Sunday, May 24, 2026
Homeविविधविशेषकृष्णा नदी से प्रकट हुए विष्णु और महेश

कृष्णा नदी से प्रकट हुए विष्णु और महेश

कर्नाटक के रायचूर में कृष्णा नदी से हिंदू देवता विष्णु की बेहद प्राचीन मूर्ति और एक शिवलिंग बरामद किया गया है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, मूर्तियां देवसुगुर गांव के पास नदी पर पुल निर्माण के दौरान मिलीं। निर्माण कार्य में लगी टीम ने मूर्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया।

मूर्तियों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सुरक्षित रखा है। मूर्ति की निर्माण शैली कुछ-कुछ अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान वर्तमान रामलला जैसी ही दिख रही है।

क्या कहते हैं इतिहासकार?
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इतिहासकारों ने अनुमान लगाया है कि ये मूर्तियां 11वीं सदी की हो सकती हैं। मूर्ति में भगवान विष्णु के दशावतार दिख रहे हैं। ठीक इसी प्रकार से दशावतार मैसूर के अरुण योगीराज ने राम मंदिर की मूर्ति पर उकेरा है।

प्राचीन इतिहास और पुरातत्व की व्याख्याता डॉ पद्मजा देसाई का कहना है कि, “यह मूर्ति कई विशिष्ट विशेषताओं को प्रदर्शित करती है। इसके चारों ओर भगवान विष्णु के 10 अवतारों का प्रतिनिधित्व किया गया है, जिनमें मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि शामिल हैं।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments