Skip to content
28 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • Uncategorized

समाज को भटकने से बचाना होगा – शक्तिपुत्र जी महाराज

admin 4 April 2021
Spread the love

समाज में कोई आपके या संगठन के बारे में निगेटिव टिप्पणी करे तो आप उससे प्रभावित न हों बल्कि अपने आपको दृढ़ करो और हर पल सजग रहो। सच्चा साधक वही है जो 24 घण्टे साधक का जीवन जीता हो। मात्र सुबह-शाम की साधना ही पर्याप्त नहीं है।

जब भी गलत भाव मन में उठें उन्हें तुरन्त रोको और सद्विचारों एवं सत्कर्मों की ओर मोड़ दो। सदैव साधक प्रवृत्ति मन में रखो। जीवन की अन्तिम सांस तक इस सौभाग्य को बढ़ाने का इरादा करके शिष्यत्व की चरम सीमा प्राप्त करने वाला ही सच्चा शिष्य होता है। यदि आप शिष्यत्व की गहराई में डूब गए तो गुरु की चेतना आपकी चेतना बन जाएगी।

समाज आज भटककर मुक्तिपथ को ही भूल चुका है और भौतिक जगत में लिप्त होकर रह गया है। हमारी लिप्तता मात्र भौतिक जगत में ही नहीं होनी चाहिए। अपनी शक्ति-सामथ्र्य का सदुपयोग आत्मोत्थान और समाजसेवा में करना चाहिए। ‘मां’-गुरुवर की भक्ति गंगाजल की तरह हमारे तन-मन को निर्मल कर देती है। अपने विकारों को दूर करने का यही मार्ग है। बस, इस भक्ति में डूबने की आवश्यकता है। हमें स्थूल जगत का नहीं वरन चेतना का जीवन जीना चाहिए।’

इस दुर्दशा के लिए अधर्मी-अन्यायी और बेईमान राजनेता जिम्मेदार हैं, चाहे वे किसी पार्टी के हों। इन्होंने ही हमें लूटा है। यदि ये लोग ईमानदारी से काम करते तो आज हर घर के सामने रोड होती, हर गांव में बिजली, अस्पताल और स्कूल-काॅलेज होते। आज इलाज के बिना लोग मर रहे हैं। गरीबों के बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं जबकि बेईमान नेताओं के काॅलेज चल रहे हैं। क्या सदैव इसी तरह लुटते रहोगे?

इसके विषय में हमें डोर टू डोर जाकर लोगों को समझाना है अन्यथा भ्रष्टाचार को आसानी से रोका नहीं जा सकता। इसके लिए लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। एक न एक दिन हम बेईमान अफसरों को रिश्वत लेने से अवश्य रोकेंगे। अवैध शराब के व्यवसाय को रोकने के लिए अपने सराहनीय कार्य किया है। देर-सवेर शराब के वैध ठेकों को भी बन्द करने के लिए हम सरकार को बाध्य करेंगे।

आप लोग मेरे लिए अनमोल रत्न हैं। इसकी पहचान समाज को नहीं है। मैं इन बिखरे मोतियों को बटोरकर भगवती मानव कल्याण संगठन से जोड़ रहा हूं। आप लोग सामान्य नहीं हैं। आपके अन्दर अलौकिक क्षमताएं हैं। उन्हें पहचानो अपनी कमजोरियों को मत देखो बल्कि अपनी अच्छाइयों को खोजकर उन्हें उभारो।

मेरा लक्ष्य देश की ही नहीं, विदेश की भी संस्थाओं के विपरीत है। वे सब अपना वैभव बढ़ा रही हैं जबकि मेरा लक्ष्य है अनीति-अन्याय और अधर्म को मिटाकर सत्यधर्म की स्थापना करना और ऐसा ही हो रहा है। मैं भी चाहता तो दूसरे धर्मगुरुओं की तरह आराम का जीवन जी सकता था किन्तु मैं समाज कल्याण के लिए अपने शरीर को तपा रहा हूं।

हमें यह विचार करना चाहिए कि हम परमसत्ता से जुड़े हैं, अपने गुरु से जुड़े हैं। उन्होंने हमारा चयन समाज कल्याण के लिए किया है। यही हमारा सौभाग्य है। हमारे संगठन का लक्ष्य सीमित नहीं है। हमें कोई दिखावा या प्रचार-प्रसार नहीं करना है बल्कि अपनी नींव को मजबूत करना है।

आप लोगों को यहां पर संस्कारवान, धर्मवान तथा कर्मवान बनाया जा रहा है। जिस परिवर्तन की शुरुआत आप लोगों ने की है, जिस परिवर्तन की शुरुआत में आपके बारे में नाना प्रकार की टिप्पणियां करते थे, आज वे यहां पर आने के लिए लालायित हैं। अनेक राजनेता भी हमारे संगठन की ओर ललचाई निगाहों से देख रहे हैं।

राजसत्ता अधर्मी-अन्यायी है उससे पूरा समाज प्रभावित होता है। हमें उसे बदलना पड़ेगा। परिवर्तन के लिए मार्गदर्शन करना मेरा कर्तव्य है और मैं बार-बार कहता हूं कि मुझे कभी चुनाव नहीं लड़ना है। हर दिशा में समाज का पतन हो रहा है। मां-बहन की इज्जत लूटी जाती है और गरीबों को अपमानित किया जाता है। हमारे नौकर आज हमारे मालिक बने बैठे हैं। आजादी मिलने के इतने साल बाद भी हमारी यह दुर्दशा है।

हमारा लक्ष्य रचनात्मक है, विध्वंसात्मक नहीं। हम भारत की धरती को मां कहते हैं। यह हमें अन्न-जल देती है। हम इस धरती पर पैदा हुए हैं। यहीं पर एक से एक समाज सेवक पैदा हुए हैं, वीरांगनाएं पैदा हुई हैं। जो कार्य उन्होंने किये, क्या हम वह नहीं कर सकते? जाति-धर्म-सम्प्रदाय को भूलकर तुम्हें मानव कल्याण के लिए जीवन जीना है। आप लोग भी अपने काम में तेजी लाओ।

मैंने आप लोगों को चिन्तन दिया था कि जब भी आप आश्रम में रहें, अपने समय का अधिक से अधिक सदुपयोग करें। मेरे द्वारा प्रदान किये गये जो मार्ग हैं, उन पर आप लोग चलोगे तो मैं आपसे बोलूं या न बोलूं, आपके सम्मुख चिन्तन देने के लिये बैठूं या न बैठूं, कहीं पर एकान्त में हूं, इस आश्रम में सशरीर हूं या नहीं, यदि आप उन मार्गों का पालन करेंगे तो बरबस ही आप मेरे आशीर्वाद के पात्र बन जाते हैं। आपकी समस्याओं का निदान उन्हीं रास्तों से मिल जाता है।

चूंकि, मैंने कहा है कि मैं समाज को भटकाने की दिशा में नहीं डालता कि आप अन्य गुरुओं के समान जिस तरह अपनी समस्याओं का उनके सामने दिन-रात निवेदन करेंगे, उनकी सेवा करते हैं, उनको फल-फूल भेंट करते रहेंगे, तभी वे आपकी ओर निगाह डालेंगे। आप मेरे सामने कभी एक रुपया भी दक्षिणा के रूप में न रखेंगे, कभी भी मेरी सेवा नहीं करेंगे, मगर आप मेरे बताये हुये निर्देशनों में केवल अध्यात्म की डगर पर चलेंगे तो आप सदैव मेरे प्रिय बने रहेंगे।

About The Author

admin

See author's posts

2,347

Related

Continue Reading

Previous: क्या केजरीवाल दिल्ली को शराब की राजधानी बनाना चाहते हैं?
Next: पाकिस्तान की कैद में है हिंगलाज माता का शक्तिपीठ मंदिर

Related Stories

Snakes research from Puranas
  • Uncategorized

Research on lifestyle of Snakes from Hindu Puranas

admin 22 March 2025
Mahakal Corridor Ujjain
  • Uncategorized

उज्जैन के रुद्र सरोवर का धार्मिक महत्त्व और आधुनिक दुर्दशा

admin 20 March 2025
Teasing to Girl
  • Uncategorized
  • विशेष

दुष्कर्मों का परिणाम और प्रायश्चित

admin 22 November 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078193
Total views : 142574

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved