Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म

MEDITATION : सांस ही बंधन, सांस ही मुक्ति

admin 22 January 2022
meditation - power of meditation
Spread the love

सांस सिर्फ आक्सीजन और कार्बन डाइआक्साइड का आदान-प्रदान नहीं है। आप जिस तरह के विचारों और भावनाओं से गुजरते हैं, आपकी सांस उसके अनुसार अलग-अलग स्वरूप ले लेती है। जब आप क्रोधित, शांत, खुश या उदास होते हैं, तो आपकी सांस में भी उसके अनुसार सूक्ष्म बदलाव होते हैं। आप जिस तरीके से सांस लेते हैं, वैसा ही आप सोचते हैं और जैसा आप सोचते हैं, उसी तरीके से आप सांस लेते हैं।

अपने तन और मन पर कई तरह के काम करने के लिए सांस को साधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। प्राणायाम एक विज्ञान है, जिसमें आप जागरूक होकर एक खास तरीके से सांस लेते हुए अपने सोचने, महसूस करने, समझने और जीवन को अनुभव करने का तरीका बदल सकते हैं। अगर मैं आपसे आपकी सांस पर ध्यान देने के लिए कहूं, जो आजकल लोगों के बीच सबसे आम चलन है, तो आपको लगेगा कि आप अपनी सांस पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन आप बस हवा की गति से पैदा होने वाली हलचल को ही महसूस कर पाते हैं। यह कुछ ऐसा ही है कि जब कोई आपके हाथ को छूता है तो आपको लगता है कि आप दूसरे व्यक्ति के स्पर्श को जानते हैं, लेकिन असल में आप सिर्फ अपने शरीर में पैदा हुए अनुभव को ही जान पाते हैं, आप यह नहीं जानते कि दूसरा व्यक्ति कैसा महसूस करता है।

सांस ईश्वर के हाथ की तरह है। आप उसे महसूस नहीं करते। यह हवा से पैदा हुई हलचल नहीं है। जिस सांस का आप अनुभव नहीं कर सकते, उसे कूर्म नाड़ी कहा जाता है। यह वह डोर है जो आपको इस शरीर के साथ बांधती है, एक अखंडित डोर, जो आगे खिंचती जाती है। अगर मैं आपकी सांस बाहर निकाल लूं, तो आप और आपका शरीर अलग-अलग हो जाएंगे क्योंकि जीव और शरीर कूर्म नाड़ी से बंधे हुए होते हैं। यह एक बड़ा धोखा है। ये दोनों अलग-अलग चीजें हैं, लेकिन एक होने का दिखावा करते हैं। यह शादी की तरह है, पति-पत्नी दो इंसान होते हैं, लेकिन जब वे बाहर आते हैं, तो एक होने का दिखावा करते हैं। यहां पर दो लोग हैं, शरीर और जीव, दोनों एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत, लेकिन वे एक होने का दिखावा करते हैं।

Sleeping Sickness : आपके भोजन से जुड़े हैं नींद के तार

अगर आप सांस से होकर गहराई में अपने अंदर तक, सांस के सबसे गहरे केंद्र तक जाते हैं, तो वह आपको उस बिंदु तक ले जाएगा, जहां आप वास्तव में शरीर से बंधे हुए हैं। एक बार आपको पता चल जाए कि आप कहां और कैसे बंधे हुए हैं, तो आप अपनी इच्छा से उसे खोल सकते हैं। आप चेतन होकर शरीर को उसी सहजता से त्याग सकते हैं, जैसे अपने कपड़ों को। जब आपको पता होता है कि आपके कपड़े कहां पर बंधे हुए हैं, तो उन्हें उतारना आसान होता है। जब आपको नहीं पता होता, कि वह कहां बंधा हुआ है, तो चाहे आप उसे जैसे भी खींचे, वह नहीं उतरता। आपको उसे फाड़ना होगा। इसी तरह अगर आपको नहीं पता कि आपका शरीर किस जगह आपसे बंधा हुआ है, और आप उसे छोड़ना चाहते हैं, तो आपको किसी न किसी रूप में उसे नुकसान पहुंचाना होगा। लेकिन अगर आपको पता हो कि वह कहां बंधा हुआ है, तो आप बड़ी सफाई से एक दूरी से उसे पकड़ सकते हैं। जब आप उसे त्यागना चाहें, तो पूरे होशोहवाश में उसे त्याग सकते हैं। जीवन बहुत अलग हो जाता है। जब कोई अपनी इच्छा से शरीर को पूरी तरह त्याग देता है, तो इसे हम महासमाधि कहते हैं। आम तौर पर इसी को मुक्ति या मोक्ष कहा जाता है। सब कुछ बराबर हो जाता है, शरीर के अंदर और शरीर के बाहर में कोई अंतर नहीं रह जाता। खेल समाप्त हो जाता है।

हर योगी को इसकी चाह होती है। चाहे जान-बूझकर या अनजाने में हर इंसान भी इसी दिशा में प्रयास कर रहा है। वह विस्तार करना चाहता है, और यह चरम विस्तार है। बात सिर्फ इतनी है कि वे किस्तों में अनंत की ओर बढ़ रहे हैं, जो एक बहुत लंबी और असंभव प्रक्रिया है। अगर आप 1,2,3,4 गिनते जाएंगे, तो आप एक अंतहीन गणना बन कर रह जाएंगे। आप कभी अनंत तक नहीं पहुंच पाएंगे। जब इंसान इस बात की व्यर्थता समझ जाता है, तो वह स्वाभाविक रूप से अपने अंदर की ओर मुड़ जाता है ताकि जीवन की प्रक्रिया को शरीर से अलग कर सके।

– सद्गुरु जग्गी वासुदेव

About The Author

admin

See author's posts

1,334

Post navigation

Previous: Makar Sankranti : उत्तरायण सूर्य का उत्सव
Next: Types of Signature : कुछ कहते हैं आपके हस्ताक्षर

Related Stories

Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026
Narendra Modi drinking charanamrit from a spoon
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

admin 2 March 2026
Explanation of the Dharmapeeth
  • अध्यात्म
  • विशेष

धर्मपीठ का स्पष्टीकरण

admin 12 February 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093105
Total views : 170873

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.