Skip to content
30 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • सम्प्रदायवाद

हिंदुओं का अतीत, वर्तमान और भविष्य

admin 10 June 2023
FUTURE OF HINDUS AND HINDUSTAN
Spread the love
AJAY-SINGH-CHAUHAN__AUTHOR
अजय सिंह चौहान

कोई भी राष्ट्र अपने अतीत की घटनाओं, दुर्घटनाओं, गलतियों या उपलब्धियों को ध्यान में रखकर ही अपने वर्तमान को सही रूप से संयोजित करता है और भविष्य की सुखद अनुभूति के लिए प्रयास करता है, ताकि उसका हर प्रकार का भविष्य सुरक्षित हो सके। इसमें सबसे बड़ी शर्त तो यही होती है कि अतीत हमेशा “सत्य घटनाओं” पर आधारित होना चाहिए, जो की दुर्भाग्य से भारत के साथ बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है।

क्योंकि भारत के साथ राजनीतिक स्तर पर ऐसी सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है और यही कारण है कि ऐसा बिलकुल भी नहीं हो पा रहा है जिससे हम यह कह सके कि हमारे देश का भविष्य भी सुरक्षित हो रहा है।

असल में तो भारत के साथ समस्या ये आ रही है कि इसका पक्षपातपूर्ण व अर्ध सत्य पर आधारित इतिहास लेखन, भावी पीढ़ियों को भ्रमित व गुमराह ही नहीं कर रहा है बल्कि उनको स्वयं के विरुद्ध षड्यंत्रकारी भी बना रहा है। ऐसे में भारत के मूल-धर्म और मूल-भूमि का क्या होने वाला है जरा सोचो।

समस्या ये आ रही है कि क्रूरतापूर्ण विदेशी और देशी मुस्लिम लुटेरों के उस करीब एक हजार वर्षों के इतिहास को, भारत का स्वर्ण युग कहना और फिर अंग्रेजों के दौर में शिक्षा के तथाकथित उदय को भारत के भविष्य से जोड़ना एक ऐसी ही भयानक भूल है जिसे हम सन १९४७ से अबतक झेल रहे हैं और संभव है की आगे भी जब तक हम फिर से गुलाम न बन जाएँ या फिर हम सब हिन्दू भी अन्यधर्मी न बन जाएँ तब तक तो इसको झेलना ही पडेगा।

इसी प्रकार कुछ आधुनिक वेतनभोगी इतिहासकारों द्वारा यह कह देना कि वर्तमान भारतीय मुस्लिमों के पूर्वजों ने, अपने आप, अपनी इच्छा से, इस्लाम की अच्छाइयाँ देखकर ही इस्लाम धर्म कबूल किया था, यह लेखन और इसका सत्य, हत्या व राष्ट्र की आत्महत्या के समान है। अर्थात यदि कोई एक या दो व्यक्ति आत्महत्या करते हैं तो उसमें राष्ट्र या समाज शामिल नहीं होता लेकिन जब सम्पूर्ण समाज या सम्पूर्ण राष्ट्र और उसकी मूल आत्मा और उसके मूल धर्म को ही सामूहिक रूप से आत्महत्या के लिए विवश किया जाता है तो यह उसके विरुद्ध एक षड्यंत्र ही कहलाता है।

हालांकि, ये भी सच ही कि कभी-कभी कुछ वेतनभोगी इतिहासकारों ने भी कभी–कभी कुछ अच्छा लिखने का प्रयास किया है जिसे हमें जान लेना चाहिए। जैसे की ये विदेशी लुटेरे भारतीयों को क्या समझते थे, और उनसे क्या चाहते थे, यह महमूद गजनवी के वेतन भोगी इतिहासकार अलबरूनी के इस वक्तव्य से साफ हो जाता है- “महमूद गजनवी ने सारे भारत देश की प्रगति का सत्यानाश कर दिया था। नानी की कहानियों की तरह उसने ऐसे-ऐसे चमत्कार दिखाये कि भारतीय चूर-चूर होकर धूल में मिल गये।” इसके अलावा भारतीयों के प्रति गज़नवी की घृणा के कारणों को लेकर बर्लिन के विद्वान् स्वर्गीय डॉ. एडवर्ड साचू ने भी कुछ इस प्रकार लिखा है कि- “महमूद के लिये सारे भारतीय काफिर हैं, वे सभी जहन्नुम भेजने के योग्य है क्योंकि वे लुटने से इन्कार करते हैं।

अब बात करते हैं एक ऐसे वर्तमान इतिहासकार की जिन्हें अधिकतर लोग बहुत अच्छे से जानते ही होंगे। ये हैं अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो. हबीब। हबीब ने लिखा है कि- “महमूद भारत में किसी भी मुस्लिम राजा से अलग नहीं था। इससे साफ है कि भारतीयों की पसीने की कमाई लूटने व भारतीय धरती पर होने वाले इन सभी मुस्लिम राजाओं ने हिन्दुओं को इस्लामी जहन्नुम तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं रखी थी।

ये तीन उदाहरण ऐसे हैं जो वर्तमान भारतीय इतिहासकारों के लिए काफी होने चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारे इतिहासकार ही नही बल्कि वर्तमान राजनीतिक चरित्र भी हमारे ही विरुद्ध षड्यंत्रकारी युद्ध लड़ रहे हैं। ये सच है की यदि स्वदेशी शिक्षा व्यवस्था और मूल धर्म को आधार मानकर शासन किया जाय तो इतिहास स्वयं ही सुधार जाएगा और हमारा भविष्य भी संवर जाएगा। लेकिन हमारी राजनीति का गिरता स्तर और राजनीतिज्ञों की मानसिकता मुगलकाल को फिर से बहाल करने के लिए अमादा दिख रहा है, फिर चाहे वह आज का हो या सन 1947 से चला आ रहा दौर ही क्यों न हो।

– अजय चौहान

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: आज भी ज़िंदा है मुहम्मद-बिन-तुगलक
Next: विशाल “मंदिर मुक्ति अन्दोलन” 19 जून को दिल्ली में

Related Stories

Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026

Trending News

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 1
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 2
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 3
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 4
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • what nonsense is this - let them sayकभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

Recent Posts

  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.