Skip to content
19 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल

खंडित मूर्तियों वाला एक प्राचीन अष्टभुजा धाम मंदिर | Ancient Ashtabhuja Dham Temple

admin 14 February 2021
khandit murtiyon wala mandir pratapgard
Spread the love

अजय सिंह चौहान || शायद यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि हमारे देश में एक ऐसा ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर भी है जिसमें मौजूद, लगभग सभी प्राचीन मूर्तियां खण्डित हैं, और तो और उन सभी मूर्तियों की नियमित रूप से पूजा-पाठ भी होती आ रही है।

जी हां, यह बिल्कुल सच है। और आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इस मंदिर में रखी लगभग सभी प्राचीन मूर्तियां इस मंदिर की मूर्तियां कोई मामूली रूप से खंडित नहीं हैं, बल्कि, अधिकांश मूर्तियों के तो सिर ही नहीं हैं, यानी बिना सिर वाली मूर्तियां हैं। लेकिन, फिर भी उन खंडित मूर्तियों की पूजा उसी प्रकार से की जाती है जैसे कि अन्य मूर्तियों की होती है। यह मंदिर किसी और देश में नहीं बल्कि भारत में ही मौजूद है।

यह सच है कि खण्डित मूर्ति की पूजा-पाठ नहीं की जाती। लेकिन, उसके एक दम विपरीत इस मंदिर में इन बिना सिर वाली मूर्तियों को संरक्षित भी रखा गया है और इनकी पूजा-पाठ भी करीब-करीब 320 वर्षों से लगातार होती आ रही है।

खंडित मूर्तियों वाला यह मंदिर ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ के नाम से पहचाना जाता है। और यह ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ लखनऊ से करीब 170 किमी की दूरी पर स्थित प्रतापगढ़ के गोंडे गांव में स्थित है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार यह मंदिर स्थल त्रेता युग से यहां स्थापित है। जबकि इस मंदिर की वर्तमान संरचना का निर्माण आज से करीब 900 वर्ष पहले हुआ था।

दरअसल इस ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ की इन खंडित और बिना सिर वाली मूर्तियों का रहस्य यह है कि इसकी सभी मूर्तियों के सिर औरंगजेब के आदेश पर काट दिए गये थे या फिर तोड़ दिए गये थे, और तब से लेकर आज तक वे सभी खंडित और बिना सिर वाली मूर्तियां यहां मौजूद भी हैं।

भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार सन 1699 में जब औरंगजेब ने सभी हिंदू मंदिरों को नष्ट करने का आदेश दिया था तब इस मंदिर में भी उसकी सेना ने लूटपाट के बाद इन्हें खंडित कर दिया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब औरंगजेब ने अपना शासन संभाला था उसके तुरंब बाद ही ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ के पुजारियों और अन्य स्थानीय लोगों ने इस मंदिर के भविष्य के विषय में सोचना शुरू कर दिया और इसके अस्तित्व को लेकर चिंतित हो रहे थे।
ऐसे में किसी ने सुझाव दिया कि क्यों न इस मंदिर के प्रवेश द्वार को किसी मस्जिद के द्वार की भांति तैयार करवा दिया जाय, ताकि जब औरंगजेब के सैनिक यहां आयें तो वे इसे मस्जिद समझ कर भ्रमित हो जायें और इसे दूर सेे ही देखकर चले जायें।

हालांकि, कई लोगों वह उपाय अच्छा नहीं लगा, लेकिन, इसके अलावा स्थानीय लोगों के पास दूसरा कोई रास्ता या उपाय भी नहीं बचा था। इसलिए आनन-फानन में इस मंदिर का अस्तित्व बचाने की खातिर उस उपाय को मान लिया गया और स्थानीय लोगों ने तथा पुजारियों ने मिल कर इस मंदिर के मुख्य द्वार को तुड़वा कर उसका आकार और डिजाइन एक दम मस्जिद के प्रवेश द्वार के आकार का तैयार करवा दिया।

और इसके कुछ ही दिनों बाद, हुआ भी वही, जिसका डर था। औरंगजेब के सैनिकों ने इस क्षेत्र के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों की तलाश शुरू की और उन्हें लूटपाट के बाद नष्ट करना प्रारंभ किया तो वे प्रतापगढ़ के गोंडे गांव में स्थित इस ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ तक भी पहुंच ही गये। कहा जाता है कि जब वे यहां आये तो उन्हे यह मंदिर दूर से ही दिखाई दे गया था।

दूर से देखने पर उन सैनिकों को ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ का प्रवेश द्वार एक मस्जिद जैसा दिखाई दे रहा था इसलिए, औरंगजेब की सेना के करीब-करीब सभी सैनिक इसके सामने से गुजर चुके थे, लेकिन, अंत में उनमें से किसी सैनिक की नजर मंदिर के दरवाजे पर टंगी एक घंटी पर पड़ गयी। इसके बाद तो जाते-जाते उसमें से कुछ सैनिकों ने मंदिर में भारी उत्पात मचाया और इसमें स्थापित मूर्तियों में से अधिकतर के सिर काट दिए, और कुछ मूर्तियों के हाथ-पैर तोड़ कर उन्हें विभिन्न प्रकार से खंडित कर दिया था।

इतिहासकारों और पुरातत्वविद विभाग का मानना है कि इस मंदिर की वर्तमान इमारत का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। यह मंदिर कोई बहुत बड़ा या भव्य आकार वाला नहीं है। लेकिन, मंदिर की दीवारों पर की गई नक्काशियां और अन्य कलाकृतियां देखने लायक हैं। इसकी बाहरी दिवारों पर उकेरी गई मूर्तियां और कलाकृतियां मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिरों से काफी हद तक मिलती-जुलती हैं।

गजेटियर के अनुसार सोमवंशी क्षत्रिय घराने के राजा द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाये जाने का अनुमान है।

यह मंदिर देवी दूर्गा का मंदिर है इसलिए इसे अष्टभुजा धाम मंदिर’ के नाम से पहचाना जाता है। स्थानीय लोगो के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में मौजूद अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति करीब 17 वर्ष पहले चोरी हो चुकी है इसलिए स्थानीय लोगो ने सामूहिक सहयोग से इस मंदिर में उस स्थान पर देवी दूर्गा की दूसरी मूर्ति की स्थापना की है।

अगर आप भी इस मंदिर में दर्शन करने जाना चाहते हैं तो बता दें कि यह मंदिर उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ शहर से मात्र 8 किमी की दूरी पर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से उत्तर दिशा में इलाहबाद-फैजाबाद रोड़ पर चिलबिला चैराहे से होते हुए गौड़े ग्राम के लिए जाना होता है जहां यह मंदिर स्थित है।

About The Author

admin

See author's posts

2,884

Post navigation

Previous: अखंड भारत का टूटता सपना | Dream of a United India
Next: बमलेश्वरी माता मंदिर – कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें? | Mata Bamleshwari Temple

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093237
Total views : 171128

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.