Skip to content
3 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यावरण
  • विशेष

झारखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ का भी राजकीय पुष्प है पलाश

admin 14 March 2023
PALASH FLOWERS-1
Spread the love

पलाश का दीवाना ‘सुमन’

पलामूवासी हूं तो पलाश के प्रति एक अलग ही लगाव है। इसके सुमन तो ‘सुमन’ को दीवानगी की हद तक अपनी ओर खींचते हैं। दिल में ‘रागिनी’ सी फूट पड़ती है।

झारखंड के राजकीय फूल से तो यहां धरा पर चहुंओर लालिमा ही नजर आ रही है। पिछले 20 साल से गाजियाबाद में रह रहा हूं। यहां भी अपना घर है। आप सोच रहे होंगे कि अचानक पलामू और झारखंड की चर्चा के बीच गाजियाबाद कहां से आ गया। इसका भी खास कारण है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प भी पलाश ही है। पिछले दिनों अमर उजाला में एक पढ़ी जिसमें लिखा गया था कि पलाश में इस साल फूल नहीं आए। मन तो थोड़ा दुखी हुआ पर यह जानकर खुशी हुई कि मेरे गृह और वर्तमान राज्य का राजकीय पुष्प एक ही है। चंडीगढ़ का स्टेट फ्लावर भी पलाश ही है। यहां भी इसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है।

आइए लौटते हैं झारखंड और चलते हैं पलामू में। यहां के जंगलों में, गांवों में, सड़क किनारे पलाश के फूल खिले हैं। किसी को यह टुहुटुहु लाल दिखता है तो किसी को भगवा। अब नजर आपकी, आप जैसा देखें मर्जी आपकी। ऊपर से देखने पर यह जंगल की आग की तरह भी दिखता है।

मेदिनीनगर से कुछ दूर नीलांबर पीतांबरपुर के कुंदरी का लाह बागान काफी चर्चित है। यहां हर्बल गुलाल और लाह के कई उत्पाद बनाए जाते हैं।

इन दिनों इसके फूल ऐसी आभा बिखेरते हैं जिससे लगता है कि पूरा क्षेत्र खिल उठा है। फूल को सुखा कर गुलाल बनाया जाता है। बिलकुल प्राकृतिक आज की भाषा में आर्गेनिक। फूल को पानी में डाल कर छोड़ दें तो ऐसा रंग तैयार होता है कि रंगों से दूर रहने वाली भी कहे-रंग दे मोहे…। बसंत समाप्त होते ही पलाश पर लाह का लगना। फिर इन्हें उतारकर बाजार तक पहुंचाना।

पलाश का एक नाम ढाक भी है। इसी से कहावत ‘ढाक के तीन पात’ बना है। इन पत्तों से दोना और पत्तल तो बनता ही है इसकी लकड़ी भी काफी काम की होती है। यज्ञोपवीत संस्कार के समय इसकी डाली लेकर ही बटुक पढ़ने रवाना होते हैं। हम दोनों भाइयों के जनेऊ के समय पनेरीबांध से पलाश की डाली हमारे ननिहाल पाठक बिगहा गई थी।

जनेऊ की चर्चा होने पर भाई (दादी) के गाए गीत,’राम-लखन के जनेऊ भाई से अवध नगर में…’ और ‘…पढ़े जईहें तिरहुत’ याद आ रहे हैं। इन गीतों को हमलोग नेशनल पानासोनिक के टेप रिकॉर्डर में टेप करके ले गए थे।
अभी सफेद, बिलकुल दूध की तरह, महुआ पेड़ पर है। सुबह में सूर्य की किरणों से पहले यानी प्रभात में ये फूल चूने लगते हैं। इनका भी अलग सौंदर्य है, जिसकी चर्चा फिर कभी।

कुल मिलाकर कहें तो पलाश और महुआ मेरे जिले की सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक संबल देने वाले हैं। इन्हीं से जिले की पहचान और जिले का नाम है।

– प्रभात मिश्र

About The Author

admin

See author's posts

1,801

Post navigation

Previous: एक मुकदमा ऐसा भी… | A case like this…
Next: संभाजी राजे का बलिदान, क्या याद रखेगा आज के हिन्दुओं का अल्प ज्ञान?

Related Stories

bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026
Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

095303
Total views : 175041

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.