Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • षड़यंत्र

मानसिक गुलामी के प्रतीक हैं हमारे Convent Schools

admin 15 September 2022
Convent Schools in India
Spread the love

अजय सिंह चौहान || भारत की शिक्षाव्यवस्था में ही नहीं बल्कि आर्थिक रूप से आज के बड़े घरानों से लेकर आम या साधारण भारतीय परिवारों के माता-पिता के लिए भी ‘काँन्वेंट’ एक स्टेटस सिंबल, यानी दिखावे का प्रतीक बन चुका है। आज भले ही जानबूझ कर या फिर अंजाने में ही सही, काँन्वेंट शिक्षाव्यवस्था को भारतीय सभ्रांत परिवार अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा मान कर चलते हों, लेकिन, सच तो ये है कि अब वे इसे अपनाये बिना अपने बच्चों की शिक्षा की शुरूआत ही नहीं करना चाहते। जबकि आज भी कुछ ऐसे परिवार मिल जायेंगे जो काँन्वेंट शब्द से न सिर्फ दूर रहते हैं बल्कि घृणा भी करते हैं। जबकि जिन भारतीय परिवारों के बच्चे काॅन्वेंट स्कूलों में नहीं पढ़ रहे हैं उनका मजाक उड़ाया जाता है। दुख की बात तो ये है कि ऐसा मजाक उड़ाने वाले कितने नासमझ और महामूर्ख हैं कि वे खुद भी इस बारे में नहीं जानते। क्योंकि ऐसे लोग ना ही काॅन्वेंट स्कूलों के अतीत के बारे में जानते हैं और न ही इसके वर्तमान को समझ रहे हैं। क्योंकि भारतीय माता-पिता अपनी संतानों को ऊंची और महंगी शिक्षा दिलाने के लिए ‘काँन्वेंट’ शब्द की उत्पत्ति और इतिहास में न जाकर सिर्फ अपने बच्चों के आर्थिक रूप से सम्पन्न और सूनहरे भविष्य बारे में ही सोचते हैं।

काँन्वेंट शब्द की उत्पत्ति के संबंध में कुछ जानकार मानते हैं कि भारत के मीडिया और सोशल मीडिया में जानबूझ कर काँन्वेंट शब्द को सामने आने से रोका जाता है ताकि वे इसके सच को न जान सकें। लेकिन, यह सच है कि ब्रिटेन में ‘लिव इन रिलेशनशिप’ नाम से एक कानून था या आज भी है। यानी एक ऐसा कानून जिसमें बिना विवाह किये भी एक लड़का और एक लड़की यदि कम से कम 16 वर्ष या उससे अधिक की आयु के हो चुके हैं तो वे साथ में रह सकते हैं। यह कानून आजकल भारत पर भी थोपा जा चुका है इसलिए यहां भी इस प्रकार के संबंध अब आम बात हो चुकी है।

काँन्वेंट शब्द की उत्पत्ति को लेकर बात करें तो पता चलता है कि ब्रिटेन की संस्कृति और कानून के अनुसार ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहने वालों के बीच शारीरिक संबंध बन जाना एक आम बात है। ‘लिव इन रिलेशनशिप’ के परिणामस्वरूप संतानें भी पैदा होती थीं, आज भी हो रही हैं। लेकिन, जब इस रिश्ते से जन्मी अधिकतर संतानों को समाज ने जब स्वीकार नहीं किया तो उन संतानों के लिए सरकार ने एक विशेष व्यवस्था की, जिसके अंतर्गत ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहने वाले जोड़े अपनी उन ऐसी संतानों को किसी चर्च में छोड़ दिया करते थे, और भूल जाते थे। आज भी यही हो रहा है।

हैरानी की बात है कि काँन्वेंट शब्द की उत्पत्ति को वे लोग पिछले करीब 300 वर्षों का इतिहास बता रहे हैं लेकिन, सच तो ये है कि इस शब्द और इसकी इस कुप्रथा का चलन यूरोप में पिछले करीब 2500 वर्षों का रहा है।

भारत में, पहला काॅन्वेंट स्कूल ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा कलकत्ता में चलाया गया था और इसके संस्थापक थे राॅबर्ट क्लाइव। दरअसल उन दिनों भारत में राॅबर्ट क्लाइव का ही शासन हुआ करता था जो प्लासी की लड़ाई के बाद कलकत्ता के राजा बने। हालांकि, उन दिनों हिंदू समाज अपनी परंपराओं, अपनी संस्कृति और मूल्यों से बहुत अधिक जुड़े हुए थे इसलिए किसी भी हिंदू परिवार ने अपने बच्चों को उन काॅन्वेंट स्कूलों में नहीं भेजा। क्योंकि आम हिंदू को ब्रिटिश संस्कृति कभी पसंद नहीं थी। लेकिन, जो हिंदू अंग्रेजों के साथ काम करते थे या सरकारी कर्मचारी थे उनको एक कानून बनाकर विवश किया गया, ताकि वे अपने बच्चों को इन सरकारी काॅन्वेंट स्कूलों में भेज सकें।

ब्रिटेन की सरकार के सामने ‘लिव इन रिलेशनशिप’ से जन्मी ऐसी संतानों की समस्या दिनोंदिन गंम्भीर होती जा रही थी। सरकार के सामने समस्या थी कि ऐसे बच्चों का क्या किया जाए जो अनाथ होने के साथ-साथ नाजायज भी हैं, और उनके माता-पिता के विषय में कुछ भी ज्ञात नहीं है। इसके बाद सरकार ने निर्णय लिया कि ऐसे बच्चों के लिए एक ऐसा स्थान तैयार किया जाये जहां उनके लिए लालन-पालन की ‘फ्री स्कूल’ जैसी व्यवस्था हो सके। तब वहां की सरकार ने एक नये शब्द की उत्पत्ति की, और वो था ‘काँन्वेंट स्कूल’।

काँन्वेंट स्कूल का यदि हम अपनी भाषा में सरल अर्थ निकालें तो ‘अनाथ आश्रम’ कहलाता है। यानी काँन्वेंट एक ऐसा स्थान है जहां अनाथ और नाजायज बच्चों को रखा जाता है और उनको मुफ्ता शिक्षा भी दी जाती है। इसके अलावा ब्रिटेन की सरकार के द्वारा ‘लिव इन रिलेशनशिप’ से जन्में ऐसे सैकड़ों नाजायज और अनाथ बच्चों को उनके माता-पिता के रिश्तों का एहसास कराने के लिए एक विशेष कानून बनाकर उन काँन्वेंट यानी अनाथालयों में शिक्षा व्यवस्था का भी बंदोबस्त करवाया गया जिनमें एक फादर (पिता) और एक मदर (मां) तथा साथ में एक सिस्टर (बहन) की भी नियुक्ति करवा दी, जो उनकी देखभाल के साथ-साथ उन्हें शिक्षा भी दे सके और उनके साथ झूठे और दिखावे जैसे रिश्तों का भी निर्वहन कर सके। एक प्रकार से उन नाजायज बच्चों को ‘काँन्वेंट’ नाम के इन अनाथ आश्रमों में माता, पिता और बहन आदि मिल गये।

इंग्लैंड के कानून, ऐतिहासिक तथ्यों और आंकड़ों के अनुसार इंग्लैंड में पहला काँन्वेंट स्कूल सन 1609 के आसपास एक चर्च में खोला गया था। जबकि भारत में भी पहला काँन्वेंट स्कूल कलकत्ता में सन 1842 में खोला गया था। भारत में काँन्वेंट स्कूल खोलने के पीछे का कारण यह था कि यहां जब अंगे्रजों की संख्या बढ़ने लगी तो उनके बीच यहां भी ‘लिव इन रिलेशनशिप’ के परिणामस्वरूप उनकी नाजायज संतानों की संख्या बढ़ने लगी, जिसके बाद यहां भी काँन्वेंट स्कूल यानी ‘अनाथ आश्रम’ की आवश्यकता महसूस की गई।

इसके लिए कलकत्ता को इसलिए चुना गया क्योंकि उन दिनों कलकत्ता भारत की राजधानी हुआ करती थी। यह वो दौर था जब ‘लिव इन रिलेशनशिप’ संस्कृति और कानून के कारण ही उन्होंने भारत में काँन्वेंट स्कूल की नींव डाली थी। लेकिन, आज भारतीय मानसिकता के ये हाल हो चुके हैं कि सन 1842 में तो हम शारीरिक तौर पर गुलाम थे, परंतु आज हम खुद को शारीरिक तौर पर तो आजाद कहते हैं, लेकिन, मानसिक तौर पर आज हमारे देश में लाखों की संख्या में काँन्वेंट स्कूल चल रहे हैं।

अंग्रेजी कानून के तहत कलकत्ता में खुलने वाला पहला कांन्वेंट स्कूल उन दिनों ‘फ्री स्कूल’ कहा जाता था। इसके बाद उसी अंग्रेजी कानून के तहत ‘कलकत्ता यूनिवर्सिटी’ की भी स्थापना कर दी गई, फिर ‘बम्बई यूनिवर्सिटी’ बनाई गयी और ‘मद्रास यूनिवर्सिटी’ भी खुल कर सामने आ गई। हैरानी की बात तो ये है कि गुलामी मानसिकता और भ्रष्ट संस्कृति की प्रतीक वे तीनों यूनिवर्सिटीज आज भी इस देश में शान के साथ चल रही हैं। आज के हजारों ही नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों ऐसे भातीय माता-पिता जिनकी संतानें नाजायज नहीं बल्कि जायज और सबसे प्रिय होते हुए भी ब्रिटेन की उस काँन्वेन्ट परंपरा को न सिर्फ निभा रहे हैं बल्कि जिंदा भी रखे हुए हैं।

आज भले ही भारत में काँन्वेन्ट स्कूलों को एक व्यवसाय के तौर पर अपना लिया गया है, लेकिन, इनमें पढ़ा कर माता-पिता खुद पति-पत्नी के अपने पवित्र रिश्ते को भी लिव इन रिलेशनशिप जैसा नाम देकर अपनी शान समझ रहे हैं और अपनी संतानों को भी अनाथ कहलाने के लिए ललायित होते दिख रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि हम भारतियों का दुर्भाग्य नहीं बल्कि मूर्खता भी है कि हम अपने दिल और दिमाग से काम न लेकर अब किसी और के बनाये कानूनों और इशारों पर अपनी जिंदगी और संस्कृति को खुशी-खुशी जी रहे हैं।

भारत के सबसे पहले काॅन्वेंट स्कूल से लेकर आज तक के किसी भी काॅन्वेंट स्कूल के परिसर के अंदर यदि गौर किया जाये तो करीब-करीब हर एक दीवार बाइबिल की पंक्तियों और ईसा मसीह के वाक्यांशों से भरी हुई दिखती हैं। स्कूल डायरियों में भी सिर्फ और सिर्फ बाइबिल के ही कई श्लोक और संदर्भ होते हैं। यह कुछ और नहीं बल्कि एक ऐसा षड्यंत है जो किसी भी अन्य धर्म के विद्यार्थियों की मानसिकता को अपने अनुरूप आकार देने का एक अप्रत्यक्ष प्रयास है।

दूर्भाग्य की बात यह है कि जिन अंगे्रजों से हम नफरत करते थे, जिनकी वस्तुओं का हमने त्याग किया, उन्हीं अंग्रेजों ने हम पर अपने वो सभी कानून और शिक्षाव्यवस्था को थोप कर हमें मानसिक रूप से गुलाम बना कर अब तक रखा हुआ है। यदि आज भी हम इस मानसिक सोच और गुलामी से बाहर नहीं निकले तो हम जस के तस गुलाम कहलाने के शत-प्रतिशत हकदार हैं। स्वतंत्रता के बाद से आज तक भारत में यही काॅन्वेंट स्कूल सबसे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने और मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि में कड़ी प्रतिस्पर्धा को आसानी से पार करने लेने के लिए एक अंधी दौड़ के रूप में आश्चर्यजनक रूप से फले-फूले हैं।

About The Author

admin

See author's posts

1,132

Post navigation

Previous: ‘ब्रम्हास्त्र’ का सच: मीडिया में तो कोयले को भी सोना कहलवा दिया जाता है
Next: कटारमल सूर्य मंदिर का प्राचीन इतिहास और वर्तमान

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093083
Total views : 170827

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.