Skip to content
28 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • षड़यंत्र

बुलडोजर से इतना भय क्यों? | Fear of bulldozer

admin 29 May 2022
Buldozar in action of Yogi Adityanath in Uttar Pradesh
Spread the love

एक तरफ बुलडोजर से जहां अपराधियों एवं माफियाओं के हौंसले पस्त हो रहे हैं और कानून का राज स्थापित करने में मदद मिल रही है वहीं भारत की राजनीति में कुछ लोग बुलडोजर का नाम सुनते ही ऐसे भड़क जा रहे हैं जैसे लाल कपड़ा देखकर सांड़ भड़क जाता है। अपने देश में एक बहुत ही प्राचीन कहावत प्रचलित है कि ‘सांच को आंच क्या’ यानी जो व्यक्ति बिल्कुल सही रास्ते पर है उसे किस बात का डर? डरें वे जिन्होंने कोई गलत कार्य किया है।

उत्तर प्रदेश में तो बुलडोजर कानून का पालन करवाने के मामले में एक कारगर हथियार के रूप में साबित हो रहा है। दाल-रोटी सबकी चलती रहनी चाहिए किन्तु कहीं भी खाली जमीन मिले, उसे घेर लें इस प्रकार की प्रवृत्ति से तो पूरे देश में अराजकता छा जायेगी। एक बार जब किसी जमीन पर कब्जा हो जाता है तो उसे खाली करवा पाना इतना आसान नहीं होता है। जमीन को खाली कराने के लिए जब सरकारी अमला जाता है तो लोग जाति एवं धर्म की दुहाई देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगते हैं।

आज देश के महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक में फुटपाथों पर इतना अतिक्रमण हो चुका है कि लोगों को पैदल चलने का रास्ता नहीं मिल पाता है। रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठिये आकर सरकारी जमीनों पर ऐसे बस जाते हैं जैसे देश कोई धर्मशाला हो। घुसपैठियों की वजह से आज दिल्ली सहित देश के कई शहर बारूद के ढेर पर हैं परंतु जब इनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो तमाम सेकुलर दल छाती पीटकर मातम मनाने लगते हैं। सही मायनों में देखा जाये तो देश में कोई भी विभाग ऐसा नहीं है, जिसकी जमीन पर अतिक्रमण न हुआ हो।

भारत का पुनर्निर्माण चल रहा है

कैग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में 2.05 लाख हेक्टेयर सरकारी भूमि अतिक्रमण की शिकार थी। यह स्थिति जून 2017 तक की थी। जितनी भूमि पर अतिक्रमण था, वह कुल सरकारी जमीन के सात प्रतिशत के बराबर थी। इसी प्रकार रेलवे, वन विभाग, रक्षा क्षेत्र सहित तमाम विभागों की जमीनों पर अतिक्रमण हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि कुछ लोग बुलडोजर की कार्रवाई को मानवाधिकारों का उल्लंघन बता रहे हैं तो ऐसा कौन सा उपाय है जिससे सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाये और लोगों को सड़कों पर आने-जाने में कोई असुविधा न हो। राजनीतिक कारणों से तमाम विपक्षी दल अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध कर हायतौबा मचाने लगते हैं।

घुसपैठिये किसी के लिए मददगार एवं मतदाता हो सकते हैं किन्तु जब वे किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देकर बांग्लादेश या म्यांमार चले जाते हैं तो उनकी जिम्मेदरी कौन लेगा? मेरा तो व्यक्तिगत रूप से मानना है कि अतिक्रमण को रोकने एवं हटाने के लिए बुलडोजर एक निहायत ही कारगर उपाय है, इस पर किसी भी रूप में रोक नहीं लगनी चाहिए। बुलडोजर से जिनको डर है, वे अपनी आदतों में सुधार करें, न कि बुलडोजर का विरोध।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: मंदिर में दर्शन के बाद की प्राचीन परंपरा…
Next: दिल्ली सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान में जुटी भाजपा

Related Stories

bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026
Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • what nonsense is this - let them sayकभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • Bhavishya Malikaभविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.