Skip to content
31 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • मन की बात
  • विशेष

देस भयो परदेस

admin 15 August 2022
Traditional Hindu woman
Spread the love

बँटवारे की वो काली रात। लाहौर स्टेशन पर तिल रखने भर की जगह नहीं थी, बावजूद इसके लोग एक के उपर एक चढ़े जा रहे थे! सबको जल्दी थी फौरन से पेश्तर इस नापाक पाक से छुटकारा पाने की, वो जगह जो अभी अभी, स्वर्ग से नर्क में तब्दील हुई थी।

इसी काली रात में एक बूढ़े दम्पत्ति स्टेशन से थोड़ी दूर झाड़ियोंं में दम साधे अपना दम निकलने की आशंका में मरे जा रहे थे –

‘ये ट्रेन भी छूटी जी! लगता है, अपने ही घर में गला रेते जाने का भाग्य लिखाकर आये हैं हम।’

‘ऐसा ना कहो पार्वती! अभी मैं जिंदा हूँ!’–वृद्ध ने पत्नी का कंधा थपथपाया।

‘इसी का तो रोना है जी! काश! काश कि आज हमें भी भगवान ने कोई बेटा-बेटी दी होती तो बुढ़ापे में आपको ये असह्य कष्ट नहीं झेलना पड़ता।’

‘जिंदगी भर मैं भगवान को कोसता रहा भागवान, केवल इसीलिए कि उसने हमदोनों को संतानहीन रखा! पर आज दंडवत् कर रहा हूँ उन्हें।’

‘क्या कह रहे हैं जी! इस त्रासदी में आपकी बुद्धि तो काम कर रही है ना।’

‘एकदम पार्वती! रिश्ते जितने कम हों, आँसू उतने कम खर्च होते हैं।’

‘मतलब!’

‘सोचो! आज मैं बस तुम्हारे लिए और तुम मेरे लिए आशंकित हो! संतानें होतीं तो उनकी चिंता में तो हमदोनों ना मर पाते और ना जी पाते! देख रही हो टेसन पर चलती-फिरती जिंदा लाशों को! किसी के जवान बेटे की लाश तक ना मिल रही तो किसी की बेटी डोली चढ़ने की उम्र में अपनी अस्मत लुटाकर भी जान ना बचा सकी, कौड़ियों के भाव बाजार में एक हाथ से दूसरे हाथ बेची जा रही है!’

‘हूँ!’

‘बोलो! बर्दाश्त कर पाती ये सदमा! हमदोनों के पास क्या है! अधिक से अधिक जान, जो इस बुढ़ापे में वैसे ही कभी भी जा सकती है! मैं पहले मरुं तो तुम रो लेना और तुम पहले मरी तो मैं छाती पीट लूंगा!’

‘जब मरना तय ही है तो हम इस एकांत में क्यों बैठे हैं जी! चलकर अपने घर में ही मौत की प्रतीक्षा क्यों ना करें!’

‘हहहहहह घर! बड़ी भोली है रे तू पार्वती! अब ये हमारा घर नहीं, सांप का बिल है जिसमें आश्रय की उम्मीद पालना खुद को नागों से डंसवाना है!’

‘फिर, फिर क्या करें हम?’

‘हम पैदल ही जायेंगे हिंदुस्तान, किसी सुनसान बियाबान रास्ते से!’

‘क्या कह रहे हैं जी! आपको जंगली जानवरों से डर नहीं लगता!’

‘अभी जंगली जानवर इन कसाइयों से एक पायदान नीचे ही हैं पार्वती! उठो, देर ना करो!’

‘पर मुझमें इतनी जान नहीं बची जो मीलों पैदल चल सकूं! आप मेरी चिंता छोड़िये और जाइये!’

‘अरे वाह! खूब कही तुमने! डोली नहीं है तो क्या, मेरे कंधे तो हैं ना! उनपे लाद के ले चलूंगा तुम्हें! समझ लो कि एक बार फिर बुढ़ापे में तुम्हारा गौना कराकर ले जा रहा हूँ!’

कहकर बूढ़े ने उत्तर की प्रतीक्षा नहीं की, आगे बढ़कर पार्वती को अपने कंधे पर लादा और चल पड़ा एक अंतहीन सफर पर, पीछे अपने पुरखों की निशानी और जीवन की तमाम स्मृतियों की हूक कलेजे में लिए!

वो अंतहीन सफर आज भी जारी है, कब पूरा होगा, ना तो उस बूढ़े दम्पत्ति को पता है और ना हमें! ये जीवन उनकी अगवानी का हमें अवसर देगा या नहीं, नहीं पता!

साभार – कृपा शंकर मिश्र ‘खलनायक’ (गाजीपुर) उ.प्र.

About The Author

admin

See author's posts

1,311

Related

Continue Reading

Previous: संस्कृत भाषा की गिनती 1 से 100 तक कैसे जाने
Next: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर- कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

Related Stories

Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक)
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

admin 30 July 2025
Importance of social service according to the scriptures and the Constitution
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

admin 26 July 2025
Indian-Polatics-Polaticians and party workers
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

admin 13 July 2025

Trending News

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक) 1
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

30 July 2025
धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व Importance of social service according to the scriptures and the Constitution 2
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

26 July 2025
पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 3
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 5
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025

Total Visitor

079248
Total views : 144470

Recent Posts

  • शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक
  • धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व
  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved