Monday, June 8, 2026
Homeविविधविज्ञान-तकनीकीYoutube Earning कब और कैसे बढ़ती है?

Youtube Earning कब और कैसे बढ़ती है?

अशोक सिंह | आम तौर पर भारतीय यूट्यूब क्रिएटर्स अपने स्मार्ट फ़ोन से वीडियो शूट कर किसी भी क्वालिटी में अपना वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर देते हैं। लेकिन इसका ज्यादा लाभ नहीं होता, और ये बात भी यूट्यूब पर कोई टेक्निकल गाइड नहीं बताता। जबकि सच तो ये है कि YouTube पर वीडियो को SD (Standard Definition), HD (High Definition), या 4K क्वालिटी में अपलोड करने का सीधा संबंध YouTube की तरफ से मिलने वाले प्रति-व्यू पैसे (RPM) से होता है, लेकिन यह आपके दर्शकों के जुड़ाव और Watch Time को बहुत बड़े पैमाने पर प्रभावित करता है। अप्रत्यक्ष रूप से यानी Indirectly इसका आपकी कमाई पर बहुत गहरा या बड़ा असर पड़ता है।

आइए समझते हैं कि वीडियो क्वालिटी बदलने से आपकी YouTube अर्निंग में क्या अंतर आता है: –
High CPM Ads यानी महंगे विज्ञापन :- YouTube पर विज्ञापनों की कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है कि उन्हें किस डिवाइस और किस क्वालिटी में देखा जा रहा है।

4K और HD वीडियो:-
आमतौर पर स्मार्ट टीवी, प्रीमियम स्मार्टफोन या हाई-स्पीड इंटरनेट वाले लैपटॉप/डेस्कटॉप पर देखे जाते हैं। इन डिवाइसेस को इस्तेमाल करने वाली ऑडियंस की क्रय शक्ति (Purchasing Power) ज्यादा मानी जाती है।

असर:- विज्ञापनदाता (Advertisers) ऐसी ऑडियंस के लिए ज्यादा बोली (High CPM) लगाते हैं। इसलिए, यदि आपका वीडियो 4K या HD में है और उसे बड़ी स्क्रीन पर देखा जा रहा है, तो आपको ज्यादा आरपीएम (RPM) मिलने की संभावना रहती है। यानी आपकी कमाई भी बढ़ने की संभावना भी बहुत ज्यादा रहती है।

Audience Retention और Watch Time (दर्शक जुड़ाव)YouTube एल्गोरिदम के लिए ‘वॉच टाइम’ सबसे बड़ा सिग्नल है –
SD क्वालिटी (360p/480p):- आज के समय में अगर कोई यूजर 4K सपोर्ट करने वाले फोन या टीवी पर आपका SD वीडियो देखता है, तो खराब विजुअल्स के कारण वह वीडियो को तुरंत बंद कर सकता है। यही कारण है कि कम्पनिया ऐसे वीडियोस पर कम या फिर सबसे सस्ते कीमत वाले विज्ञापन जारी करवाती हैं।

When and how do YouTube earnings increase

HD/4K क्वालिटी (1080p/2160p):- क्लियर HD या 4K वीडियो देखने में दर्शकों को ज्यादा मजा आता है, जिससे वे वीडियो पर ज्यादा देर तक टिके रहते हैं। जिसका असर ये होता है कि वीडियो पर जितना ज्यादा वॉच टाइम होगा, YouTube आपके वीडियो को उतना ही ज्यादा प्रमोट करेगा। ज्यादा व्यूज मतलब सीधे तौर पर ज्यादा विज्ञापन और ज्यादा कमाई।

स्मार्ट टीवी (Living Room) ऑडियंस से कमाई-
पिछले कुछ सालों में यूट्यूब को मोबाइल से ज्यादा स्मार्ट टीवी पर देखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इसीलिए टीवी पर लोग सिर्फ HD या 4K वीडियो देखना ही पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपकी वीडियो क्वालिटी सिर्फ SD तक ही सीमित है, तो टीवी पर वह बहुत धुंधली दिखेगी।

असर:-
टीवी पर आने वाले विज्ञापन अक्सर नॉन-स्किपेबल (Non-skippable) और महंगे होते हैं। 4K क्वालिटी आपको इस हाई-अर्निग वाली टीवी ऑडियंस तक पहुंच देती है। यूट्यूब से जुड़े टेक्निकल मास्टर ये तो बता देते हैं की कंटेंट अच्छा होना चाहिए लेकिन वे ये नहीं बता रहे हैं की आपके वीडियो की क्वालिटी भी जरुरी है।

इसीलिए हम देखते हैं की अधिकतर बड़े क्रिएटर्स महंगे कमरे का उपयोग करते हैं और उनकी वीडियो क्वालिटी भी ‘HD’ और ‘4K’ की ही होती है। यदि वे किसी भी वीडियो में क्वालिटी को घटा देंगे यानी एक साधारण स्मार्ट फ़ोन से SD यानी  Standard Definition क्वालिटी में ही वीडियो बनाकर अपलोड कर देते हैं तो उनकी इनकम पर अचानक प्रभाव पड़ने लगता है। हालाँकि ये बात वे लोग बताते नहीं हैं लेकिन यदि आप भी वीडियो बनाते हैं तो ये बात जानना बहुत जरुरी हो जाता है।

एल्गोरिदम (Youtube algorithm) और सर्च रैंकिंग में फायदा:-
यूट्यूब का सर्च फिल्टर यूजर्स को ‘HD’ और ‘4K’ वीडियो अलग से फिल्टर करने का विकल्प देता है। इसके अलावा, यूट्यूब का एल्गोरिदम उन वीडियो को बेहतर समझता है और बढ़ावा देता है जो मॉडर्न डिस्प्ले स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हैं।

कमाई बढ़ाने के लिए Practical Tips:-
आपको बता दें की आजकल यूट्यूब पर लाखों ही नहीं करोड़ों क्रेटर्स पैदा हो चुके हैं और हर दिन हज़ारों नए लोग जुड़ते जाते हैं। ऐसे में आप भी इस फील्ड में सोच समझ कर ही जुड़ें।

आज के समय में 1080p (Full HD) एक अनिवार्य स्टैंडर्ड बन चुका है। ऐसे में अगर आपके पास 1080p (Full HD) कैमरा या मोबाइल नहीं है तो यूट्यूब पर अपना समय बर्बाद न करें। क्योंकि, HD (1080p) में वीडियो बनाना और अपलोड करना आपकी कमाई और रीच के लिए बहुत आवश्यक है।

लेकिन यदि अपने फिर भी मन बना ही लिया है तो आप लगे रहिये और बून्द-बून्द से अपनी गगरी को भरते देखते रहिये और फिर समय और इनकम बढ़ने पर 1080p (Full HD) क्वालिटी के लिए ऑप्शन जरूर तलाश करें। क्योंकि इस क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने से आपकी ग्रोथ और कमाई दोनों को लाभ हो सकता है।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments