Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • विशेष

धर्मपीठ का स्पष्टीकरण

admin 12 February 2026
Explanation of the Dharmapeeth
Spread the love

वाराणसी/प्रयागराज ( दिनांक: 11 फरवरी 2026 ई., तिथि सं.: २०२६ वि. फाल्गुन कृष्ण नवमी ) यह अत्यंत खेद और आश्चर्य का विषय है कि जब पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज ने गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान दिलाने और गोहत्या-मुक्त भारत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को 40 दिनों का समय दिया, उसी समय सत्ता-समर्थित तथाकथित धर्माचार्यों का एक कार्टेल सक्रिय हो गया है।

11 फरवरी 2026 को लगभग अपराह्न 4 बजे दैनिक भास्कर नामक एक समाचार माध्यम ने अपने डिजिटल संस्करण में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज से संबंधित एक भ्रामक, असत्य, तथ्यहीन एवं मानहानिकारक समाचार प्रकाशित किया, जिसका प्रकाशन विधि-विरुद्ध है।

स्पष्ट किया जाता है कि अभी तक उनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत न कोई एफआईआर दर्ज है, न किसी माननीय न्यायालय में कोई कम्प्लेंट केस पंजीकृत है, न प्रयागराज की किसी माननीय न्यायालय ने उन्हें समन किया है। ऐसी स्थिति में 10 फरवरी को उनके किसी अधिवक्ता द्वारा कोई उत्तर दाखिल करने का प्रश्न ही नहीं उठता।

ज्ञात हो कि 28 जनवरी 2026 को आयुष्मान ब्रह्मचारी व एक अन्य द्वारा प्रयागराज की एक माननीय न्यायालय में पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया, पर माननीय न्यायालय ने तत्काल आदेश देने से इंकार कर पुलिस से आख्या मांगी। झूठी सूचना के सोशल व अन्य मीडिया पर प्रसार के उपरांत 9 फरवरी 2026 को जगद्गुरु शंकराचार्य जी की ओर से आयुष्मान ब्रह्मचारी एवं एक अन्य के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा 22, 23 तथा भारतीय न्याय संहिता की मानहानि एवं झूठे मुकदमे से संबंधित धाराओं में एक आवेदन दायर किया, जिसे माननीय न्यायालय ने कम्प्लेंट केस सीएमसी संख्या 125/2026 के रूप में पंजीकृत कर उक्त दोनों अभियुक्तों को 20 फरवरी तक उपस्थित होकर उत्तर देने का समन जारी किया। यही सत्य है।

वास्तविक परिप्रेक्ष्य: –
[1] सरकारी तंत्र, रामभद्राचार्य जी, उनके सहयोगियों व कुछ शिष्यों का गठजोड़ धर्मपीठ ज्योतिषपीठ की प्रतिष्ठा पर आघात कर रहा है; तर्कों में असफल होकर चरित्र हनन हेतु पॉक्सो एक्ट का सहारा लिया गया।

[2] गो-रक्षा प्रतिष्ठा आंदोलन को बाधित करने का कुप्रयास: 40 दिनों के अल्टीमेटम से घबराई हुई सरकार और गोहत्या के समर्थक तत्व चाहते हैं कि पूज्य महाराज श्री को विधिक उलझन में फंसाकर चुप करा दिया जाए और उनकी समाज में प्रतिष्ठा की हानि की जाए। यह सीधे तौर पर गोमाता के विरुद्ध किया जा रहा षड्यंत्र है।
[3] ज्योतिषपीठ इस प्रायोजित झूठे प्रकरण का कड़ा विरोध करेगा; कथित पीड़ितों के पूर्व रिकॉर्ड व सत्ता-संबंधों की जांच आवश्यक है तथा उनके अचानक सक्रिय होने पर प्रश्न उठते हैं।

[4] हमने भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मानहानि तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 22 व 23 के अंतर्गत माननीय न्यायालय को झूठी सूचना देकर मुकदमे में फंसाने तथा मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने हेतु कानूनी कार्यवाही आरंभ कर दी है और तदनुसार के साक्ष्य उपलब्ध करा दिए हैं, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर नोटिस जारी कर 20 फरवरी को जवाब मांगा है।

[5] अडिग संकल्प: पूज्य महाराज श्री के संकल्पों से विचलित करने हेतु पूर्व में प्रयाग माघ मेले में प्रशासन द्वारा अवरोध उत्पन्न किया गया और अब यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। परंतु धर्मपीठ यह स्पष्ट करती है कि ऐसी गीदड़भभकियों से गोमाता को न्याय दिलाने का अभियान रुकेगा नहीं।

हम सनातनी जनता, सत्य के पक्षधर तथा सभी भक्तों का आह्वान करते हैं कि वे इस ‘अभिषिक्त कार्टेल’ के षड्यंत्र को पहचानें। सत्य का सूर्य अधिक समय तक इन बादलों के पीछे नहीं छिप सकता। बस कुछ क्षण की प्रतीक्षा है; दूध का दूध और पानी का पानी शीघ्र ही सबके समक्ष होगा।

“पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत किसी भी न्यायालय में चलने वाली कार्यवाही के विवरण को उसकी अनुमति के बिना प्रचारित, प्रसारित, प्रकाशित करना उस अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। अतः सभी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया और उनके प्लेटफॉर्मों को चेतावनी दी जाती है कि ऐसे समाचार प्रकाशित न करें, अन्यथा उन पर माननीय न्यायालय दंडात्मक कार्यवाही कर सकता है।”

ज्योतिर्मठ, बदरिकाश्रम, हिमालय
टोटकाचार्य गुफा, जोशीमठ, चमोली – 246443 (गढ़वाल) उत्तराखंड
दूरभाष: 01389-222185
चलभाष: 6389001008
व्हाट्सएप: 7417417414
ई-मेल: shreejyotirmath@gmail.com
वेबसाइट: http://shreejyotirmath.org

About The Author

admin

See author's posts

45

Post navigation

Previous: निठारी से एपस्टीन फ़ाइल्स तक
Next: गुजरात मॉडल तो आज खुद धूल फांक रहा है…

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093127
Total views : 170911

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.