Sunday, June 21, 2026
Homeविविधविशेषजो लोग वर्णाश्रम-धर्म को अस्वीकार करते हैं

जो लोग वर्णाश्रम-धर्म को अस्वीकार करते हैं

जो लोग वर्णाश्रम-धर्म को अस्वीकार करते हैं,
जो लोग अपने स्वधर्म से पलायन कर चुके हैं,
जो लोग दिन-रात ब्राह्मणों की निन्दा को ही अपना धर्म समझ बैठे हैं, जो लोग स्मार्त परंपरा को त्यागकर स्वेच्छाचार और मनमानी को साधना मानते हैं :—

यही लोग आगे चलकर ढोंगी, फ़र्ज़ी बाबाओं और पाखण्डी गुरुओं के चरणों में गिरते हैं।
शास्त्र-विहीन भक्ति, गुरु-विहीन मार्ग और परंपरा-विहीन आस्था उन्हें सत्य से नहीं, विनाश की ओर ले जाती है।

ऐसे लोग जीवन भर पाखण्ड, अंधविश्वास और भ्रम के दलदल में फँसे रहते हैं, और स्वयं को सनातनी कहलाते हुए भी
नास्तिकों से कहीं अधिक सनातन धर्म को क्षति पहुँचाते हैं।

नास्तिक तो बाहर से वार करता है, पर ये भीतर से धर्म की जड़ों को खोखला कर देते हैं।

याद रखो :—
सनातन धर्म कोई प्रयोगशाला नहीं, ना ही मनमर्जी का खेल है। यह शास्त्र, परंपरा, गुरु और स्वधर्म से जीवित रहता है।

जो इससे विमुख होता है, वही अंततः पाखण्ड का दास बनता है।

प्रस्तुत: पंडित राजकुमार मिश्र

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments