Tuesday, June 23, 2026
Homeसमाचारअपराधबंगाल हिंसा के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए

बंगाल हिंसा के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए

किसी भी स्तर की राजनीतिक हिंसा से यदि मुंह मोड़ा जायेगा तो उसके दुष्परिणाम निश्चित रूप से देखने को मिलेंगे, जैसा कि पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। बंगाल के वीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या के बाद इसी दल के विरोधी समझे जाने वाले गुट के करीब दस लोगों की हत्या कर दी गई।

यह घटना इस दृष्टि से भी काफी जघन्य एवं बर्बर है कि लोगों को जिंदा जला दिया गया। वैसे भी देखा जाये तो पश्चिम बंगाल में हत्याओं का मामला पहली बार नहीं आया है। कुछ महीनों पहले हुए विधानसभा चुनावों के बाद वहां ऐसा माहौल बना कि काफी संख्या में लोग दूसरे राज्यों में पलायन के लिए विवश हो गये।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन जघन्य घटनाओं को भले ही साधारण तरीके से लें किन्तु इस पर विस्तृत रूप से विचार करने की आवश्यकता है। यदि इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई तो हालात और भी बद से बदतर होते जायेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केन्द्र सरकार दोषियों को सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार के साथ है। ऐसे में जघन्य हत्या कांड को अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

– मुन्ना लाल वर्मा

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments