Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अवसरवाद

पलायन की पीड़ा और राजनीतिक बोल…

admin 3 March 2022
PALAYAN
Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी सभा में प्रियंका गांधी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के लोगों के बारे में जो कुछ भी कहा और उन्हें भइये कहकर जिस तरह संबोधित किया, उसका मकसद भले ही राजनीतिक रहा हो और ऐसा उन्होंने आम लोगों की बजाय कुछ नेताओं के संदर्भ में कहा हो किन्तु एक बात निश्चित रूप से कही जा सकती है जो लोग महज रोजी-रोटी की तलाश में अपना घर-परिवार छोड़कर अन्य जगहों पर जाते हैं वे बहुत प्रसन्न होकर नहीं जाते हैं।

अपना घर-परिवार छोड़ते वक्त उन्हें काफी पीड़ा होती है किन्तु रोजी-रोटी की तलाश में घर-परिवार छोड़ना मजबूरी है। हालांकि, जो लोग पलायन करके जहां भी जाते हैं वहां की अर्थव्यवस्था से लेकर सभी कार्यों में अपना सहयोग ही देते हैं किन्तु राजनीतिक कारणों से जब इन लोगों पर कटाक्ष किया जाता है या यूं कहें कि व्यंग्यात्मक वाणी से जलील किया जाता है तो बेहद कष्ट होता है।

बात सिर्फ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ही नहीं है बल्कि देश के अन्य प्रांतों में भी ऐसी ही भाषा सुनने को मिलती रही है। महाराष्ट्र में कई बार शिव सेना एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ जहर उगलने का काम किया है किन्तु इस संदर्भ में एक बात कही जा सकती है कि हर प्रांत के लोग तकरीबन सभी प्रांतों में मिल जायेंगे। यदि इस प्रकार क्षेत्रीयता की बात बार-बार प्रचारित की जायेगी तो उसकी प्रतिक्रिया हर राज्यों में देखने को मिल सकती है, इसलिए इस प्रकार की भाषा से परहेज करना ही बेहतर होगा।

Natural Calamities in India : भारत के इतिहास की कुछ प्रमुख प्राकृतिक आपदाएं

कल्पना कीजिए कि दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा जैसे शहरों से भइये अचानक हट जायें तो इन शहरों की अर्थव्यवस्था कैसी होगी? अतः कोई भी बात राजनीतिक कारणों से भले ही बोली जाये, बहुत सोच-समझकर बोली जाये क्योंकि जब लोगों के दिलों में गांठ बननी शुरू हो जाती है तो उसका असर लंबे समय तक रहता है। इसके साथ-साथ मैं उन लोगों से भी एक बात कहना चाहता हूं जो किसी दूसरे शहर में जाकर सम्मान पूर्वक जीवन जी रहे हैं। ऐसे लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि ये लोग भी जिस शहर में रहे हैं, उसके प्रति पूर्ण रूप से वफादार एवं जिम्मेदार रहें।

कहने का आशय यह है कि उत्तर प्रदेश, बिहार एवं अन्य किसी भी राज्य के लोग दूसरे राज्यों में जाकर रोजी-रोटी की व्यवस्था कर रहे हैं तो उन्हें अपने मन में यह भाव हमेशा रखना चाहिए कि उनकी ज्यादा जिम्मेदारी एवं वफादारी उस राज्य के प्रति बनती है जहां से उनकी रोजी-रोटी तो चल ही रही है साथ ही उनके पैत्रिक गांव का चूल्हा भी जल रहा है।

कुल मिलाकर कहने का आशय यही है कि किसी भी स्थिति को खुशनुमा एवं सकारात्मक बनाने की नैतिक जिम्मेदारी सभी की होती है। कहने का आशय यह है कि बात सिर्फ सस्ती लोकप्रियता एवं मात्र राजीनतिक स्वार्थों के लिए नहीं होनी चाहिए क्योंकि इसके परिणाम हमेशा घातक ही साबित होते हैं।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

1,135

Post navigation

Previous: बीरबल जल्दी कोई उपाय बताओ…
Next: राष्ट्रवाद को और अधिक बढ़ावा देने की जरूरत

Related Stories

tirange ka apamaan - insult tricholor
  • अवसरवाद
  • विशेष
  • षड़यंत्र

तिरंगे का अपमान देखो और राष्ट्रवाद का धतूरा चाटते रहो

admin 21 February 2024
Narendra Modi_PM of Bharat
  • अवसरवाद
  • मन की बात
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

धर्म युद्ध में मोदी भारी…

admin 8 February 2024
Ram Mandir BJP RSS and modi against hinduism
  • अवसरवाद
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

राम मंदिर के बहाने बीजेपी का सनातन से विद्रोह

admin 20 January 2024

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093043
Total views : 170752

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.