Skip to content
14 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • स्वास्थ्य

स्वस्थ रहने के लिए पसीना (Sweating) निकलना कितना आवश्यक है

admin 6 July 2022
Sweating - Benefits of Sweating
Spread the love

कृति ने शरीर की संरचना इस प्रकार की है कि चाहे जैसा वातावरण हो, मौसम हो, कोई भी क्षेत्र हो या शरीर का तापमान हो, हमेशा 36.8 डिग्री (98.4 डिग्री) के बराबर ही रहता है । यह शरीर का तापमान स्वस्थ शरीर में स्वतः ही बना रहता है। पसीना (Sweating) आना जितना स्वाभाविक है व आवश्यक सेहत के लिए उतना ही जरूरी भी है।

कुछ भी समझने से पहले ये जानिए कि पसीना (Sweating) होता क्या है और ये क्यों निकलता है। दरअसल, पसीना शरीर से निकलने वाली पानी की छोटी-छोटी बूंदें होती हैं जिनमें अमोनिया, यूरिया, नमक और चीनी आदि मौजूद होती है। जब भी हमारे शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा हो जाता है तो स्वेट ग्लैंड्स शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय हो जाती हैं और शरीर से पानी सोखकर त्वचा की ऊपरी सतह तक पहुंचाती हैं। शरीर से निकलने वाला ये पानी ही हमें हीट स्ट्रोक जैसे खतरे से भी बचाता है। इस पानी को ही हम सामान्य भाषा में पसीना कहते हैं।

शरीर से पसीना (Sweating) निकलना असहज महसूस करा सकता है लेकिन ये सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। गर्मी के मौसम में हर इंसान चाहता है कि उसका शरीर ठंड़ा रहे और पसीना न निकले। इससे बचने के लिए वह पंखा, कूलर और एसी की व्यवस्था भी करता है लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर से पसीना निकलने से भले ही आप असहज महसूस करते हों लेकिन यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

यदि आपके शरीर से पसीना (Sweating) निकलता है, तो यह आपको कई तरह के लाभ पहुंचा सकता है. अच्छे हार्माेन्स को बढ़ाता है। जब आप एक्सरसाइज या कोई मेहनत वाला काम करते हैं तो आपको अच्छा महसूस होता है। इस हार्माेन को ‘एंडाॅर्फिन’ के नाम से जाना जाता है- ये एक ऐसा हार्माेन होता है, जो हमारे खुश होने पर बाहर निकलता है। कुल मिलाकर बात ये है कि पसीना बहाकर आप खुश रह सकते हैं।

हमारा शरीर एक तरह की मशीन है। अगर आप इसकी रेगुलर सफाई नहीं करेंगे, तो ये मशीन जल्दी खराब हो जाएगी इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर अच्छी तरह काम करता रहे और आप स्वस्थ रहें तो आपको अपने शरीर को डिटाॅक्सिफाई करना चाहिए। इसका सबसे आसान तरीका है पसीना बहाना। पसीना (Sweating) बहाने से आपके शरीर के अंदर के टाॅक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। चूंकि, पसीना (Sweating) आपकी त्वचा के रोम छिद्रों से बाहर निकलता है इसलिए आपके रोमछिद्र भी साफ हो जाते हैं और त्वचा लंबे समय तक खूबसूरत और जवान बनी रहती है।

व्यक्ति का मूड चेहरे और त्वचा पर दिखता है क्योंकि मूड कोलेजन उत्पादन को प्रभावित करने में सक्षम है। वर्कआउट के दौरान पसीना (Sweating) आने से मूड बेहतर होता है। भारी व्यायाम शरीर में अधिक एंडोर्फिन छोड़ने में मदद करता है, यह एक हैप्पी हार्माेन है जो खुशी को दोगुना कर देता है और एक्सरसाइज करने के बाद नींद भी आती है।

पसीना (Sweating) प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। पसीने में 95 प्रोटीन की पहचान की गई, उनमें से 20 नोवल डिफेंस प्रोटीन थे। एक अध्ययन से पता चलता है कि डर्मसीडिन सबसे प्रचूर मात्रा में स्वेट प्रोटीन छोड़ता है। डर्मसीडिन में विशेष रूप से पसीने की ग्रंथियां हैं जो पसीने का स्राव करती हैं और त्वचा की सतह तक पहुंचते हैं।

आपको पसीना (Sweating) नहीं आ रहा है तो इसका मतलब है कि आपके पोर्स बंद हैं और आपकी त्वचा पर मुहांसे (Acne) होने वाले हैं। साथ ही जब आपको अधिक पसीना आता है तो आपको अधिक प्यास भी लगती है। इस वजह से आप ज्यादा पानी पीते हैं, जो कई मायनों में आपके शरीर की लिए लाभकारी होता है। दो मुख्य प्रकार के पसीना ग्रंथियां हैं जो उनकी संरचना, कार्य, गुप्त उत्पाद, विसर्जन की तंत्र, शारीरिक संरचना और प्रजातियों में वितरण में भिन्न होती हैं।

जब भी आपको पसीना (Sweating) आता है तो आपके शरीर से काफी मात्रा में मिनरल्स और नेचुरल साॅल्ट बाहर निकालता है, जो एक नेचुरल सब्स्टिट्यूट का काम करता है। इसकी मदद से आपके ब्लाॅक्ड पोर्स खुल जाते हैं और आपकी त्वचा में मौजूद सारी धूल-मिट्टी भी बाहर आ जाती है। साथ ही रूखी त्वचा और एलर्जी वाले लोगों के लिए भी पसीना काफी लाभकारी होता है।

पसीने के फायदे वजन घटाने से लेकर शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने तक, कई तरह से हमारे लिए अहम हैं-

– वजन घटाने में मददगार:- पसीने के साथ-साथ शरीर की अतिरिक्त कैलोरी भी बर्न होती है। यही वजह है कि ढेर सारी कसरत करके या स्टीम बाथ को तमाम वेट लाॅस प्रोग्राम का हिस्सा बनाया जाता है। कसरत के बाद जितना अधिक पसीना बहेगा उतनी अधिक कैलोरी घटेगी।

– शरीर की सफाईः- शरीर में इकट्ठा हुए कई टाॅक्सिक तत्व पसीने के साथ बाहर निकल जाते हैं। इससे किडनी, लिवर और आंतों की सफाई होती रहती है और इनसे संबंधित समस्याओं से बचाव होता है।

– तनाव से राहतः- तनाव से राहत पाने के लिए भी पसीना निकलना जरूरी है। यही वजह है कि तनाव के दौरान कसरत व शारीरिक श्रम पर जोर दिया जाता है जिससे शरीर से पसीना निकले और शरीर का ताप कम हो इससे स्ट्रेस दूर होता है।

खुश रहने के लिए शरीर से पसीना निकलते रहना ही एक उपयुक्त समाधान है –

– शरीर का केमिकल बैलेंसः- पसीने के साथ शरीर से अतिरिक्त सोडियम व पोटैशियम भी बाहर निकलता है जिससे शरीर में इनका बैलेंस बना रहता है। इससे हृदय से लेकर हड्डियों के रोगों से बचाव होता है।

– रक्त संचारः- बहुत अधिक पसीने की वजह से त्वचा को रक्त की ज्यादा जरूरत पड़ती है जिससे सभी अंगों में रक्त का संचार तेजी से होता है यानी रक्त संचार ठीक रखने के लिए थोड़ा पसीना फायदेमंद है।

– त्वचा को फिर से जीवंत करता हैः- ह्यूमिड फीलिंग के अलावा पसीना आने की वजह से आपकी त्वचा को फ्रेश महसूस होता है. अगर कभी भी वर्कआउट के बाद या फिर काफी देर तक चलने के बाद शीशे में देखा होगा तो जरूर इस बात पर ध्यान दिया होगा कि इतना पसीना बहाने के बाद त्वचा ग्लो कर रही है और जीवंत दिख रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी त्वचा पूरी तरह से हानिकारक चीजों से मुक्त हो जाती है।

– पसीना आना त्वचा के एक्सफ्लोएटिंग के बराबर हैः- जब भी पसीना आता है तो आपके शरीर से काफी मात्रा में मिनरल्स और नेचुरल साॅल्ट बाहर निकालता है जो एक नेचुरल सब्स्टिट्यूट का काम करता है। इसकी मदद से ब्लाॅक्ड पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा में मौजूद सारी धूल-मिट्टी भी बाहर आ जाती है। साथ ही रूखी त्वचा और एलर्जी वाले लोगों के लिए भी पसीना काफी लाभकारी होता है।

– पसीने से आपके शरीर के टाॅक्सिन बाहर निकलते हैंः- पसीना आने से आपके शरीर में मौजूद सभी हानिकारक टाॅक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। अगर ये टाॅक्सिन्स पसीने के रूप में बाहर नहीं निकलते हैं तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। इस कारण आपको पिंपल, मुहांसे और ब्लाॅक्ड पोर्स की समस्या हो सकती है।

इसलिए शरीरिक श्रम प्राकृतिक हो या अप्राकृतिक उतना ही आवश्यक है जितना हमारे शरीर के लिए हवा, पानी व भोजन। पसीना निकाले और स्वस्थ और खुश रहने की दिशा में सीढ़ी और चढ़े।

संकलन – सम्पदा जैन

About The Author

admin

See author's posts

1,403

Post navigation

Previous: विश्व शांति के लिए विविधता में एकता ही मूल मंत्र…
Next: जैविक या आंतरिक घड़ी (Biological or Internal Clock) ही दिनचर्या का मूल आधार

Related Stories

Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026
UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
Susruta Samhita Sarirasthana An Old and Rare Book
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

सुश्रुतसंहिता शारीरस्थान में क्या है?

admin 3 February 2026

Trending News

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 1
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 3
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026
अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

11 March 2026

Total Visitor

092749
Total views : 170113

Recent Posts

  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान
  • अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.