Skip to content
1 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष

द्वार खोलने की चुनौती

admin 6 September 2024
Dwaar kholne ki chunoti
Spread the love

एक राजा ने बहुत ही सुंदर महल बनवाया और उस महल के मुख्य द्वार पर गणित का एक सूत्र लिखवाकर राज्य में घोषणा करवा दी कि इस सूत्र को सिद्ध करने से यह द्वार खुल जाएगा और जो भी इस सूत्र को हल कर के द्वार को खोल देगा, मैं उसे अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दूंगा।

राज्य के बड़े से बड़े गणितज्ञ आये, लेकिन उस सूत्र को देखकर लौट गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया। कई दिन बीत चुके थे। फिर अचानक दिन तीन लोग आये और कहने लगे हम भी इस सूत्र को हल कर करेंगे।

उनमें से दो बड़े गणितज्ञ जान पड़ते थे जो दूसरे राज्यों से आये थे, क्योंकि वे अपने साथ गणित के बहुत से पुराने सूत्रो की पुस्तकों सहित आये थे। लेकिन वे भी अपनी उन पुस्तकों से ही माथापच्ची करने में उलझे रहे और फिर चले गये। लेकिन उनमें से अंतिम तीसरा व्यक्ति जो देखने में एकदम सामान्य नागरिक की भाँती सीधा-सादा नजर आ रहा था, और अपने साथ कुछ भी नहीं लाया था। उसने राजा से कहा – “महाराज मैं इस द्वार के सामने बैठ कर कुछ समय व्यतीत करूँगा।”

उस सामान्य दिखने वाले व्यक्ति ने द्वार के सामने बैठ कर ध्यान मुद्रा में आंखें बंद की और दिमाग को स्थिर कर शांतचित्त हो कर अपना कॉमनसेंस लगाया। वह सोचने में लग गया कि भला ऐसी कौन सी तकनीक हो सकती है जो इस तरह का यंत्र बना दे जो कोई प्रश्न का उत्तर देने से दरवाजे को खोल दे? साथ ही ये भी सोचने में लग गया की कहीं महाराज ने लोगों को मूर्ख सिद्ध करने के लिए तो ऐसा आयोजन तो नहीं किया है? द्वार खोलने की चुनौती को लेकर उसके मन में ऐसे ही कई सवाल उठने लगे।

उस सामान्य दिखने वाले व्यक्ति ने अपने अंतर्मन से सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न और उनका उत्तर जानना शुरू कर दिया। सामान्य ज्ञान से जुड़े कई सवालों में से उसने स्वयं से ऐसे सात मौलिक प्रश्न किये; जिनमें से प्रथम तो ये कि क्या?, दुसरा “क्यों?”, तीसरा “कैसे?”, चौथा कौन?, पांचवा “किसे?”, छठवां “कहाँ?” और सातवां “कब?”

इसके बाद तो उसके अंतर्मन ने उत्तर दे दिया। अब वो धीरे से आँखें खोल कर मंद-मंद मुस्कुराते हुए उठा और महल के द्वार के पास जाकर उसे हल्का सा धक्का दिया तो वो द्वार बिना किसी बाधा के आसानी से खुल गया।

राजा को बहुत खुशी हुई और साथ ही आश्चर्य भी। राजा ने उस व्यक्ति से पूछा- “आप ने ऐसा कैसे किया?” इस पर उस सामान्य से दिखने वाले उस व्यक्ति ने कहा कि- “महाराज, जब मैं शांतचित्त हो कर ध्यान में बैठा और अपने अंतर्मन से ही प्रश्न करके इस समस्या का समाधान पूछा तो मेरे अंतर्मन से उत्तर आया कि पहले इस द्वार की जाँच तो कर ले कि इसमें ऐसा कोई सूत्र है भी या नहीं। इसके बाद ही इसे हल करने की सोचना, और फिर मैंने वही किया।”

इस कहानी का तात्पर्य है कि कई बार हमें भी अपनी जिंदगी में ऐसी ही कई समस्याएं आ जातीं है, लेकिन हम शांतचित्त होकर उनपर चिंतन कर उसका हल खोजने के बजाय दूसरों के द्वारा हमारे ऊपर थोपे गये दुराग्रहपूर्ण विचारो में उलझा कर उसे बड़ा बना लेते है और चिंतामग्न रहते हैं ।
#dharmwani

About The Author

admin

See author's posts

199

Related

Continue Reading

Previous: संपूर्ण भारत में की जाएगी “गोध्वज” स्थापना भारत यात्रा – ब्रह्मचारी मुकुंदानंदः
Next: पांडवों के वंशजों ने कलियुग में कितने वर्षों तक राज किया?

Related Stories

Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025
Teasing to Girl
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

admin 27 May 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078232
Total views : 142680

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved