Skip to content
9 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

नागलवाड़ी के भीलट देव मंदिर का प्राचीन इतिहास और महत्त्व | Ancient history of Bhilat Dev Temple in Nagalwadi

admin 26 February 2021
Bhilat Dev Mandir Nangalwadi Barwani Madhya Pradesh 4
Spread the love

अजय सिंह चौहान || सतपुड़ा पर्वत श्रंखलाओं की हरी भरी वादियों में मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्थित राजपुर तहसील के नागलवाड़ी गांव में नागदेवता को समर्पित सैकड़ों साल पूराने और प्रसिद्ध मंदिर श्री भीलट देव शिखरधाम की महिमा स्थानीय लोगों में ही थी नहीं बल्कि देश और दुनियाभर के लोगों के लिए अपरंपार है। सैकड़ों वर्षों से यह तीर्थ शिखरधाम के नाम से प्रसिद्ध है। हर साल यहां नागपंचमी के विशेष अवसर पर लाखों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

नागलवाड़ी के इस भीलट देव जी के मंदिर में सावन की नागपंचमी पर श्री भीलट देव संस्थान की ओर से गांव और जिला प्रशासन के सहयोग से यहां श्री भीलट देव का 5 दिवसीय मेला भी आयोजित किया जाता है जिसमें प्रतिदिन कई विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इस विशेष अवसर पर हर साल दूर-दूर से लगभग पांच लाख से भी ज्यादा लोग भगवान के दर्शन करने और मेले में शामिल होने के लिए आते हैं।

बाबा भीलट देव नाम से प्रसिद्ध और नागदेवता को समर्पित सैकड़ों साल पूराने इस मंदिर और इसमें विराजित भीलट देव के विषय में कई प्रकार के किस्से और कहानियां प्रचलित हैं। यहां प्रचलित मान्यताओं और किंवदंतियों के आधार पर बाबा भीलट देव का जन्म आज से लगभग 800 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के हरदा जिले के रोलगांव पाटन में हुआ था।

उनकी माता का नाम मेंदाबाई व पिता का नाम रेव जी गवली था। भीलट देव के माता-पिता एक मध्यम वर्गिय परिवार से संबंध रखते थे और दोनों ही भगवान शिव के परम भक्त माने जाते थे। शिव के परम भक्त होने के बाद भी इनके घर कोई संतान नहीं थी। ऐसे में उन्होंने सोचा कि शायद उनकी भक्ति में कहीं चूक हो गई होगी इसलिए उन्होंने और अधिक कठोर तपस्या की।

Bhilat Dev Mandir Nangalwadi Barwani Madhya Pradesh 4इतनी कठोर तपस्या और साधना से प्रसन्न होकर भोलेनाथ और माता पार्वती ने उन्हें वरदान के रूप में एक सुंदर बाल का आशीर्वाद दिया। माता-पिता ने प्यार से उस बालक का नाम भीलट रखा। लेकिन साथ ही माता मेंदाबाई व पिता रेव जी से यह भी वचन लिया कि हम लोग प्रतिदिन तुम्हारे घर पर भिक्षा मांगने आया करेंगे। और यदि किसी भी दिन आप लोगों ने हमें या इस बाालक को अनदेखा किया तो फिर हम इस बालक को अपने साथ ले जाएंगे। कहा जाता है कि भीलट देव ने बचपन से ही अपनी चमत्कारिक लीलाओं से परिवार व ग्रामवासियों को आश्चचर्यचकित कर दिया था।

किंवदंतियों के अनुसार, एक दिन भीलट देव के माता-पिता शिव-पार्वती को दिए अपने वचन को भूलकर भक्ति में लग गए। तभी भगवान शिव ने बालक को पालने में से उठाया और उसके स्थान पर अपने गले के नाग को वहां रख कर बालक को अपने साथ लेकर चले गए। इधर, पालने में अपने बालक भीलट देव को न पाकर उसके स्थान पर नाग देवता को देखकर भीलट देव के माता-पिता समझ गए कि हमसे भूल हो गई है। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से शिव-पार्वती की आराधना की। तब शिव-पार्वती ने कहा कि हमारे वचन अनुसार आप ने हमें पहचाना नहीं इसलिए अब हम खुद ही इस बालक की शिक्षा-दीक्षा करेंगे और उस पालने में हमने जो नाग छोड़ा है, उसकी पूजा अब तुम भीलट देव और नाग देव दोनों ही रूपों में करोगे। कहा जाता है कि तभी से यहां भीलट देव और नाग देव दोनों ही की पूजा एक साथ की जाने लगी है।

यहां प्रचलित एक अन्य दंतकथा के अनुसार भगवान शिव के अवतार माने जाने वाले भगवान भैरवनाथ ने स्वयं पचमढ़ी के चैरागढ़ क्षेत्र में उस बालक भीलट देव का लालन-पालन किया। उन्हीं के मार्गदर्शन में शिक्षा-दीक्षा अर्जित कर तंत्र-मंत्र और युद्ध की समस्त कलाओं में दक्ष होकर भीलट देव ने भैरवनाथ के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ की इच्छा के नुसार अनुसार बंगाल क्षेत्र में स्थित कामख्या देवी मंदिर के आस-पास के घने जंगलों का रुख किया और वहां के कुछ खास जादूगरों से हूनर भी सीखे।

बंगाल में रहकर भीलट देव ने बंगाल की राजकुमारी राजल से विवाह भी किया और भगवान भोलेनाथ और पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। तब जाकर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती ने कहा कि अब तुम अपने माता-पिता के पास जाओ और वहां से नागलवाड़ी के पास सतपुड़ा शिखर चोटी पर अपना निवास बनाओ और लोगों का कल्याण करो। नागलवाड़ी में तुम सदैव भीलट नाग देवता के रूप में पूजे जाओगे। तभी से भीलट देव ने अपनी तपस्या स्थली और कर्मभूमि दोनों ही के लिए सतपुड़ा की इस इस ऊंची पहाड़ी के शिखर को चुना। कहा जाता है कि तभी से भीलट बाबा नागलवाड़ी से 4 किमी की दूरी पर सतपुड़ा के शिखर धाम पर मौजूद हैं।

उनकी तंत्र शिक्षा को लेकर भी कई किस्से और कहानियां प्रचलित हैं। मान्यता है कि अपनी तांत्रिक शक्तियों को आजमाने के लिए बाबा भीलट देव ने अपने गुरू भैरवनाथ जी के सहयोग से कई तांत्रिकों और ओझाओं को पराजित कर अपना लोहा मनवाया था।

अपने समय में भीलट देव ने अपनी कई प्रकार की चमत्कारी शक्तियों से इस क्षेत्र के जनमानस की सेवा की और आज भी उनके चमत्कार यहां देखे जाते हैं। सतपुड़ा की हरीभरी वादियों के शिखर पर स्थित बाबा भीलट देव के इस मंदिर में आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। भीलट देव के श्रद्धालुओं और भक्तों में विशेषकर संतान के सुख की चाह रखने वाले दंपत्ति यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

यह मंदिर धर्म और अध्यात्मक के लिहाज से ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। करीब 800 वर्ष पुराने आस्था और विश्वास के इस पवित्र मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजन करने आते हैं। वर्ष 2004 में बन कर तैयार हुआ भीलट देव का यह नया मंदिर भव्य और मनमोहक है। इसमें लगे गुलाबी पत्थरों को तराश कर आकर्षक और नक्काशीदार बनाया गया है।

भीलट देव के इस मंदिर तक पहुंचने के लिए महाराष्ट्र के धुले-इंदौर-खंडवा-खरगोन से आसानी से नागलवाड़ी शिखर धाम आया जा सकता है। इसके अलावा गूगल मैप के जरिए भी भीलट देव की लोकेशन देखकर नागलवाड़ी शिखरधाम जाया जा सकता है।

मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में बड़वानी और खरगोन जिले की सीमा पर नागलवाड़ी में स्थित भीलटदेव का यह मंदिर इस क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्व रखता है। इसलिए, हर दिशा से यहां पहुंचने वाले यात्रियों के लिए बारहों मास आवागमन के साधन उपलब्ध हैं।

खरगोन से इस मंदिर तक पहुंचने के लिए दूरी 50 किमी, सेगांव से 18 किमी, केली से 18 किमी और बड़वानी के जिला मुख्याल से लगभग 74 किमी है। इसके अलावा यह मंदिर मुंबई-आगरा रोड पर गवाघाटी से 18 किमी व सेंधवा से 27 किमी की दूरी पर स्थित है।

मंदिर तक पहुंचने वाले सभी रास्ते पक्के बने हुए हैं। जबकि सड़क मार्ग के बाद लगभग एक हजार मीटर की ऊंचाई वाली पहाड़ी पर बने इस विश्व प्रसिद्ध भीलट देव मंदिर तक पहुंचने के लिए जो रास्ता है अभी तक कच्चा ही है लेकिन जल्द ही उसको भी बनाने की योजना चल रही है।

इसके अलावा यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन सलासनेर है जो यहां से लगभग 37 किलोमीटर दूर है।

यहां आने के लिए सबसे उत्तम समय अगस्त से मार्च के बीच का सबसे अच्छा कहा जा सकता है। बरसात के दिनों में सतपूड़ा के पहाड़ों की हरियाली और पहाड़ की ऊंचाई से बादलों को छू कर देखने का एक अपना ही अनुभव होता है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: कुश को भी करवाना पड़ा था अयोध्या का पुनर्निर्माण | Kush also had to get Ayodhya rebuilt
Next: गणेश विसर्जन का वैज्ञानिक पहलू और धार्मिक मान्यता | Scientific behind Ganesh Visarjan

Related Stories

UPPolice Zerotolerance Encounters
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

admin 8 May 2026
Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

admin 8 May 2026
Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026

Trending News

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ UPPolice Zerotolerance Encounters 1
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

8 May 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand 2
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

8 May 2026
सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 3
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 4
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 5
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • UPPolice Zerotolerance Encountersदुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranandगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

Recent Posts

  • दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.