Skip to content
2 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य

World Yoga Day: योग को धर्म और राजनीति के चश्मे से न देखें

admin 20 June 2022
YOGA AT HOME_06
Spread the love

– डॉ. स्वप्निल यादव

DR SWAPNIL YADAV_SHAJAPUR_WRITER
डॉ. स्वप्निल यादव

योग मानव शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी माना गया है इसका उद्देश्य धार्मिक नहीं है बल्कि हमारे जीवन के वैज्ञानिक रहस्य से जुड़ा हुआ है। जैसा कि हम जानते हैं कि राज योग, कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग-योग के चार प्रकार हैं जिसमें एक सामान्य व्यक्ति कर्म योग करता है। उसमें भी प्राणायाम और आसन के साथ-साथ मुद्राएं नियमित करके हम अपने शरीर के विकास के साथ अपने जीवन और समाज को विकसित कर सकता हैं।

27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 69 में सत्र को संबोधित करते हुए भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (World Yoga Day) मनाने का आह्वान किया और इसको मानते हुए 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने रिकॉर्ड 177 समर्थक देशों के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

यदि हम प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (World Yoga Day) की बात करें तो आयुष मंत्रालय के तत्वाधान में 21 जून, 2015 को नई दिल्ली के राजपथ में एक सफल आयोजन करते हुए लगभग 35,985 प्रतिभागियों ने एक साथ योग सत्र का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। यदि हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रत्येक चिन्ह को ध्यान से देखें तो दोनों हाथों को जोड़ना योग का प्रतीक है यह व्यक्तिगत चेतना का सार्वभौमिक चेतना के साथ सामंजस्य दिखाता है, यह शरीर और मन, मनुष्य और प्रकृति की समरसता का प्रतीक है यह स्वास्थ्य और कल्याण के समग्र दृष्टिकोण को भी चित्रित करता है। प्रतीक चिन्ह में चित्रित भूरी पत्तियां भूमि, हरी पत्तियां प्रकृति और नीली पत्तियां अग्नि तत्व का प्रतिबिंब हैं। दूसरी ओर सूर्य ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। यह प्रतीक चिन्ह मानवता के लिए शांति और समरसता को प्रतिबिंबित करता है जो कि योग का मूल है।

योग कोई धार्मिक तो नहीं है यह प्रत्येक व्यक्ति के शरीर और मन के बीच में सामंजस्य स्थापित करने का कार्य करता है। यह एक कला के साथ-साथ विज्ञान भी है। यदि आप नियमित योग करेंगे तो आपके अंदर चेतना विकसित होगी।

जैसा कि आजकल देखा जा रहा है कि देश का युवा सोशल मीडिया के भ्रम जाल में फंसकर अपने शरीर और मन के सामंजस्य से बहुत दूर भटक चुका है। ऐसे में योगी एक ऐसा माध्यम है जिससे युवा अपने शरीर और मन का संतुलन बैठा सकते हैं।योग कोई बाहरी कला या विज्ञान नहीं है इसका विकास भारत में ही हुआ है। दंडासन और कोणासन से हाथ और पैर मजबूत होते हैं। पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के लिए उष्ट्रासन कर सकते हैं।गैस और एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए भुजंगासन पेट के बल लेट कर किया जाता है।

विपक्ष खत्म और तीसरा पक्ष लाचार क्यों

मन को शांत रखने के लिए शवासन बहुत फायदेमंद रहता है। लंबाई बढ़ाने और रीढ़ की हड्डी की कुशलता के लिए ताड़ासन और रक्त संचार सुचारू रखने के लिए सर्वांगासन सर्वाधिक उचित है। खड़े रहकर किए जाने वाले नटराज आसन से कंधे और फेफड़े मजबूत बनते हैं।

जैसा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति अधिक कार्य के बोझ के कारण चिंता से ग्रस्त हैं ऐसे में प्रत्येकव्यक्ति तनाव को मिटाने के लिए सुखासन कर सकता है।इसी प्रकार योग के आठ अंगों यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि में से प्राणायाम भी आप नियमित कर सकते हैं जिसका अर्थ है श्वास को लंबा करना। श्वास मतलब प्राण। भस्त्रिका प्राणायाम करने से हमारा हृदय मजबूत होता है उसके साथ ही साथ फेफड़े, मस्तिष्क भी मजबूत होता है और हमें भविष्य में पार्किंसन या पैरालिसिस जैसी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कपालभाति प्राणायाम करने से हमारे चेहरे, आंख, थायराइड, पाचन संबंधी रोग जैसे कब्ज, एसिडिटी, महिलाओं में यूट्रस संबंधी बीमारियां, कोलेस्ट्रोल संबंधी बीमारियां, डायबिटीज, यहां तक कि कैंसर रोग में भी फायदा पहुंचता है।

बाह्य प्राणायाम करने से मन को एकाग्रता मिलती है, उसके साथ ही पेट संबंधी रोग भी सही होते हैं। अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से हमारे हृदय के ब्लॉकेज तक खुल जाते हैं उसके अलावा किडनी, कैंसर जैसी बीमारियां हमें नहीं होती तथा हमारी मानसिक क्षमता भी बढ़ती है।सर्दी, खांसी नहीं होती और गले के रोग भी हमें नहीं होते। टॉन्सिल के मरीजों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। भ्रामरी प्राणायाम करने से माइग्रेन, डिप्रेशन और मन की अशांति दूर होती है। उज्जाई प्राणायाम करने से थायराइड टीबी, अनिद्रा मानसिक तनाव, हकलाने जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। शीतली प्राणायाम हमारे शरीर की अतिरिक्त गर्मी और पेट की जलन को कम करता है।

इस प्रकार यदि हम देखें तो योग का संबंध किसी भी एक धर्म से ना होकर के हमारे अपने मन और हमारे शरीर के आपसी सामंजस्य को बेहतर बनाना ही है। इसलिए योग को धार्मिक और राजनैतिक चश्मे से देखना बंद करके इसको जीवन में उतारना सीखें।

लेखक का परिचय –

शाहजहांपुर के डॉ. स्वप्निल यादव आधृत प्रकाशन, भोपाल के द्वारा साहित्य सम्मान से सम्मानित।

डॉ. स्वप्निल यादव, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश के गांधी फ़ैज़ ए आम महाविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत है। डॉ. स्वप्निल यादव की आवरण कथाएं, ग़ज़ल, अति लघु कथा एवं लेख पिछले 18 वर्षों से देश के समाचार पत्र, पत्रिका में प्रकाशित होते रहे हैं। इसके साथ ही डॉ स्वप्निल यादव की 4 पुस्तकें चौराहा, भगत-एक सफ़र, करतब, जब-जब लोहिया बोलते थे बाजार में उपलब्ध हैं। डॉ. स्वप्निल की बायोटेक्नोलॉजी की लगभग 8 पुस्तकें विभिन्न विश्वविद्यालयों में कोर्स में पढ़ाई जा रही हैं। जो अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हैं। उन्हें 2019 में कानपुर विश्वविद्यालय के द्वारा यंग साइंटिस्ट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: नुपूर शर्मा का कल, आज और कल
Next: विपक्ष खत्म और तीसरा पक्ष लाचार क्यों

Related Stories

Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026
Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026
UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.