Skip to content
25 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • सम्प्रदायवाद

सक्रियता का आधार हो समय और स्वास्थ्य…

admin 6 December 2023
BJP Rally and workers
Spread the love

यूं तो राजनीति, संगठन एवं समाजसेवा में सक्रिय रहने के लिए समग्र दृष्टि से सतर्क रहना पड़ता है और तत्कालीन परिस्थितियों पर बारीकी से नजर रखनी पड़ती है। राजनीति एवं समाजसेवा में निरंतर सक्रिय रहने के लिए आमतौर पर जिन खूबियों की आवश्यकता होती है, यदि इन पर चर्चा की जाये तो समय, स्वास्थ्य, उम्र, हैसियत, अनुभव, शिक्षा, सक्षमता, दूरदर्शिता, सानिध्य, समर्पण, स्वीकार्यता, संयम, संघर्ष, समन्वय, सकारात्मकता आदि की बातें की जाती हैं।

वास्तव में यदि देखा जाये तो इन सभी खूबियों की आम जनजीवन में भी जरूरत पड़ती है किंतु जो दल सत्ता में होते हैं, स्वार्थवश उन दलों से जुड़ने एवं चंदा देने वालों की संख्या अधिक बढ़ जाती है। सत्ताधारी दलों को भी यही लगता है कि सत्ता में रहते हुए जैसी अनुभूति होती है, वह अनवरत बनी रहेगी किंतु ऐसा होता नहीं है। वास्तव में ऐसे ही वक्त पर दूरदर्शिता की जरूरत होती है। इस बात की दूरदर्शिता की जरूरत होती है कि सत्ता में रहते हुए जो कुछ चल रहा है या जैसा देखने को मिल रहा है, क्या वह भविष्य में टिकाऊ रहेगा।

इस दृष्टि से यदि भारतीय जनता पार्टी की बात की जाये तो उसका समय अन्य दलों से बहुत बेहतर चल रहा है किंतु इस प्रकार की स्थिति आगे भी बरकरार रहेगी, इसी पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी चूंकि, कैडर आधारित पार्टी है।

पार्टी का बड़े से बड़ा नेता अपने को सामान्य कार्यकर्ता ही मानकर कार्य करता है और इस पार्टी की स्थापना काल से ही आमतौर पर यह तासीर रही है कि कोई भी कार्यकर्ता जब तक स्वस्थ है और उसकी जब तक इच्छा है तब तक काम करेगा किंतु हाल के वर्षों में पार्टी ने कुछ प्रयोग किये। इन्हीं प्रयोगों के अंतर्गत कुछ प्रांतों में मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं कुछ अन्य जिम्मेदारियों के लिए उम्र का निर्धारण किया गया। राजधानी दिल्ली में भी यह फार्मूला लागू किया गया परंतु मात्र कुछ समय में ही देखने को मिला कि उम्र का फार्मूला तय करना उचित परिणाम देने में कारगर नहीं रहा। उम्र का मिला-जुला मिश्रण यानी हर उम्र के लोगों का समन्वय होना नितांत जरूरी है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि सर्वदृष्टि से पार्टी में युवाओं को आगे लाया जाये और महत्वपूर्ण दायित्व दिये जायें किंतु युवा उम्र के साथ-साथ समय की भी जरूरत होती है। युवावस्था में ही युवाओं को अपने करियर की चिंता होती है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं उन्हें संस्कारित करने की भी जिम्मेदारी होती है। पार्टी आमतौर पर यह मानकर चलती है कि युवा ज्यादा भागदौड़ कर लेंगे, किंतु जहां तक मेरा मानना है कि भागदौड़ के साथ-साथ सुलझे हुए व्यक्तित्व की भी आवश्यकता होती है। युवाओं के साथ एक बात यह भी देखने में मिल रही है कि अधिकांश युवा राजनीति में लक्ष्य लेकर आ रहे हैं।

कुछ समय उपरांत यदि उनको अपना लक्ष्य हासिल होता नहीं दिखता है तो वे दल बदलने में भी जरा सा संकोच नहीं करते हैं किंतु जिन लोगों ने एक लंबा समय पार्टी को दे दिया है, वे अपनी पार्टी छोड़कर किसी अन्य दल में जाने की सोचते तक नहीं हैं। हां, यदि विशेष परिस्थितियों में इक्की-दुक्की घटनाएं हो जायें तो उसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। उम्र यानी अनुभव बढ़ने के साथ-साथ कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों एवं परंपराओं से भली-भांति परिचित होता जाता है और उसकी स्वीकार्यता भी बढ़ती जाती है।

उम्र तो सबकी बढ़नी है, चाहे वह कोई भी हो किंतु जब उम्र का सम्मान होता है तो उससे युवा पीढ़ी प्रेरणा लेती है और समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाता है। उम्र के साथ-साथ व्यक्ति घर-परिवार की अपनी जिम्मेदारियों से भी मुक्त होने लगता है और उसका ध्यान पार्टी एवं पार्टी की गतिविधियों पर अधिक केंद्रित होता जाता है यानी कहा जा सकता है कि घर-परिवार की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर जब कोई पार्टी को और अधिक समय देना चाहता है तो उसकी सेवाओं का लाभ पार्टी को और अधिक लेना चाहिए न कि उम्र के आधार पर उससे किनारा करना चाहिए।

उम्र एवं अनुभव के साथ व्यक्ति में समाज को जानने, समझने, परखने और दिशा देने की क्षमता और अधिक बढ़ती जाती है, इसलिए ऐसे लोग राष्ट्र एवं समाज के लिए ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आज के वातावरण में भी जब घर-परिवार में शादी एवं अन्य प्रमुख कार्य होते हैं तो उसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को आगे किया जाता है। ऐसा करके वरिष्ठता का सम्मान तो किया ही जाता है, साथ ही साथ उनमें किसी भी स्थिति से उबरने की भी क्षमता होती है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में इस बात का विश्वास अधिक होता है कि कुछ उलटे एवं अप्रिय कार्य नहीं होंगे।

कमोबेश इसी प्रकार की स्थितियां राजनीति में भी आती-जाती रहती हैं, हार-जीत का सिलसिला चलता रहता है। कभी-कभी हताशा एवं निराशा का दौर बहुत व्यापक स्तर पर देखने को मिलता रहता है। ऐसे में पार्टी को वरिष्ठ सदस्य निराशा की स्थिति से निकालने का कार्य करते हैं। कुल मिलाकर कहने का आशय यह है कि यदि कोई भी कार्यकर्ता जिसकी उम्र अधिक हो चुकी है किंतु वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है और वह पार्टी को अपनी सेवाएं देना चाहता है तो पार्टी को उसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए, न कि उम्र का हवाला देकर उससे किनारा किया जाये।

कई मामलों में देखने को मिलता है कि जो काम युवा नहीं कर पाते हैं, उसे बुजुर्ग कर देते हैं। बढ़ती उम्र के साथ जब व्यक्ति को पार्टी एवं संगठन की जरूरत और अधिक होती है तो उससे कटने के बजाय और अधिक जुड़ने की आवश्यकता होती है। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि जब तक कोई स्वस्थ है तब तक मस्त होकर काम करने दिया जाये। वैसे भी, पार्टी एवं संगठन में जितना अच्छे स्वास्थ्य की जरूरत है, उतना ही समय की भी जरूरत है।

आजकल ‘सक्षम’ शब्द का प्रचलन पार्टी में बहुत तेजी से बढ़ा है। सक्षम शब्द का आशय मात्र इस बात से होना चाहिए कि कार्यकर्ता कार्य करने की दृष्टि से सक्षम हो, न कि उसका आशय दूसरा हो। इसके साथ-साथ राजनीति में जिन-जिन बिंदुओं की जरूरत हो, उसका विधिवत विश्लेषण करके उस पर आगे बढ़ा जाये। आज पार्टी का जो स्वर्णिम समय चल रहा है, वह अनवरत चलता रहे, उसके लिए निहायत ही दूरदर्शी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। वैसे भी, भविष्य के खतरे को भांपकर उस पर आगे बढ़ जाना निहायत ही सकारात्मक सोच का परिचायक है। जहां तक मेरा विचार है, यदि उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर निरंतर आगे बढ़ते रहा जाये तो उचित ही रहेगा। पार्टी एवं संगठन को इसका लाभ मिलेगा।

– हिमानी जैन, मंत्री- भारतीय जनता पार्टी, दरियागंज मंडल, दिल्ली प्रदेश

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: कचरा प्रबंधन की चुनौती को प्राथमिकता में लाया जाये
Next: राजनीति पर हावी कूटनीति एवं छलनीति…

Related Stories

BJP and RSS With Muslims
  • राजनीतिक दल
  • सम्प्रदायवाद

“मुसलमान देश का चेहरा बदलना चाहते हैं” : रॉबर्ट फिको

admin 12 May 2024
Aurangzeb
  • Uncategorized
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • सम्प्रदायवाद

औरंगज़ेब के इतिहास से जुड़ा ज्ञान घोटाला या शाजिश?

admin 19 September 2023
FUTURE OF HINDUS AND HINDUSTAN
  • विशेष
  • सम्प्रदायवाद

हिंदुओं का अतीत, वर्तमान और भविष्य

admin 10 June 2023

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • what nonsense is this - let them sayकभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • Bhavishya Malikaभविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.