Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • पर्यटन

श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम मंदिर कब जायें, कैसे पहुंचे, कहां ठहरें ?

admin 17 February 2021
MEHANDIPUR-BAJAJI-MANDIR
Spread the love

अजय सिंह चौहान | यदि आप श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम (Mehndipur Balaji Dham Temple) के दर्शनों के लिए जाने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि यहां जाने के लिए आपको सबसे पहले तो ध्यान देना होगा कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार के दिन इस मंदिर में श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ बहुत अधिक होती है। अगर आपको यहां की भीड़-भाड से बचना हो तो शनिवार और मंगलवार के दिन को छोड़कर बाकी दिनों में ही यहां जाना चाहिए।

मेहंदीपुर बालाजी की दूरी –
तो अगर आप लोग भी मेहंदीपुर बालाजी धाम मंदिर (Mehndipur Balaji Dham Temple) के दर्शन करने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि अगर आप दिल्ली में हैं तो वहां से मेहंदीपुर बालाजी धाम की दूरी लगभग 260 किलोमीटर है। जबकि, जयपुर से लगभग 100 किलोमीटर और अलवर से भी इसकी दूरी 100 किलोमीटर है।

अगर आप मथुरा में हैं तो वहां से इसकी दूरी लगभग 120 किलोमीटर है। इसके अलावा आगरा से इस मंदिर की दूरी भी लगभग 140 किलोमीटर है।

कैसे जायें –
अगर आप आगरा-जयपुर हाईवे से आना-जाना कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि मेहंदीपुर पहुंचने पर यहां के बाजाली चैक नामक एक प्रसिद्ध स्थान से आप सीधे बालाजी धाम मंदिर के लिए पहुंच सकते हैं। और अगर आप मथुरा से मेहंदीपुर धाम के लिए जाना चाहते हैं इसके लिए आपको भरतपुर जिले से होकर लगभग 120 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है।

किसी भी रोडवेज या फिर प्राइवेट बस से बालाजी धाम जाना हो तो उसके लिए भी यहां 200 या 300 किलोमीटर के असपास के लगभग हर शहर से मेहंदीपुर तक अच्छी सुविधा है। इन रोडवेज या फिर प्राइवेट बसों से आपको श्री बालाजी मोड पर ही उतरना होता है।

श्री बालाजी मोड से मंदिर की दूरी मात्र 3 किलोमीटर रह जाती है, इसलिए यहां से आप रिक्शा, ऑटो रिक्शा या फिर चाहें तो पैदल ही चलकर श्री बालाजी मंदिर तक जा सकते हैं। मेहंदीपुर के इस बालाजी मोड से चैबिसों घंटे, ऑटो, रिक्शा और शेयरिंग जीप जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं।

रेल या रोड से यात्रा –
अगर आपको दिल्ली से, आगरा से, जयपुर से, या फिर मथुरा से, या फिर आसपास के किसी भी हिस्से से मेहंदीपुर बालाजी तक पहुंचना है तो उसके लिए रोडवेज की बसें बहुत ही कम खर्च में श्री बालाजी मोड तक सीधे पहुंचा देती हैं।

अगर आप यहां रेल से जाना चाहते हैं तो उसके लिए यहां का बांदीकुई रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है जो यहां से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है।

बांदीकुई स्टेशन पर आप चाहे दिन में पहुंचे या फिर रात के किसी भी समय। स्टेशन से हर 20 से 25 मिनट के बाद टैक्सी, बस या फिर शेयरिंग में चलने वाली प्राइवेट जीप, चैबिसों घंटे सीधे मंदिर तक आती जाती रहतीं हैं। इसमें जीप वाले एक सवारी के 40 से 50 रुपये तक लेते हैं जबकि बस में यही किराया 30 रुपये लगता है।

हवाई जहाज से –
और अगर आप हवाई जहाज से श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम तक पहुंचना चाहते हैं तो उसके लिए यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर में है, और जयपुर से यहां तक पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है।

किस मौसम में जायें –
वैसे तो, श्रद्धालुओं की भीड़ बारहों महीने लगी रहती है, लेकिन, परिवार के बच्चों और बुजुर्गों के साथ यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का हो सकता है।

कहां ठहरें –

अब सवाल उठता है कि श्री मेहंदीपुर बालाजी में पहुंचकर आप कहां ठहरेंगे, तो, उसके लिए हम बता दें कि, श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम में मंदिर के आस-पास ही में सैकड़ों की संख्या में अच्छी सुविधाओं वाली कई धर्मशालाएं हैं जहां आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार कमरा ले सकते हैं। इसके अलावा वहां कई प्राइवेट होटल्स भी बने हुए हैं जो बहुत ही आसानी से और कम से कम बजट में मिल जातीं हैं।

होटल का खर्च –
यहां आप सर्दी या गर्मी, किसी भी मौसम में जायेंगे आपको धर्मशालाओं में या होटलों में उसी अनुसार एसी और नान एसी की सुविधायें मिल जाती हैं। यानी अगर आप गर्मी के मौसम में यहां जाते हैं तो उसके लिए आपको यहां एसी वाला कमरा लगभग 500 रुपये तक में मिल जायेगा।
और अगर आप बिना एसी का कमरा लेना चाहते हैं तो वह भी आपको 300 रुपये तक के बजट में मिल जाता है। अगर आप अकेले ही हैं तो फिर आप यहां एसी वाली डोरमेट्री में 250 रुपये तक और नाॅन एसी में 150 रुपये खर्च करके बेड लेकर भी ठहर सकते हैं।

भोजन व्यवस्था –
रही बात भोजन व्यवस्था की तो आप चाहें तो यहां राजस्थानी व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। लेकिन, अगर आपको अपनी ही पसंद का भोजन चाहिए तो वह भी यहां आसानी से मिल जाता है।

About The Author

admin

See author's posts

5,144

Post navigation

Previous: खंडित मूर्तियों वाला सबसे अनोखा मंदिर | Temple with fragmented Hindu sculptures
Next: Garba dance history: गरबा उत्सव का पौराणिक इतिहास और आज का दौर

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093073
Total views : 170810

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.