Skip to content
25 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

छत्तीसगढ़ में आज भी स्त्री-शक्ति परमशक्ति मानी जाती है

admin 17 February 2021
Bamleshwari Devi Temple Chhattisgarh
Spread the love

अमृति देवी | छत्तीसगढ़ को आज एक समृद्ध प्राचीन स्मारकों, उत्तम नक्काशीदार मंदिरों, महलों, राॅक पेंटिंग्स, बौद्ध स्थलों दुर्लभ वन्यजीवन, गुफाओं और पहाड़ी पठारों वाले पर्यटन क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। छत्तीसगढ़, आज ना सिर्फ भारत के सबसे प्राचीन सभ्यता वाले राज्यों में माना जाता है, बल्कि, आज यह प्राकृतिक आकर्षक और विविधता वाले राज्यों में से एक राज्य भी बन चुका है।

छत्तीसगढ़ के नाम के विषय में कहा जाता है कि इस क्षेत्र में ऐसे 36 अलग-अलग प्राचीन गढ़ यानी किले हैं जिनके कारण इसे यह नाम दिया गया। जबकि इससे पहले, यानी प्राचीन काल में इस क्षेत्र को दक्षिणी कौसल साम्राज्य के नाम से जाना जाता था।

लेकिन, छत्तीसगढ़ की पहचान मात्र इतनी ही नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण क्षेत्र आज भी ‘शाक्त संप्रदाय’, यानी शक्ति और मातृरूप का भी प्रतीक है। तभी तो यहां आदि-अनादि काल में स्थापित शक्तिपीठ मंदिरों के अलावा भी माता के ऐसे अनेकों सिद्ध और प्रसिद्ध मंदिर हैं जो उस काल के साक्षी हैं।

दरअसल, शाक्त संप्रदाय की मान्यताओं में आदि तत्व को शक्ति, यानी मातृरूप मानने की सामाजिक मान्यता और परंपरा है, और उसके अनुसार ही सनातन, यानी हिंदू धर्म में नारी को पूजनीय माना जाता है।

शाक्त संप्रदाय में खासतौर पर माताओं और कुवांरी बालिकाओं को सबसे पवित्र और बहुत ऊंचा स्थान प्राप्त है। इसके अलावा इसमें सर्वशक्तिमान को ही स्त्री या देवी माना जाता है।

‘शाक्त सम्प्रदाय’ सनातन हिन्दू धर्म के तीन प्रमुख सम्प्रदायों – शैव, वैष्णव और शक्त में से एक है, और आदि शक्ति यानी देवी की उपासना और पूजा करने वाला यह सम्प्रदाय ‘शाक्त सम्प्रदाय’ कहलाता है।

छत्तीसगढ़ में ‘शाक्त सम्प्रदाय’ से संबंधित अनादि और प्राचीन काल से लेकर मध्य युगिन इतिहास तक, अनेकों महान राजाओं और राजवंशों की जन्मस्थली तथा कर्मस्थली रही है। तभी तो यहां ऐसे अनेक प्रतापी राजा और महाराजा हुए हैं जो विद्वान, प्रजापालक, शक्तिशाली, और देवी उपासक थे।

छत्तीसगढ़ में आज भी उस दौर के ऐसे अनेकों सिद्ध और प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं जिनकी स्थापना को लेकर अलग-अलग प्रकार की चमत्कारिक गाथाओं का उल्लेख तथा किंवदंतियां और पौराणिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं।

इन देवी मंदिरों से संबंधित अनेकों राजा-महाराजाओं को उनकी कुलदेवियों के द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन और विशेष आशिर्वाद तथा शक्तियां प्रदान करने से लेकर युद्ध क्षेत्रों में रक्षा करने तक के अनेकों किस्से और कहानियां पढ़ने और सुनने को मिल जाते हैं।

इसके अलावा यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई प्रकार के देवी प्रकोपों से बचने और बचाने के लिये पूजा-अर्चना किये जाने की प्रथा का भी प्रमुखता से उल्लेख मिलता है। आज भी यहां के अनेकों स्थानों के नामों को इन देवियों के उस दौर के चमत्कारों से जोड़ कर देखा जाता है और महत्व दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ के ना सिर्फ राजघरानों में, बल्कि, ग्रामीण क्षेत्रों के आम और साधारण जनजीवन में भी इन देवियों का महत्व कम नहीं है। तभी तो यहां के हर गांव और कस्बे में देवी को ‘ग्राम देवी‘ विशेष दर्जा देकर पूजा जाता है।

पारिवारिक हो या फिर सामाजिक, यहां के हर प्रकार के शुभ अवसरों पर ‘ग्राम देवी‘ को आदर पूर्वक न्योता देने की प्रथा का पालन किया जाता है। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में भुखमरी, महामारी, अकाल या अन्य किसी भी प्रकार की आपदा के समय में विशेष तौर पर ग्राम देवी की पूजा-अर्चना की जाती है।

छत्तीसगढ़ के लोगों का मानना है कि उनके के पारिवारिक तथा सामाजिक सुख-दुखः में इन देवियों की पूजा-अर्चना करने से उनकी तमाम बाधाएं दूर हो जाती जाती हैं और उनका जीवन सदैव आत्मशक्ति से भरपूर रहता है।

कई गावों में तो आज भी इन ग्राम देवियों की पूजा-पाठ के दौरान पशु बलि दिये जाने की परंपरा देखी जाती है। इसके अलावा न सिर्फ किंवदंतियों में बल्कि यहां के प्राचीन साहित्य में इन ग्राम देवियों को नर बलि दिये जाने का भी उल्लेख मिलता है।

छत्तीसगढ़ में वैसे तो अनगिनत देवी मंदिर हैं, जो प्राचीनकाल में स्थापित किये गये थे, जिनमें से डोंगरगढ़ में देवी बमलेश्वरी मंदिर, चंद्रपुर में देवी चंद्रहासिनी मंदिर, महासमुन्द जिले में खल्लारी माता मंदिर, रायपुर में देवी महामाया मंदिर और दंतेवाड़ा में देवी दंतेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर स्थित हैं। इसके अलावा यदि यहां के उन तमाम प्राचीन और प्रसिद्ध देवी मंदिरों की सूची दी जाये तो संभवतः उनकी संख्या सैकड़ों में हो सकती है। उनमें से कुछ ऐसे देवी स्थान भी हैं जो प्रमुख शक्तिपीठों में माने जाते हैं।

About The Author

admin

See author's posts

2,343

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: हमारी आंतरिक शक्तियों का केन्द्र हैं दस महाविद्याएं | 10 Mahavidhya
Next: आखिर क्यों बदलना पड़ा सरयू नदी का नाम?

Related Stories

marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

admin 20 August 2025
brinjal farming and facts in hindi
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

admin 17 August 2025
Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

admin 11 August 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081071
Total views : 147751

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d