Skip to content
13 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • षड़यंत्र

धरोहरों का दुर्भाग्य – एक तरफ तो जोड़ रहे हैं दूसरी तरफ तोड़ रहे हैं

admin 10 November 2021
Spread the love

मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना क्षेत्र के इतिहास का हमेशा से ही यह दुर्भाग्य रहा है कि पहले तो हमारे इतिहासकारों ने इसके प्राचीन इतिहास से दुनिया को दूर रखा और आजादी के बाद राजनेताओं ने यहां डर और आतंक को पनपने का अवसर दिया। इसी कारण न तो यहां का इतिहास ही बाहर आ सका और ना ही वर्तमान को इस क्षेत्र में प्रवेश करने दिया, जिसके कारण इसका खामिया भूगतना पड़ा इस क्षेत्र के निवासियों को और उस गौरवमई इतिहास और यहां की अमूल्य धरोहरों को जो आम लोगों की पहुंच से आज भी दूर है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आगरा के ताजमहल से करीब 116 किमी दूर और ग्वालियर शहर से लगभग 37 किलोमीटर दूर, मुरैना जिले में मौजूद बटेश्वर, गढ़ी पड़ावली व मितावली के शिव मंदिरों की। बटेश्वर में आर्कियोलोजिकल सर्वे आॅफ इंडिया यानी भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के अफसरों ने यहां मौजूद सैकड़ों शिव मंदिरों के टूटे-फूटे अवशेषों के ढेरों को चुन-चुनकर उनमें से जिन 80-85 मंदिरों को किसी तरह खड़ा किया था, आज वे अब फिर से खतरे में हैं।

दैनिक भास्कर में 25 फरवरी, सन 2018 को प्रकाशित एक खबर के हवाले से पता चलता है कि यहां रेत और पत्थर की माइनिंग के अवैध व्यवसाय से जुड़े माफिया और राजनीतिक लोग अपने स्वार्थ के कारण यह भी नहीं देख रहे हैं कि वे जो कर रहे हैं उससे इस क्षेत्र के इतिहास और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ वे कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं और उन ऐतिहासिक धरोहरों को वे कितना बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं।

दरअसल यहां की पहाड़ियों में बलुआ पत्थरों की भरमार है जिसके कारण खनन माफिया द्वारा यहां अवैध तरीके से इन पहाड़ियों में विस्फोट करके यहां की रेत और पत्थरों को ट्राॅलियों और ट्रकों में भरकर ले जाते हैं। रेत माफिया का दबदबा यहां इतना है कि वन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यहां आने की हिम्मत नहीं करता, यहां तक कि पुलिस का गस्ती दल भी यहां आने से डरता है।

दैनिक भास्कर की यह खबर साफ-साफ बता रही है कि पहाड़ी के एक किनारे पर पुरातात्विक विभाग के द्वारा इतिहास को फिर से खड़ा करने की कोशिश की जा रही है और दूसरी तरफ अवैध खनन से इसे फिर मिट्टी में मिलाने जैसे हालात खड़े हो गए हैं।

खबर बताती है कि अगर भूले से कोई भी पर्यटक इन मंदिरों तक जाना चाहता है तो वह अपनी जान हथेली पर लेकर ही चलता है। क्योंकि मंदिरों तक पहुंचने वाले रास्ते में ऐसी कई खदानें देखने को मिलती हैं जहां खुलेआम ट्राॅलियों और ट्रकों में रेत भरते हुए देखा जा सकता है। या फिर उन खदानों में होने वाले विस्फोटों की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

बटेश्वरनाथ के इन मंदिरों में डाकू और बागी भी मत्था टेकने आया करते थे

दूसरी बड़ी समस्या यह है कि यहां पहुंचने के बाद न पीने के लिए पानी मिलता है और न ही टाॅयलेट जैसी कोई सुविधा। हालांकि पर्यटन विभाग यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाने की कोशिश कर रहा है लेकिन फिर भी यहां तक आने के लिए कोई ट्रांसपोर्ट सिस्टम उपलब्ध नहीं है इसलिए बाहर से आने वाले पर्यटकों को निजी तौर पर टैक्सी लेनी पड़ती है।

भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के अधीक्षक श्री अशोक कुमार पांडे ने वर्ष 2005 से 2008 के बीच यहां अपने कार्यकाल के दौरान बटेश्वर के इन मंदिरों को खड़ा करने में भरपूर योगदान दिया था। वर्तमान में तो वे रिटायर्ड हो चुके हैं लेकिन बताया जाता है कि आज भी वे यहां आते-जाते रहते हैं और इन मंदिरों का डाॅक्यूमेंटेशन तैयार कर इनको संवारने का प्रयास कर रहे हैं।

बटेश्वर के इन मंदिरों की अदभुत कृतियों का अध्ययन करने के लिए कुछ साल पहले ही ग्रीस से स्टेला नामक एक महिला पर्यटक भी विशेष तौर पर यहां आईं थीं। स्टेला ने भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के प्रोफेसरों के साथ मिलकर यहां के मंदिरों का अध्ययन किया था।

स्टेला का कहना है कि ग्वालियर के नजदीक स्थित यह पुरातात्विक विश्व धरोहर आगरा और जयपुर की अनेकों धरोहरों से भी बेहतर कलात्मक और प्राचीन हैं। लेकिन, इन धरोहरों का दूर्भाग्य यह है कि पर्यटकों के यहां तक आने में उनकी सबसे बड़ी बाधा सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं की कमी है। क्योंकि यहां तक आने के लिए न तो ट्रांसपोर्ट है और ना ही जन सुविधाएं।

धरोहरों का दुर्भाग्य
आश्चर्य और दूर्भाग्य की बात तो यह है कि जिस पहाड़ी पर बटेश्वर के ये ऐतिहासिक मंदिर चुन-चुनकर दौबारा खड़े किए गए हैं अब उसी पहाड़ी के चारों तरफ खनन के लिए विस्फोट हो रहे हैं।

वीरान और सुनसान पहाड़ियों में चल रही अवैध खदानों से आने वाली धमाकों की आवाजें पर्यटककों में डर पैदा करती हैं। श्री अशोक कुमार पांडे का भी मानना है कि खनन क्षेत्र होने के बावजूद यहां पुलिस की मौजुदगी का न होना भी पर्यटकों में भय पैदा करता है।

7वीं से 10वीं शताब्दी के बीच गुर्जर-प्रतिहार वंश के राजाओं द्वारा निर्मित इन शिव मंदिरों के समूह को पहले तो प्रकृति का प्रकोप झेलना पड़ा, फिर बाहरी आक्रांताओं यानी मुगल आक्रमणकारियों ने भारी नुकसान पहुंचाया और इनको खंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, और अब वर्तमान में यहां का खनन माफिया इन पहाड़ियों में बलुआ पत्थरों के लिए डेटोनेटर से विस्फोट करके इन मंदिरों को थर्रा रहे हैं।

सबसे बड़े आश्चर्य और दूर्भाग्य की बात तो यह है कि जिस पहाड़ी पर बटेश्वर के ये ऐतिहासिक मंदिर चुन-चुनकर दौबारा खड़े किए गए हैं अब उसी पहाड़ी के चारों तरफ खनन के लिए विस्फोट हो रहे हैं।

हालात यह है कि अवैध खनन रुकवाने के लिए यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बावजुद भी यहां खनन रुक नहीं पा रहा है। अखबार लिखता है कि क्षेत्रीय नेताओं के बेटे व परिजन महंगी गाड़ियों में हथियारों से लैस होकर अपने गुर्गों के साथ अवैध खनन कर रहे डंपरों व ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को कवरिंग देकर बड़ी आसानी से पुलिस की जद से बाहर ले जाते हैं। ऐसे में यह तो तय है कि किसी भी क्षेत्र में इतना बड़ा माफिया अगर सक्रिय हो तो स्थानीय स्तर पर इनको राजनीतिक और आधिकारी संरक्षण तो अवश्य ही मिलता होगा।

– dharmwani.com

About The Author

admin

See author's posts

1,269

Related

Continue Reading

Previous: बटेश्वरनाथ के इन मंदिरों में डाकू और बागी भी मत्था टेकने आया करते थे
Next: भगवान श्री राम ने भी बेल्हा देवी मंदिर में की थी पूजा-अर्चना | Belha Devi Temple Pratapgarh

Related Stories

Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025
Teasing to Girl
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

admin 27 May 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

077965
Total views : 141992

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved