Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यावरण
  • स्वास्थ्य

यूरोप में भीषण गर्मी, भारत में भीषण बारिश – डरावने संकेत देती प्रकृति

admin 29 July 2023
Heavy-Rain-Flood-in-India

जलवायु संकट के तेज होने के कारण वैज्ञानिक वर्षों से इसमें अस्थिरता की चेतावनी देते आ रहे हैं।

Spread the love

यूरोप के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर हमारा यह ग्रह पृथ्वी इसी तरह गर्म होता रहा तो वर्ष 2025 के अंत तक इस ग्रह पर मौजुद हर एक व्यक्ति इससे प्रभावित हो जायेगा। क्योंकि यह स्थिति दुनिया के हर एक हिस्से के मौसम के लिए विनाशकारी होगी। ‘नेचर जर्नल’ के हालिया अंक में प्रकाशित एक नए अध्ययन में पाया गया है कि ‘‘अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग करंट’’ (Atlantic Meridional Overturning Current) (AMOC) जिसका कि गल्फ स्ट्रीम एक एहम हिस्सा है, सदी के मध्य तक या संभव है कि उससे भी बहुत पहले यानी करीब-करीब 2025 की शुरुआत या फिर अंत तक ढह सकता है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार कुछ अन्य वैज्ञानिकों का कहना है कि वास्तव में यह एक महत्वपूर्ण प्रणाली है। लेकिन, इसके ध्वस्त होने का सटीक समय या अवधि फिलहाल अनिश्चित है। उनका कहना है कि यह सच है कि धाराओं के माप ने अब तक बहुत कम परिवर्तन दिखाया है लेकिन अब हमारे सामने जो नया शोध आया है यह बहुत ही चिंताजनक है। वैज्ञानिकों का मानना है कि नया शोध यदि सच में चिंता जनक है तो इसका मतलब यही समझा जा सकता है कि निर्णायक मोड़ जल्द आ सकता है।

(Atlantic Meridional Overturning Current) (AMOC) उष्ण कटिबंध से गर्म पानी को धाराओं के माध्यम से उत्तरी अटलांटिंक की ओर ले जाता है। इसको एक विशाल कन्वेयर बेल्ट की तरह समझा जा सकता है। यहां आ कर पानी ठंडा होता है और खारा भी हो जाता है। साथ ही दक्षिण की ओर फैलने से पहले यह पानी समुद्र की गहराई तक डूब जाता है।

Heavy Rain in India
वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि यह संकट पृथ्वी पर पहली बार देखा जा रहा है। क्योंकि ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है।

दरअसल, ‘अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग करंट’ जलवायु प्रणाली और दुनिया के मौसम को नियमित करने में बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में यदि इस प्रणाली का ही पतन हो जाता है तो इससे पृथ्व की जलवायु पर बहुत बड़े और नकारात्मक प्रभाव होंगे। जिसमें समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी और यूरोप तथा अमेरिका समेत दुनिया के कई तटीय क्षेत्रों और देशों के डूब का खतरा बन जायेगा। इसके कारण पृथ्वी के कई हिस्सों में सर्दियों का मौसम और भी भयानक हो सकता है। जबकि उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मानसून स्थानांतरित होकर बारिश का पैटर्न भी बिगाड़ देगा।

दरअसल, जलवायु संकट के तेज होने के कारण वैज्ञानिक वर्षों से इसमें अस्थिरता की चेतावनी देते आ रहे हैं। और क्योंकि AMOC धाराओं की ताकत तापमान और खारेपन पर निर्भर करती है, इसलिए संतुलन बिगड़ने से इन्हें खतरा होना निश्चित है।

Water On Earth: पृथ्वी पर जल की उत्पत्ति कब और कैसे हुई? क्या कहता है आधुनिक विज्ञान और सनातन

जैसे-जैसे महासागर गर्म होते हैं, बर्फ पिघलने की गति और तेज होती जाती है, और बर्फ के तेजी से पिघलने के कारण साफ पानी समुद्र में मिलता जाता है। इससे पानी का घनत्व कम होता जाता है, और कम घनत्व के कारण वह पानी डूबने में कम सक्षम होता है। लेकिन, जब पानी बहुत ताजा, बहुत गर्म या दोनों ही स्थिति में होता है तो ‘कन्वेयर बेल्ट’ बंद हो जाता है।

हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि यह संकट पृथ्वी पर पहली बार देखा जा रहा है। क्योंकि ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है। करीब 12,000 वर्ष पहले भी इसी प्रकार तेजी से ग्लेशियर पिघले थे और तब भी AMOC बंद हो गया था। उसका परिणाम यह हुआ था कि एक दशक के भीतर ही उत्तरी गोलार्ध के तापमान में करीब 10-15 डिग्री सेल्सियस का भारी उतार चढ़ाव देखा गया।

पीटर डी मेनोकल नामक वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष का कहना है कि यह सच है कि ।डव्ब् के बंद होने पर ग्रह पर मौजूद हर एक व्यक्ति और हर एक जीव को उसका प्रभाव झेलना पड़ेगा। हालांकि, इसके पूर्ण रूप से ढहने की संभावना नहीं है। लेकिन नई स्टडी डराने वाली है।

कैसे काम करता है एएमओसी? –
एएमओसी (Atlantic Meridional Overturning Current) एक कन्वेयर बेल्ट की तरह समुद्री धाराओं की एक बड़ी प्रणाली होती है, जो तापमान और नमक सामग्री – पानी के घनत्व में पाये जाने वाले अंतर से संचालित होती है। जैसे ही गर्म पानी उत्तर की ओर बहता जाता है वह धीरे-धीरे ठंडा होता जाता है और कुछ वाष्पीकरण होता है, जिससे उसमें नमक की मात्रा बढ़ जाती है। कम तापमान और अधिक नमक सामग्री पानी को ठोस या सघन बना देती है और यही सघन जल समुद्र की गहराई में डूबता जाता है। ठंडा और घना पानी धीरे-धीरे समुद्र की सतह से कई किलोमीटर नीचे दक्षिण की ओर फैलता जाता है। अंततः, यही पानी सतह पर खींच लिया जाता है और ‘अपवेलिंग’ नामक प्रक्रिया में गर्म होता जाता है।

– धर्मवाणी

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: Pollution: अब तो समुद्र के अंदर भी दिखने लगा जलवायु परिवर्तन का असर
Next: Future of Media: कार्यक्रम ख़त्म होते ही सबकुछ ख़त्म हो जाएगा!

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.