Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • भ्रष्टाचार
  • मीडिया
  • समाचार

झूठ बोले कोआ काटे – लाशें लगीं हैं लाइन में, मानवता है शर्मसार

admin 2 May 2021
Spread the love

दिल्ली की मेडिकल कुव्यवस्था के शिकार एक वरिष्ठ पत्रकार की आंखें खोलती रिपोर्ट। आप भी पढ़कर अंदाजा लगाइए कि आपने इस पार्टी की सरकार बना कर कितने पैसे बचाए और कितना सुकून पाया।

दिल्ली में हर ओर मौत का नंगा नाच चल रहा है, मानवता शर्मसार है, हर ओर लाशों के ढेर लगे हैं, हालात यह हैं कि मरने के बाद भी शमशानों में अर्थियों पर पड़ीं लाशें लाइन में लगीं हैं और पृथ्वी लोक से मुक्ति पाने के लिए अपनी बारी का घंटों इंतजार कर रहीं हैं, शमशानों में हालत ये हो गई है कि जो अपनों के गम में रोते बिलखते जाते हैं, वो कुछ देर में पत्थर दिल होकर सुन्न पड़ जाते हैं, फिर भगवान से ये दुआ माँगते हैं कि प्रभु मेरे प्रियजन के शरीर का जल्दी से दाह-संस्कार करा दो, लेकिन दिल्ली को मुसीबत में धकेल कर दिल्ली का मालिक लापता हो गया है।

आज मैं आपको अपनी आपबीती सुना रहा हूँ, 30 अप्रैल 2021 हमारी जिंदगी में काला अध्याय जोड़ गया, जिसकी कसक अब जीवन भर रहेगी। सुबह अचानक मेरी माताजी (शांति देवी, 75) की तबियत बिगड़ने लगी, मैंने कई अस्पतालों को सम्पर्क किया, कई डाॅक्टरों को फोन लगाए। मेरे जितने भी सोर्स थे, मैंने सब इस्तेमाल किए, जितने भी मंत्री, मिनिस्टर, मेयर, पार्षद, अधिकारी सबको सम्पर्क किया, लेकिन कोई काम नहीं आया, (मैं ये दोष नहीं दे रहा हूँ कि किसी ने मेरे लिए कुछ नहीं किया, लेकिन आज दिल्ली की कूव्यवस्था के आगे सब लाचार हो गए) मेरी माँ ने मेरी आँखों के सामने ही मेरी गाड़ी में ही दम तोड़ दिया।

जरा सोच कर देखो, हर तरह से सक्षम पाँच-पाँच बेटों की माँ इलाज के अभाव में उन्हें छोड़ कर चली जाए, तो कैसा लगेगा, जीवन भर अपने आपको तोप मानने वाले (दुनियाभर के जरूरत मंद लोगों की 24 घंटे मदद करने वाले) हम पाँचों भाई बेबस होकर देखते रह गए। दिल्ली की कु-व्यवस्था के कारण हम सब देखते-देखते ही अनाथ हो गए।

माताजी के जाने के बाद हमारे सामने एक नई जंग शुरू हो गई, जंग थी, उनके दाह-संस्कार की? निगम बोध घाट में 16 से 17 घंटे की वेटिंग थी और वहाँ पर अर्थियों पर पड़ी लाशें, लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहीं थीं, गीता काॅलोनी शमशान घाट के दरवाजे बंद थे और वहाँ अंदर दाह-संस्कार के लिए लाशें ही लाशें रखीं हुईं थीं, पूर्वी दिल्ली के सभी शमशान फुल थे और अगले दो दिन तक के रजिस्ट्रेसन हो चुके थे।

माताजी का शरीर प्रीत विहार स्थित मेट्रो हाॅस्पिटल में रखा हुआ था। उनके शरीर को अगर घर लाते तो, आने वाले 2 से 3 दिन तक शमशान घाट में नम्बर नहीं आता, दिल्ली में लाॅकडाउन के चलते बर्फ मिलती नहीं, फ्रीजर हैं नहीं, तो उनके शरीर को कैसे सम्भालते।

करीब तीन घंटे तक कोशिश करने के बाद, एक पुराने मित्र ने कुछ जुगाड़ किया, तब जाकर गाजीपुर शमशान घाट में रात में ही उनका अंतिम संस्कार कराया, ये उतना ही दुःखद और पीड़ादायक था, जितना कभी राजा हरीशचंद्र की पत्नी को अपने बेटे के शरीर का दाह-संस्कार कराते वक्त मणिकर्णिका घाट में रहा होगा।

किसी भी पार्टी के अंधभक्तों को छोड़ दें, तो बाकी सभी वो लोग और परिवार मेरी बात से सहमत होंगे, जो इस महामारी से गुजर रहे होंगे। दिल्ली में कोविड के नाम पर सभी अस्पतालों को बंद कर दिया गया है, कोरोना रिपोर्ट के बहाने दूसरी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को लिया ही नहीं जा रहा है, रिपोर्ट के बिना कोई मरीज को हाथ तक नहीं लगाता, ऐसे में वो मरीज कहाँ जाएँ, जो दूसरी बीमारियों से ग्रस्त हैं। या तो दिल्ली के ऐसे लाखों लोग मर चुके हैं या फिर इलाज के अभाव में मरने वाले हैं (मेरी माताजी की तरह) दिल्ली की मार्केट से दवाइयाँ गायब हैं, इंजेक्शन गायब हैं, कोविड में फायदा पहुँचाने वाला एक-एक समान, आक्सीजन गैस, सिलेंडर, निबुलाइजर, खांसी जुकाम की दवाई, भाप लेने की स्टीम मशीन, हाथों में पहनने वाले दस्ताने, आक्सीमीटर, सबकी ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। जो लोग निश्वार्थभाव से फ्री में आक्सीजन या अन्य चीजें उपलब्ध करा रहे हैं, उन्हें कम्पलेंट कर फँसाया जा रहा है।

केजरीवाल लोगों को बता रहा है कि हजारों बेड के कोविड सेंटर खोले जा रहे हैं, लेकिन सावधान ये कोविड सेंटर नहीं हैं, ये कोविड केयर सेंटर हैं, जहां आक्सीजन लेबल 90 के ऊपर वाले मरीजों को कोरनट्वाइन करने के लिए एक तरह से बंद कर दिया जाता है। इसके गेट पर आम आदमी पार्टी के खाकी वर्दी वाले वो वालियंटर्स खड़े कर दिए गए हैं, जिन्हें केजरीवाल नौकरी देकर अपनी पार्टी के लिए पालता है। ये नकली पुलिस लोगों को बाहर से बाहर ही टरका देते हैं। फ्री, बिजली पानी और ईमानदार नेता के चक्कर में अगर हम किसी को भी वोट दे देंगे तो ऐसा ही होगा। आज की इस अव्यवस्था के लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं।

– कुमार गजेन्द्र

About The Author

admin

See author's posts

1,845

Post navigation

Previous: त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए कैसे जायें, कहां रूकें, कितना खर्च लगेगा?
Next: संस्कृत के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Related Stories

Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026
UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
The situation in Uttar Pradesh regarding adulteration is not only serious but also scary.
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष

मिलावटखोरी में UP की स्थिति गंभीर ही नहीं डरावनी भी

admin 28 February 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093072
Total views : 170807

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.