Thursday, June 11, 2026
Homeविविधविशेषवन डे क्रिकेट विश्वकप 2023 की घोषणा, भारत को मेजबानी, 19 नवंबर...

वन डे क्रिकेट विश्वकप 2023 की घोषणा, भारत को मेजबानी, 19 नवंबर को फाइनल

– मेजबानी करेगा भारत, 19 नवंबर को होगा फाइनल

– वर्ल्ड कप क्रिकेट की समय सारणी

– किसकी, कब, किसके साथ और किस दिन होगी भिड़ंत?

– कितने दिनों तक चलेगा आयोजन, फाइनल की तारीख क्या होगी?

एक दिवसीय विश्वकप क्रिकेट 2023 की घोषणा होते ही क्रिकेट प्रेमियों के मन में हलचल मचनी शुरू हो चुकी है। हर कोई अपने-अपने हिसाब से अनुमान लगाने में जुट गया है। कोई इसमें सट्टेबाज़ी का रोल अहम् मानेंगे तो कोई किस्मत को। कोई इसमें खिलाड़ी को तो कोई इसमें मैदान को। लेकिन ये तो तय है कि इसमें खिलाड़ी के साथ-साथ उसकी किस्मत भी दांव पर लगी होती है।

आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा ( ICC World Cup 2023 Schedule in Hindi ) मंगलवार, 27 जून को पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा के अनुसार अभियान की शुरुआत चेन्नई से शुरू होगी जिसमें मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच 8 अक्टूबर को पहला मुक़ाबला होगा।

मेगा इवेंट के ये सभी महामुकाबले 46 दिनों तक चलने वाले हैं और इसके लिए 10 स्थानों – हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता को चुना गया है।

घोषणा के अनुसार इस बार के विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी, जिनमें से आठ टीमें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं जबकि शेष दो टीमें जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये चुनी जाएंगी।

WORLD CUP CRICKET TROPHY 2023

हिस्सा लेने वाली 10 टीमों के नाम –

इस वर्ष के ( ICC World Cup 2023 Schedule in Hindi ) अंत में करीब 46 दिनों तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण मेगा इवेंट के लिए  क्वालीफाई कर चुकी टीमों में पूर्व चैंपियन श्रीलंका, वेस्टइंडीज के अलावा नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, यूएई, ओमान, अमेरिका और मेजबान जिम्बाब्वे भाग ले रहे हैं। ये सभी टीमें विश्व कप में एक दूसरे से राउंड रॉबिन के आधार पर खेलेंगी और उसी के आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुँचने का भाग्य तय होगा।

जैसा की क्रिकेट प्रेमियों के लिए ( ICC World Cup 2023 Schedule in Hindi ) किसी भी टूर्नामेंट के एक दिवसीय मुक़ाबलों में भारत और पकिस्तान के बिच होने वाले मुक़ाबले को सबसे अहम् माना जाता है और सबसे अधिक उसी पर क्रिकेट प्रेमियों की नज़र टिकी रहती है, तो इसमें भी हमेशा की भाँती सबसे अधिक उत्साह देखने को मिलने वाला है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का मुक़ाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके अलावा दुनिया के इसी सबसे बड़े स्टेडियम में 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल भी खेला जाएगा।

ये है वर्ल्ड कप 2023 की सम्पूर्ण समय सारणी
( ICC World Cup 2023 Schedule in Hindi )

तारीख  =  मुक़ाबला  =   स्थान का नाम

5 अक्टूबर   =  इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड  =  अहमदाबाद
6 अक्टूबर   =  पाकिस्तान vs Q1  =  हैदराबाद
7 अक्टूबर   =  बांग्लादेश vs अफगानिस्तान  =  धर्मशाला
7 अक्टूबर   =  साउथ अफ्रीका vs Q2  =  दिल्ली
8 अक्टूबर   =  इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया  =  चेन्नई
9 अक्टूबर   =  न्यूजीलैंड vs Q1  =  हैदराबाद
10 अक्टूबर  =  इंग्लैंड vs बांग्लादेश  =  धर्मशाला
11 अक्टूबर  =  इंडिया vs अफगानिस्तान  =  दिल्ली
12 अक्टूबर  =  पाकिस्तान vs Q2  =  हैदराबाद
13 अक्टूबर  =  ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका  =  लखनऊ
14 अक्टूबर  =  इंग्लैंड vs अफगानिस्तान  =  दिल्ली
14 अक्टूबर  =  न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश  =  चेन्नई
15 अक्टूबर  =  इंडिया vs पाकिस्तान  =  अहमदाबाद
16 अक्टूबर  =  ऑस्ट्रेलिया vs Q2  =  लखनऊ
17 अक्टूबर  =  साउथ अफ्रीका vs Q1  = धर्मशाला
18 अक्टूबर  =  न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान  =  चेन्नई
19 अक्टूबर  =  इंडिया vs बांग्लादेश  =  पुणे
20 अक्टूबर  =  ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान  =  बेंगलुरु
21 अक्टूबर  =  इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका  =  मुंबई
21 अक्टूबर  =  Q1 vs Q2  =  लखनऊ
22 अक्टूबर  =  इंडिया vs न्यूजीलैंड  =  धर्मशाला
23 अक्टूबर  =  पाकिस्तान vs अफगानिस्तान  =  चेन्नई
24 अक्टूबर  =  साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश  =  मुंबई
25 अक्टूबर  =  ऑस्ट्रेलिया vs Q1  =  दिल्ली
26 अक्टूबर  =  इंग्लैंड vs Q2  =  बेंगलुरु
27 अक्टूबर  =  पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका  =  चेन्नई
28 अक्टूबर  =  Q1 vs बांग्लादेश  =  कोलकाता
28अक्टूबर  =  ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड  =  धर्मशाला
29 अक्टूबर  =  इंडिया vs इंग्लैंड  =  लखनऊ
30 अक्टूबर  =  अफगानिस्तान vs Q2  =  पुणे
31 नवंबर  =  पाकिस्तान vs बांग्लादेश  =  कोलकाता
1 नवंबर  =  न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका  =  पुणे
2 नवंबर  =  इंडिया vs Q2 = मुंबई
3 नवंबर  =  Q1 vs अफगानिस्तान  =  लखनऊ
4 नवंबर  =  इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया  =  अहमदाबाद
4 नवंबर  =  न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान  =  बेंगलुरु
5 नवंबर  =  इंडिया vs साउथ अफ्रीका  =  कोलकाता
6 नवंबर  =  बांग्लादेश vs Q2  =  दिल्ली
7 नवंबर  =  ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान  =  मुंबई
8 नवंबर  =  इंग्लैंड vs Q1  =  पुणे
9 नवंबर  =  न्यूजीलैंड vs Q2  =  बेंगलुरु
10 नवंबर  =  साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान  =  अहमदाबाद
11 नवंबर  =  इंडिया vs Q1  =  बेंगलुरु
12 नवंबर  =  इंग्लैंड vs पाकिस्तान  = कोलकाता
12 नवंबर  =  ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश  =  पुणे

15 नवंबर  =  पहला सेमीफाइनल  =  मुंंबई
16 नवंबर  =  दूसरा सेमीफाइनल  =  कोलकाता

19 नवंबर  =  फाइनल  =  अहमदाबाद

#dharmwani

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments