Skip to content
26 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • सोशल मीडिया

आप को क्या पसंद है नीच पत्रकारिता का वो पल या राजनेताओं का कमीनापन?

admin 6 May 2021
Media in India1
Spread the love

अजय चौहान || इस समय सोसल मीडिया के वे हजारों नहीं बल्कि लाखों और करोड़ों राष्ट्रवादी लड़ाके पश्चिम बंगाल की हिंसा को लेकर इतने उतावले हो चुके हैं कि न सिर्फ आज बल्कि अभी और इसी वक्त पश्चिम बंगाल की हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाये और किसी ऐसे व्यक्ति को वहां भेजा जाये जो सबसे पहले तो बंगाल से मानवाधिकार को और फिर उस मीडिया को वहां से बाहर निकाले जो सैक्युलरवाद का पेटीकोट पहन कर धृतराष्ट्र बना बैठा है।

तमाम राष्ट्रवादियों का गुस्सा अपने-अपने सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से हमें यह बता रहा है कि बंगाल में इसी वक्त शांति बहाल करने के लिए कुछ ऐसा किया जाये कि समस्या हमेशा-हमेशा के लिए एक दम शांत और समाप्त ही हो जाये।

वो तो भला हो उस कोरोना महामारी का कि उसने तमाम कट्टर हिंदू संगठनों के उन लड़ाकों को अपने-अपने घरों में कैद करके रख दिया है वर्ना अब तक तो वे खूद ही बंगाल पहुंचकर अपने हिंदू भाइयों और उनके परिवारों को बचा लेते और बंगाल की सारी कानूनी व्यवस्थाओं को भी ठीक कर देते।

बंगाल के हालातों पर सोशल मीडिया के सबसे प्रमुख प्लेटफार्म यानी फेसबुक की किन्ही एक या दो पोस्ट पर भी ध्यान दें तो पता चलता है कि इनमें सीधे-सीधे उन्हीं लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जो पत्रकारिता की निचता को पार कर चुके हैं।

उदाहरण के लिए यहां एक पोष्ट में अपने गुस्से का इजहार करते हुए किसी ने लिखा है कि – याद करो नीच पत्रकारिता का वो पल जब राजनेताओं का कमीनापन डासना मंदिर पर सिर्फ कुछ थप्पड़ों की आवाज से पूरे देश को सुनाई पड़ गई थी, लेकिन आज उन्हीं पत्रकारों और राजनेताओं को न तो बंगाल की वो चीखें सुनाई दे रहीं हैं और ना ही आग की लपटें दिखाई दे रहीं हैं। अगर कुछ दिख रहा है तो ममता का टूटा पैर जो समय से पहले ही ठीक भी हो गया।

इसी तरह से एक अन्य फेसबुक पोस्ट पर नजर डालें तो किसी ने लिखा है कि- एक बात जरूर ध्यान रखना कि एक ने भी बंगाल के खूनी खेल के खिलाफ निंदा तक नहीं की है। ये वही हैं जो देश की तरक्की पर छाती कुटते हैं क्योंकि इनको खाने को नहीं मिलता।

इन दोनों ही व्यक्तियों के उग्र विचारों से एक दम अलग लेकिन, उम्मीद से भरी जिंदगी जीने वाले इन महाशय ने भी अपने ही अंदाज में मोदी सरकार को न सिर्फ कोसा है बल्कि अपना समर्थन देते हुए लिखा है कि – बंगाल में जिहादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब की बेचैनियां, अपरिपक्व मानस दर्शा रही या मोदी ने उम्मीद इतना जगा दिया। धीरज रखो, 70 साल बाद कोई मिला है निपटाने वाला।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मस पर आजकल न सिर्फ बंगाल में बल्कि पूरे देश में इसी तरह से एक अलग किस्म का उग्र बवाल मचा हुआ है।

जहां एक ओर हिंसा का विरोध जताने के जुर्म में बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है वहीं एक अन्य एक्ट्रेस पायल रोहतगी का गुस्सा भी कंगना का ट्विटर अकाउंट बैन किए जाने को लेकर सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

हालांकि, अगर हम कुछ अन्य प्रमुख और प्रसिद्ध हस्थियों की बात करें तो इस विषय पर विरोध के नाम पर कई देश प्रेमी हस्थियों ने मात्र इक्का-दुक्का पोस्ट लिख कर अपना पल्ला झाल लिया है।

जबकि कुछ ऐसे मशहूर लोग जो नरेन्द्र मोदी के पहले ही कार्यकाल में अपने अवार्ड वापस कर चुके थे अब उनके पास विरोध के नाम पर ऐसा कोई अवार्ड या शब्द बचे ही नहीं है जो वापस किया जा सके।

बहरहाल जो भी हो। वाद-विवाद इतनी आसानी से खत्म होने वाला नहीं है। लेकिन, इतना तो तय है कि इसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट के दखल का इंतजार तो होता ही रहेगा। क्योंकि जब माननीय सुप्रीम कोर्ट किसी साधारण से मामले में भी अगर न्याय दिलवाने के लिए आधी रात को अपना दरबार सजा कर बैठ जाती है तो फिर बंगाल में तो मामला साधारण से थोड़ा सा ऊपर ही दिख रहा है।

जहां एक ओर कंगना रनौत का ट्वीट खास तौर पर भारतीय सैक्युलर मडिया की नजर में विवादित बन कर उभरा वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बंगाल की हिंसा को सही ठहरा रहे हैं। इसमें मजेदार बात तो ये है कि सैक्युलरवादियों के विचार एकदम गांधीवादी बन कर शांतिप्रिय समाज को जगा रहे हैं और सारा दोष भारतीय जनता पार्टी और उसके प्रमुखों पर ही उढेल रहे हैं कि जब बंगाल पहले से ही शांतिपूर्ण जीवन जी रहा था तो भला ऐसे भाजपा को चुनाव लड़े के लिए किसने और किस हक से भेजा था?

जबकि इन सबसे अलग, बंगाल हिंसा को लेकर सोसल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर आम राष्ट्रवादियों का गुस्सा इतना ज्यादा और चरम पर दिख रहा है कि वे इस हिंसा के विरोध में और अपने हिंदू भाइयों और उनके परिवारों को बचाने के लिए विश्व युद्ध तक करवाने को तैयार बैठे हैं।

भले ही बंगाल की वर्तमान स्थिति को लेकर सैक्युलरवादी मीडिया और राजनेता या उनकी सैक्युलर पर्टियां अपनी-अपने तर्क देकर गलत को सही साबित करने में जुट गये हों। लेकिन, राष्ट्रवादियों का गुस्सा है कि बढ़ता ही जा रहा है और अपनी ही सरकार के खिलाफ अब खुल कर बोलने को मजबुर हो चुके हैं।

ऐसे में आवश्यकता है किसी ऐसे राष्ट्रवादी नेता या न्यायप्रिय माननीय जज महोदय की जो सही को सही और गलत को न सिर्फ गलत साबित कर सके बल्कि वर्तमान स्थित को काबू में करने के लिए आगे आय और इस समस्या को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दे।

तभी तो एक अन्य महाशय ने अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को न सिर्फ सलाह दी है बल्कि उनकी उन शक्तियों को भी जागृत करने के लिए आह्वान किया है जिनके लिए वे जाने जाते हैं। वे लिखते हैं कि – अपनी दाढ़ी को टैगोर नहीं ‘शिवाजी स्टाईल’ में कर लो ताऊ। क्योंकि बंगाल को अब टैगोर नहीं शिवाजी चाहिए।

About The Author

admin

See author's posts

1,039

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: आपको क्या पसंद है- पत्रकारिता की काॅमेडी या मानसिक रोग?
Next: जहां स्वयं ब्रह्मा जी ने शिवलिंग की स्थापना की थी आज वहाँ…

Related Stories

Khushi Mukherjee Social Media star
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

admin 11 August 2025
SHADOW BAN ON SOCIAL MEDIA
  • अवसरवाद
  • षड़यंत्र
  • सोशल मीडिया

शेडो बैन क्या है, इसका इस्तमाल क्यों और किसके खिलाफ होता है?

admin 25 June 2023
RSS Branch Pared
  • विशेष
  • सोशल मीडिया
  • हिन्दू राष्ट्र

क्या महामूर्खों और जालिमों का सब से बड़ा संगठन है आरएसएस?

admin 13 April 2022

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081207
Total views : 147946

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d