Skip to content
2 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म

क्या है ज्ञान की परिभाषाएं और ज्ञान का महत्त्व?

admin 9 August 2023
Spread the love

हम अक्सर यही सुनते हैं कि ज्ञान एक प्रकार का वह तत्व है जो प्रमुख रूप से सिर्फ और सिर्फ अनुभव के आधार पर ही प्राप्त होता है। फिर चाहे वह धर्म और अध्यात्म को लेकर हो या किसी वह किसी भी कर्म से जुड़ा हो। कुछ लोगों ने ज्ञान को दर्शन के आधार पर भिन्न-भिन्न प्रकार से परिभाषित किया है।

भारतीय आध्यात्मिक दर्शन का मानना है कि ज्ञान वह अनुभूति है जो मनुष्य की आत्मा और बुद्धि को उन्नत करता है तथा न सिर्फ उसके स्वयं के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है बल्कि उसके संपर्क में रहने वाले कुछ अन्य लोगों को भी इसका लाभ पहुंचाता है। और यदि कुछ अन्य लोगों को भी इसका लाभ पहुंचता है तो वही ज्ञान है और उसका महत्व भी यही होना चाहिए।

भारतीय दर्शनशास्त्र के अनुसार- किसी भी व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाली कोई भी ऐसी वस्तु जो कि जीवन को चलाने के लिए उपयोग में आती है उसके आविष्कार से लेकर उसके प्रति जागरूकता तथा साझेदारी ही ज्ञान कहलाती है।

ज्ञान को लेकर कुछ प्रमुख समाजशास्त्रियों का मानना है कि ज्ञान केवल वही वास्तविक हो सकता है जो वास्तव में हमारी प्रकृति में समाहित हो जाए और स्वयं को पर्यावरण तथा प्रकृति की अपनी आवश्यकताओं के अनुकूल बनाने में समर्थ हो सके और अपने आदर्शों तथा इच्छाओं को उस स्थिति के अनुकूल बना ले जिसमें की हम रहते हैं।

हालांकि, तमाम मनोविज्ञानियों और समाजशास्त्रिायों ने अपने-अपने विचारों के आधार पर यह साबित करने का प्रयास किया है कि ज्ञान मात्रा अनुभव के आधार पर ही प्राप्त नहीं होता है, बल्कि सिद्धांतों और परिकल्पनाओं के आधार पर भी प्राप्त किया जा सकता है। इसमें अगर हम कुछ पश्चिमी लोगों के विचारों को देखें तो, प्लेटो के अनुसार- “विचारों की दैवीय व्यवस्था और आत्मा-परमात्मा के स्वरूप को जानना ही सच्चा ज्ञान है।”

यह सच है कि दैवीय व्यवस्था और आत्मा-परमात्मा के स्वरूप को जानने के लिए भी अनुभव की आवश्यकता होती है। लेकिन, पश्चिमी अवधारणा को देखें तो वहां आत्मा और परमात्मा का स्वरूप व्यक्तिवाद से ऊपर नहीं है। ऐसे में प्लेटो के इस ज्ञान से तो यही सत्यापित होता है कि वे हिंदू दर्शनशास्त्र से प्रभावित रहे होंगे।

हालांकि, एक पश्चिमी वक्ता स्पेन्सर मानना है कि- “केवल वस्तु जगत का ज्ञान ही सत्य ज्ञान है, जबकि आत्मा परमात्मा संबंधी ज्ञान कोरी कल्पना है।” यहां स्पेन्सर के इस ज्ञान से साबित होता है कि वे हिंदू दर्शनशास्त्र से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं रहे होंगे, क्योंकि पश्चिमी अवधारणा में व्यक्तिवाद की अवधारणा सबसे ऊपर है न कि आत्मा और परमात्मा।

ज्ञान के विषय में भारतीय दर्शनशास्त्र को आधार माने तो ज्ञान की सीमाएं निशित नहीं हैं। जबकि पश्चिमी मान्यताओं में ज्ञान को एक एक पुस्तक और धर्म में बांध कर रख दिया गया है। तभी तो हिंदू शास्त्र कहते हैं कि ज्ञान संपूर्ण मानव जीवन का सार है, विश्व का नेत्र है। अतः ज्ञान से बढ़कर कोई सुख नहीं। जबकि पश्चिमी अवधारणा में ज्ञान मात्र व्यक्तिवाद तक ही नहीं बल्कि आवश्यकताओं को अनुकूल बनाने में सहयोगी माना गया है।

– अमृती देवी

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: एलियंस ने अमेजन के जंगलों में डाला डेरा! स्थानीय लोगों में खौफ
Next: रोटी के प्रकार नहीं गुणों पर ध्यान दें

Related Stories

Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026
Narendra Modi drinking charanamrit from a spoon
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

admin 2 March 2026
Explanation of the Dharmapeeth
  • अध्यात्म
  • विशेष

धर्मपीठ का स्पष्टीकरण

admin 12 February 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.