Skip to content
1 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

मियां केजरुद्दीन के रूप में नजर आने लगे केजरीवाल

admin 29 May 2022
Spread the love

हिन्दुस्तान की राजनीति में यूं तो वोटों की दृष्टि से तुष्टीकरण का राजनीतिक खेल एक लंबे अरसे से चला आ रहा है। अल्पसंख्यक समाज का वोट लेने के लिए हमारे देश के नेता नये-नये हथकंडे अपनाते रहे हैं। यह बात अलग है कि तुष्टीकरण की राजनीति करने के बावजूद अधिकांश दल अपने आप को सामाजिक सद्भाव का अगुवा भी बताते हैं और यह भी कहते हैं कि धर्मनिरपेक्षता ही देश का भविष्य है।

वास्तव में आज यह मंथन का विषय है कि वास्तव में क्या ये नेता सेकुलर हैं और सामाजिक सद्भाव के लिए काम करते हैं? वर्तमान समय में यदि भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दीजिए तो कमोबेश सभी दल अपने को पूर्ण रूप से धर्मनिरपेक्षता का ठेकेदार समझते हैं। अगर इन सेकुलर नेताओं के कारनामों पर नजर डाली जाये तो इनका असली चेहरा उजागर हो जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। उन्होंने तो अल्पसंख्यकों के लिए अलग से बैंकों की स्थापना की भी बात कही थी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने तो कार सेवकों पर गोलियां चलवा दी थी। कार सेवकों पर गोलियों चलवाने के बाद लोगों ने मुलायम सिंह को मौलाना मुलायम सिंह कहना शुरू कर दिया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए बहुसंख्यक समाज के त्यौहारों के प्रति उदासीन रवैया अपनाती रहती हैं। लालू यादव ने बिहार में बाकायदा ‘एमवाई’ यानी मुसलमान-यादव का विधिवत समीकरण ही बनाया हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह तो पाकिस्तान के आतंकी हाफिज सईद को सईद साहब और ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी बोल कर अपनी मानसिकता का परिचय दे चुके हैं। इस प्रकार की तमाम ऐसी घटनाएं हैं जिन्हें देख-सुन कर ऐसा लगता है कि क्या इसी को सेकुलरिज्म कहा जाता है? इसी सेकुलरिज्म पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी ने इसे ‘सूडो सेकुलरिज्म’ यानी छद्म धर्मनिरपेक्षता या यूं कहें कि झूठी धर्मनिरपेक्षता कहा है।

यदि इस विषय पर नजर डाली जाये तो दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल धर्मनिरपेक्षता की वर्षों से चली आ रही घिसी-पिटी राजनीति को आगे बढ़ाने में सबसे आगे निकल गये हैं। राजनीतिक व्यवस्था बदलने के नाम पर राजनीति में आये अरविन्द केजरीवाल को रूटीन राजनीति को ही आगे बढ़ाने में काफी मजा आ रहा है। धर्मनिरपेक्षता के ठेकेदारों में आज उनका नाम सबसे ऊंचे आसन पर विराजमान है। उनकी इसी राजनीति को देखकर सोशल मीडिया में उन्हें कोई मियां केजरुद्दीन लिख रहा है तो कोई मो. केजरुद्दीन। केजरीवाल के बारे में यदि ऐसा कुछ सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा है तो इसका विश्लेषण भी बहुत जरूरी हो गया है।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल के बारे में यह राय यूं ही नहीं बनी है। इसके कुछ कारण भी हैं। दिल्ली में इमामों को सेलरी, अल्पसंख्यक बच्चों की फीस वापसी की घोषणा, रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रति उदार रवैया, सीएए के विरोध में शाहीन बाग में बैठे लोगों का समर्थन, ये सब कुछ मामले देख कर लगता है कि तुष्टीकरण के खेल में वे पहले से स्थापित दलों एवं नेताओं से काफी आगे निकल चुके हैं।

कोरोना काल की तीनों लहर में धार्मिक स्थल लंबे समय तक बंद रहे किन्तु दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बहुसंख्यक समाज के पंडितों एवं पुजारियों की कोई परवाह नहीं की, जबकि इमामों की उन्होंने भरपूर सेवा की। ऊपर से ये अपने आपको धर्मनिरपेक्ष बताते हैं जबकि वास्तविकता तो यह है कि लाॅकडाउन के समय तमाम मंदिरों के पंडितों एवं पुजारियों के समक्ष भूखे पेट भजन करने की नौबत आ गई थी किन्तु केजरीवाल अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के चलते उनकी कोई मदद नहीं कर पाये।

यह सभी को पता है कि अवैध घुसपैठियों की वजह से दिल्ली बारूद के ढेर पर बैठी है किन्तु इन घुसपैठियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो आम आदमी पार्टी बेचैन होने लगती है और इस पार्टी के नेता अनाप-शनाप बयान देने लगते हैं। वर्तमान समय में सत्तापक्ष के विधायक लोगों में पर्चे बांटकर यह बताने का काम कर रह हैं कि भाजपा दिल्ली में 63 लाख मकान तुड़वायेगी जबकि उनका यह अभियान दिल्ली में टांय-टांय फिस्स हो चुका है।

दरअसल, इस हरकत से यही साबित होता है कि आम आदमी पार्टी बहुत परेशान है और उसे लगता है कि लोगों के सामने सच्चाई आ चुकी है। वैसे, यह बात अपने आप में पूरी तरह सत्य है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जड़ें पूरी तरह हिल चुकी हैं। उसकी बौखलाहट की असली वजह यही है। दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पानी की कमी एवं गंदे पानी से लोगों में पेट, लीवर, किडनी, पथरी एवं अन्य प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं किन्तु दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली को भरपूर शराब पिलाने में लगी हुई है। भयंकर गर्मी में दिल्ली की सड़कों पर बसें नदारद हैं, एसी बसें नाम मात्र की हैं, बसों में आये दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। अधिकांश बसें ओवर एज हो चुकी हैं किन्तु दिल्ली सरकार इन समस्याओं से निपटने की बजाय दिल्लीवासियों को सुबह तीन बजे तक दारू पिलाने की व्यवस्था में लगी हुई है।

वाह रे दिल्ली सरकार, क्या इसी प्रकार की व्यवस्था के लिए बनी है यह सरकार? इन समस्याओं के अतिरिक्त दिल्ली में बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब कल्याण, यमुना की सफाई, किरायेदारों की समस्या, पेंशन, पर्यावरण, प्रदूषण एवं अन्य तमाम मामलों में आम आदमी पार्टी ने जो भी? घोषणा की थी, उन सभी मामलों पर पूरी तरह फ्लाॅप नजर आ रही है। ऊपर से इस पार्टी के नेता कहते हैं कि हम सामाजिक सद्भाव कायम करने में लगे हैं।

मंदिरों के पुजारियों को भूखे रखकर और इमामों की भरपूर सेवा को ही यदि सामाजिक सद्भाव दिल्ली सरकार मान रही है तो दिल्ली का ऐसे सामाजिक सद्भाव से कुछ भी भला होने वाला नहीं है। कुल मिलाकर यह कहना निहायत उचित होगा कि यदि सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अरविंद केजरीवाल को मियां केजरुद्दीन बोल रहे हैं तो यह अनायास नहीं है। उन्होंने ‘मनसा-वाचा-कर्मणा’ अपने आप को हमेशा यही साबित करने का प्रयास किया है जिसे आम जन कभी भी स्वीकार नहीं करेगा और न ही कर रहा है।

– हिमानी जैन

About The Author

admin

See author's posts

1,122

Post navigation

Previous: दिल्ली सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान में जुटी भाजपा
Next: यही समय है मंदिरों से साईं बाबा को उखाड़ने का | Uproot Sai Baba from Hindu temples

Related Stories

journalist and social worker Charan Singh Rajput
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने चरण सिंह राजपूत

admin 18 February 2026
Swami Avimukteshwaranand Ji at Gorakhpeeth
  • Uncategorized
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष

गोरक्षपीठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी

admin 27 January 2026
Narendra Modi Gay ki puja kate hue
  • मन की बात
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मोदी के लिए ‘गाय माई’ नहीं ‘कमाई’ है

admin 14 September 2025

Trending News

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 1
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 2
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 3
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 4
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026
पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य Purana Qila Delhi 5
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

25 March 2026

Total Visitor

094971
Total views : 174442

Recent Posts

  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध
  • पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.