Wednesday, June 17, 2026
Homeविविधनारी जगतयहाँ से आप पतियों को ख़रीद सकती हैं

यहाँ से आप पतियों को ख़रीद सकती हैं

किसी बड़े शहर के एक बाज़ार में कोई बड़ी सी दुकान खुली जिस पर लिखा था – “यहाँ आप पतियों को ख़रीद सकती हैं.”

देखते ही देखते महिलाओं का एक हुजूम वहां जमा होने लगा. दुकान में दाख़िल होने के लिए सभी बेचैन थीं, लंबी क़तारें लग गयी. दुकान के मैन गेट पर लिखा था – “पति ख़रीदने के लिए निम्न शर्ते लागू”.

इस दुकान में कोई भी महिला सिर्फ एक बार ही दाख़िल हो सकती है, आधार कार्ड लाना आवश्यक है.

दुकान की 6 मंज़िले हैं, और प्रत्येक मंजिल पर पतियों के प्रकार के बारे में लिखा है.

ख़रीदार महिलायें किसी भी मंजिल से अपना पति चुन सकती हैं.

लेकिन एक बार ऊपर जाने के बाद दोबारा नीचे नहीं आ सकती, सिवाय बाहर जाने के.

एक खुबसूरत लड़की को दूकान में दाख़िल होने का मौक़ा मिला. पहली मंजिल के दरवाज़े पर लिखा था – “इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले हैं और नेक भी हैं.” लड़की आगे बढ़ी.

दूसरी मंजिल पर लिखा था – “इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले हैं, नेक हैं और बच्चों को पसंद करते है.” लड़की फिर आगे बढ़ी.

तीसरी मंजिल के दरवाजे पर लिखा था – “इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले हैं, नेक हैं और खुबसूरत भी हैं.” यह पढ़कर लड़की कुछ देर के लिए रुक गयी मगर यह सोचकर कि चलो ऊपर की मंजिल पर भी जाकर देखते हैं, वह आगे बढ़ी.

चौथी मंजिल के दरवाज़े पर लिखा था – “इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले हैं, नेक हैं, खुबसूरत भी हैं और घर के कामों में मदद भी करते हैं.”

यह पढ़कर लड़की को चक्कर आने लगे और सोचने लगी कि “क्या ऐसे पति अब भी इस दुनिया में होते हैं?”

यहीं से एक पति ख़रीद लेती हूँ. लेकिन उसका दिल नहीं माना और वह लड़की एक मंजिल और ऊपर चली गयी.

पांचवीं मंजिल पर लिखा था – “इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले हैं, नेक हैं और खुबसूरत हैं, घर के कामों में मदद करते हैं  और अपनी पत्नियों से प्यार भी करते हैं.”

अब इस लड़की की अक़ल जवाब देने लगी, उसने सोचा की भला इससे बेहतर और क्या हो सकता है?

मगर फिर भी उसका दिल नहीं माना और आखरी, यानी छठी मंजिल की तरफ क़दम बढा दिए.

आखरी मंजिल के दरवाज़े पर लिखा था – “आप इस मंजिल पर आने वाली 3339 वीं महिला हैं, इस मंजिल पर कोई भी पति नहीं है, ये मंजिल सिर्फ इसलिए बनाई गयी है ताकि इस बात का सबूत दुनिया को दिया जा सके कि महिलाओं को पूर्णत संतुष्ट करना नामुमकिन है.

हमारे स्टोर पर आने के लिए धन्यवाद. बांयी ओर सीढियाँ हैं जो दूकान से बाहर की तरफ जाती हैं.

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments