Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • मन की बात
  • शिक्षा-जगत

रोटी के प्रकार नहीं गुणों पर ध्यान दें

admin 9 August 2023
GRAMIN VYAKTI KA JEEAN

‘‘भारत की करीब 70 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या गांवों में निवास करती है इसलिए भारत गांवों का देश है’’

Spread the love

एक बार कुछ बुजुर्ग दोस्तों की एक टीम किसी पार्क में बैठी अपने अच्छे-बुरे अनुभवों को बांटते हुए बस यूं ही समय गुजार रही थी। उस वार्तालाप के दौरान उन्हीं में से किसी एक बुजुर्ग ने रोटी को लेकर एक बहुत ही आचंभित करने वाला ज्ञानवर्धक अनुभव भी शेयर कर दिया और अन्य मित्रों से पूछा, – ‘क्या तुममें से कोई जानता है कि रोटी कितने प्रकार की होती है?’

इस सवाल के जवाब में उनमें से किसी ने कहा कि ये कैसा सवाल है? रोटियां तो हम बचपन से ही खाते आ रहे हैं। कोई रोटी मोटी होती है, कोई पतली, कोई जली हुई तो कोई कच्ची। ये बात सुनकर वहां बैठे सभी बुजर्ग हंस पड़े।

तब उन बुजर्ग महाशय ने, जिन्होंने रोटी को लेकर सवाल पूछा था उन्होंने अपना अनुभव शेयर करने के लिए कहा कि यह सच है कि कोई रोटी पतली, कोई जली हुई तो कोई कच्ची होती हैं। लेकिन, ये रोटियों के प्रकार हैं। उनके गुण नहीं। क्योंकि कोई रोटी यदि जली हुई ही क्यों न हो उसका बनाने वाले की भावना यदि साफ न हो तो उसको खाने वाले का कभी मन नहीं भरेगा।

तब उन बुजुर्ग महाशय ने रोटी को लेकर बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि – ‘कर्म और भावनाओं के आधार पर रोटी चार प्रकार की होती है। जिसमें से पहली और सबसे स्वादिष्ट रोटी मां की ममता और वात्सल्य से भरी हुई होती है। क्योंकि, मां के हाथ से बनी रोटी से पेट तो भर जाता है, पर मन कभी नहीं भरती।’

दूसरा दोस्त बोला हां यह तो एक दम सही बात है, लेकिन, विवाह के बाद मां के हाथ की रोटी कम ही मिलती है।’

इसके बाद उन महाशय ने दूसरी रोटी के बारे में कहा कि- ‘दूसरी रोटी पत्नी के हाथ से बनी होती है जिसमें अपनापन और समर्पण भाव होता है जिससे पेट और मन दोनों भर जाते हैं।’

इसके बाद उनमें से किसी ने आश्चर्य भरे स्वर में कहा, – ‘ऐसा तो हमने कभी सोचा ही नहीं।’

‘फिर तीसरी रोटी किस प्रकार की होती है?’ एक अन्य मित्र ने सवाल किया।

उन महाशय ने अपने अनुभव के आधार तीसरी रोटी के गुण भी बताये। जिसमें उन्होंने कहा कि- ‘तीसरी रोटी वह है जो बहू के हाथ से बनी होती है। क्योंकि बहू के हाथ से बनी रोटी में कर्तव्य का भाव होता है। ऐसी रोटी कुछ-कुछ स्वाद भी देती है और पेट भी भर देती है, और वृद्धाश्रम की परेशानियों से भी बचाने में भी सहायता करती है।’

रोटी को लेकर उन महाशय के अनुभवों को सूनने के बाद थोड़ी देर के लिए तो वहां चुप्पी छा गई। लेकिन, कुछ देर बाद उनमें से किसी अन्य ने गुणों के आधार पर उस चैथी रोटी के बारे में भी पूछ लिया।

‘…और ये चैथी रोटी कौन सी होती है?’

जवाब मिला- ‘चैथी रोटी नौकरानी के हाथ से बनी होती है। जिससे न तो इन्सान का पेट भरता है और न ही मन तृप्त होता है, और न ही उसमें स्वाद की तो कोई गारंटी ही होती है।’

उन महाशय ने अपने अनुभव के आधार पर जो उत्तर दिया उसे सुनकर वहां बैठे सभी मित्र सोचने पर विवश हो गये कि आखिर हममें से ऐसा कौन-कौन किस्मत वाला हो सकता है जो इस प्रकार की रोटियां खाने को मिलती होंगी।

एक ही रोटी के चार अलग-अलग गुणों और स्वाद को जान कर वहां बैठे सभी बुजुर्ग मित्रों के मन में एक ही प्रश्न उठने लगा- ‘तो फिर हमें क्या करना चाहिये।’

उसके बाद तो उन बुजुर्ग महाशय ने साधारण सा जवाब दिया कि सबसे पहले तो अपनी अगली पीढ़ियों की इस बात की शिक्षा दी जानी चाहिए कि- ‘हमेशा मां की इज्जत करो, पत्नी को सबसे अच्छा दोस्त बना कर जीवन जिओ, बहू को अपनी बेटी समझो और छोटी-मोटी गलतियों को नजरन्दाज करते जाओ। क्योंकि यदि बहू खुश रहेगी तो बेटा भी आपका ध्यान रखेगा।’

उस व्यक्ति ने आगे कहा कि- ’यदि हालात चैथी रोटी तक ले ही आये तो ईश्वर का शुक्रिया करो कि उसने हमें जिन्दा रखा हुआ है, अब स्वाद पर ध्यान मत दो जीने के लिए केवल इतना ही खाओ ताकि आराम से बुढ़ापा कट जाये, और सोचो कि वाकई, हम कितने खुशकिस्मत हैं।’

साभार – सोशल मीडिया से

About The Author

admin

See author's posts

903

Post navigation

Previous: क्या है ज्ञान की परिभाषाएं और ज्ञान का महत्त्व?
Next: श्रीमद भगवद गीता के अनुसार कर्म का सिद्धांत और अर्थ

Related Stories

Are these the good days?
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

क्या यही अच्छे दिन हैं…?

admin 26 February 2026
Indian Constitution being promoted why
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

क्यों किया जा रहा है संविधान का प्रचार…?

admin 21 February 2026
From Nithari of Noida to the Epstein Files
  • मन की बात
  • विशेष

निठारी से एपस्टीन फ़ाइल्स तक

admin 9 February 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093059
Total views : 170780

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.