Ankesh
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

हमीरपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण अंकेश का सनातन प्रचार

admin 26 May 2024
Ashray-Gupta-Samajwadi-Party-Noida-addressing-press-conference
  • देश
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

गौतम बुद्ध नगर की मतदाता सूची में एक आदमी के कई-कई वोट: डॉ. आश्रय गुप्ता

admin 22 April 2024

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081069
Total views : 147749

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d