Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कैल्शियम की उचित मात्रा | Calcium for Health

admin 18 August 2021
Green Vegetables for health
Spread the love

हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। यह हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में काफी मददगार होता है। रोज की डाइट में गुड़ लेने से पर्याप्त मात्रा में फास्फोरस और कैल्शियम मिल जाता है। एक कप गुड़ में 80 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा दूध के सभी प्रोडक्ट भी कैल्शियम से भरपूर होते हैं। काजू, बादाम, पालक में भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है।

शारीरिक विकास के लिए कैल्शियम लेना बहुत जरूरी है लेकिन कैल्शियम की मात्रा आयु और लिंग के आधार पर ही ली जानी चाहिए। कई बार लोग कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। आप चाहें तो कैल्शियम की आवश्यकता को खाने-पीने की इन चीजों से पूरा कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये सभी चीजें नेचुरल हैं, जिससे किसी तरह के साइड-इफेक्ट का डर नहीं रह जाता।

किसमें होता है सबसे ज्यादा कैल्शियम –
अकेली हमारी हड्डियों के लिए नहीं बल्कि हमारी मांसपेशियों और पूरे शरीर के लिए भी जरूरी है। अगर हम कैल्शियम की जरूरत पूरी नहीं कर पाते हैं तो ऐसी बहुत सी समस्यायें हैं जो हमें हो जाती हैं। हम दवाई से नहीं नेचुरल फूड से भी कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। रोजाना हमें 1000 एमजी कैल्शियम बनाना चाहिए, नहीं तो बहुत सी बीमारियों का सामना करना पडे़गा।

कैल्शियम जरूरी क्यों है?
– शरीर में मांसपेशियों को काम करने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है।
– शरीर को सिग्नल भेजने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है।
– शरीर में खून ट्रांसपोर्ट करने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है।
– दिल की धड़कन को नियंत्रण में करने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। शरीर की कोशिकाओं में पानी का चक्र बनाये रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है।
– कैल्शियम हमारी हड्डियों का निर्माण करता करता है।
– कैल्शियम हमारे दांतों का निर्माण करता है।
– कैल्शियम हमारे हृदय को स्वच्छ बनाये रखने का काम करता है।
– कैल्शियम हमारे दिमाग की समस्या को दूर करने के लिए बहुत जरूरी है।

कैल्शियम की कमी से क्या नुकसान होते हैं
– कैल्शियम की कमी से याददाशत कमजोर होती है ।
– कैल्शियम की कमी से शरीर का कोई भी हिस्सा सुन्न हो सकता है।
– कैल्शियम की कमी से बालों की ग्रोथ कम हो सकती है।
– त्वचा के ऊपर चोट जल्दी लग सकती है।
– नाखून कमजोर हो सकते हैं।
– लम्बे समय से कैल्शियम की कमी रहने से हडिडयां कमजोर, पतली व खोखली हो जाती हैैं।

कैल्शियम की मात्रा कितनी होनी चाहिए?
– सभी लोगों को 1000 एमजी कैल्शियम की जरूरत होती है।
– जिन महिलाओं की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा व पुरुषों की 70 वर्ष से ज्यादा है उन्हें एक दिन में 1200 एमजी कैल्शियम की जरूरत होती है।
– ज्यादातर लोगों को खराब डाइट लेने से कैल्शियम की कमी हो जाती है।

किन चीजों से कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है?
– 100 गा्रम खसखस में 130 एमजी कैल्शियम होता है।
– इसमें पोटैशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, काॅपर, जिंक, मैग्नीशियम और बहुत सारा फैटी एसिड होता है।
– इससे शरीर में स्क्स् जो कि एक बुरा कोलेस्ट्रोल बढ़ाती है।
– ब्लड प्रेशर को सामान्य रखती है।
– आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
– किडनी स्टोन को बाहर निकालती है और दोबारा बनने से भी रोकती है।
– खसखस थायराइड के लिए भी अच्छी होती है।
– खसखस डाइबिटीज रोगियों के लिए बहुत उपयोगी होती है।
– खसखस का घोल बनाकर बालों में लगाने से रूसी ठीक हो जाती है।

तिल –
– तिल में बहुत मात्रा में कैल्शियम होता है। 10 ग्राम तिल में 820 एमजी कैल्शियम होता है।
– कैल्शियम के अलावा तिल में पोटैशियम, प्रोटीन, आयरन, काॅपर, विटामिन बी-6,1,3, जिंक, मैग्नीशियम होता है।
– शरीर में सूजन को कम करता है और पाचन को सुधारता है।
– शरीर में नई कोशिकाओं को बनाने में सहायता करता है।
– यह ब्लड शुगर को नियंत्रण में करता है व इम्युनिटी सिस्टम को ताकतवर बनाता है।
– गठिये की वजह से जोड़ों में होने वाले दर्द को भी दूर करता है।
– तिल थायराइड के लिए भी फायदेमंद है।

अजवायन
– 10 ग्राम अजवायन में 115 एमजी कैल्शियम होता है।
– कैल्शियम के अलावा अजवायन में पोटैशियम, जिंक, फाइबर, मैग्नीशियम, मैगनीज, आयरन होता है।
– अजवायन त्वचा की समस्या को ठीक करती है।
– जुखाम को ठीक करने के लिए अजवायन बहुत फायदेमंद होती है।
– अजवायन हमारी हडिडयों को मजबूत करती है।
– शरीर में रेड सेल्स बनाने में सहायक है। खून की कमी को दूर करती है।
– शरीर में बैक्टीरिया को मारती है। शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाती है।

तुलसी- औषधी एक लाभ अनेक | Benefits of Tulsi

दिनचर्या में कैल्शियम के स्रोत
केला – केला खाने से बाॅडी को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है। एक केले में करीब 6 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है।
दही – दही लेने से कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है। एक कप दही में करीब 500 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है।
नींबू – नींबू पानी पीने से कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है। एक कप नींबू पानी में करीब 55 मिग्रा कैल्शियम होता है।
दूध – दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। एक गिलास दूध पीने से बाॅडी को करीब 240 मिग्रा कैल्शियम मिलता है।
पनीर – पनीर खाने से भी कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है। 1 कप पनीर में लगभग 130 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है।
सोयाबीन – सोयाबीन लेने से काफी कैल्शियम मिलता है। एक कप सोयाबीन में लगभग 200 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है।
बींस – बींस खाने से प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है। 90 ग्राम बींस में अनुमानतः 50 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है।
ओट्स – इसको खाने से भी काफी कैल्शियम मिलता है। एक कटोरी ओट्स में 100 से 150 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है।
सरसों का साग – सरसों के साग में पर्याप्त कैल्शियम होता है। एक कप सरसों के साग में 40 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है।

– श्वेता वहल

About The Author

admin

See author's posts

3,008

Post navigation

Previous: कोरोना से नजरिया तो बदला किन्तु लापरवाही उतनी की उतनी ही… | Careless in Corona
Next: तुलसी- औषधी एक लाभ अनेक | Benefits of Tulsi

Related Stories

Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026
UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
Susruta Samhita Sarirasthana An Old and Rare Book
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

सुश्रुतसंहिता शारीरस्थान में क्या है?

admin 3 February 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093059
Total views : 170780

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.