Skip to content
14 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • आधुनिक इतिहास
  • तीर्थ यात्रा

जानिए! क्या है ‘छोटा चार धाम’ यात्रा का सच | Chota Char Dham Yatra

admin 17 February 2021
Chota Char Dham Yatra in Uttarakhand

ये है छोटी चार धाम यात्रा यानी उत्तराखंड प्रदेश के अपने तीर्थ

Spread the love

अजय सिंह चौहान | अधिकांश लोग तो मात्र यही जानते होंगे कि उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम ही चार धाम हैं। लेकिन, सच तो यह है कि उत्तराखंड के इन चारों धामों में से केवल भगवान बद्रीनाथ का मंदिर ही एक धाम है। जबकि बद्रीनाथ धाम के अलावा यहां के बाकी धामों में से गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम वे चार धाम नहीं हैं बल्कि उत्तराखंड राज्य द्वारा विकसित किये गया धार्मिक पर्यटन है और इसे यहां ‘छोटा चार धाम’ का नाम दिया गया है।

यानी, हिन्दू धर्म के अनुसार उत्तराखण्ड में केवल चार प्रमुख धामों में से एक धाम, यानी भगवान बद्रीनाथ जी का मंदिर ही एक प्रमुख धाम है। जबकि केदारनाथ मंदिर, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में पांचवे स्थान पर माना जाने वाला ज्योतिर्लिंगों मंदिर है।

और क्योंकि, भगवान विष्णु का बद्रीनाथ धाम और भगवान शिव का केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पूर्ण रूप से हिंदू धर्म के लिए तीर्थ के रूप में माना जाता है, इसलिए राज्य स्तर पर इन धामों के साथ-साथ यमुनोत्री और गंगोत्री को भी स्थानीय प्रशासन ने धामों की श्रेणी में रख दिया, ताकि तीर्थ के साथ-साथ पर्यटन का भी विकास हो सके, और, वे श्रद्धालु जो देश के कोने-कोने से आते हैं, वे, जब यहां के बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शनों के लिए आयें तो यहां के अन्य धार्मिक स्थलों का भी लाभ उठा सके।

और क्योंकि हिंदू धर्म के लिए गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों का महत्व हमारे लिए बहुत अधिक माना जाता है, इसलिए भी यहां तक आने वाले वे अधिकतर श्रद्धालु, जो अपने जीवन में कम से कम एक बार ही सही, मगर किसी न किसी तरह से यहां तक आ पाते हैं, वे भी इसका लाभ ले सके।

वहीं दूसरी तरफ, कुछ ऐसे भी श्रद्धालु भी होते हैं जो आर्थिक रूप से इन यात्राओं को आसानी से कर पाते हैं और तीर्थ यात्राओं के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों की पर्यटन यात्रा को भी महत्व देते हैं, वे लोग इन बाकी दो धामों पर, यानी यमुनोत्री और गंगोत्री धामों पर जाकर वहां दर्शन करने के साथ-साथ प्रकृतिक के बीच भी कुछ समय बिता सकते हैं।

इसलिए ऐसे ही तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री और गंगोत्री को भी एक प्रकार से स्थानी स्तर पर धामों की श्रेत्री में रख कर उनका प्रचार किया गया।

गंगोत्री धाम –
हालांकि, ऐसा नहीं है कि इससे पहले यमुनोत्री और गंगोत्री को कोई जानता ही नहीं था या फिर लोग वहां जाते ही नहीं थे। क्योंकि यमुनोत्री को यमुना नदी का उद्गम स्थल कहा जाता है और गंगोत्री को गंगा यानी भागीरथी नदी का उद्गम स्थल कहा जाता है इसलिए कई ऋषि-मुनियों ने यहां वर्षों तक तप किया है, और आज भी वे वहां तप करते हुए देखे जा सकते हैं, और युगों-युगों से कई आम श्रद्धालुजन भी वहां आते-जाते रहे हैं।

इसी कारण से सरकारी स्तर पर यमुनोत्री और गंगोत्री को भी एक प्रकार से छोटे धामों की श्रेणी रख दिया और उन्हें विकसित किया गया। ताकि श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक संख्या वहां तक पहुंच सके और सरकार को भी इसमें कुछ लाभ मिल सके।

दरअसल पिछले कुछ वर्षों तक भी गंगोत्री और यमुनोत्री तक जाने-आने के रास्ते एक दम न के बराबर थे। वहां तक जाने-आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुविधाएं नहीं होती थीं। जिसके कारण कई बार तो यात्री रास्ता ही भटक जाते थे और वे वहां के दूर्गम और खतरनाक पहाड़ी रास्तों और मौसम का शिकार हो जाते थे।

यही कारण था कि यमुनोत्री और गंगोत्री को भी एक प्रकार से चार धामों की यात्रा के तर्ज पर विकसित किया गया। हालांकि, पिछले 30 से 35 वर्षों तक भी, वहां आज के मुकाबले करीब-करीब 5 से 7 प्रतिशत तक ही सुविधाएं होती थीं। ऐसे में अगर कोई श्रद्धालु इन यात्राओं के लिए जाते थे तो वे अपने ही दम पर और अपनी सुविधाओं और अनुभवों के ही आधार पर जा पाते थे।

इसी कारण से सरकारी स्तर पर यमुनोत्री और गंगोत्री को भी एक प्रकार से छोटे धामों की श्रेणी रख दिया और उन्हें विकसित किया गया। ताकि श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक संख्या वहां तक पहुंच सके और सरकार को भी इसमें कुछ लाभ मिल सके।

अब अगर हम, बद्रीनाथ और केदारथ की बात करें तो ये दोनों ही स्थान हिन्दू धर्म के उन चार प्रमुख धामों में आते हैं। इसलिए बद्रीनाथ धाम के दर्शन करना अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा रही बात केदारनाथ की तो यह भगवान शिव के 12 ज्योतीर्लिंगों में से एक है इसलिए इस ज्योतीर्लिंग के दर्शनों का महत्व भी कम नहीं है।

यमुनोत्री धाम-
इसके अलावा यहां जाने से पहले, ये भी ध्यान रखें कि कई लोग बद्रीनाथ या केदारनाथ या फिर यमुनोत्री या गंगोत्री की यात्रा पर इसलिए भी नहीं जा पाते हैं क्योंकि शायद या तो वे लोग खुद ऐसा सोचते हैं या फिर उनको सलाह दी जाती है कि आपको यहां चारों ही धामों की यात्रा करनी जरूरी होती है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी सच नहीं है।

बल्कि इसके लिए यहां पूरी तरह से आप के लिए समय, इच्छाशक्ति, आर्थिक स्थित और शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है कि आप यहां की उस कठीन तीर्थ यात्रा के लिए तैयार हैं या नहीं।

हालांकि, आज कल के समय में ये यात्रा आर्थिक रूप से संपन्न लोगों के लिए तीर्थ यात्रा कम और पर्यटन का साधन ज्यादा बन चुकी है। जबकि, सच तो ये है कि आज भी यह यात्रा इतनी महंगी पड़ती है कि, देश भर से अधिकतर श्रद्धालु और तीर्थ यात्री ऐसे हैं जो बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ जी की इस यात्रा को करना तो चाहते हैं, लेकिन यहां तक आने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते हैं।

जबकि, अगर कोई, इन सबसे प्रमुख चार धामों में से बाकी के तीन धाम यानी, द्वारिकाधीश धाम, जगन्नाथ धाम और रामेश्वरम धाम में से किसी भी एक धाम या फिर दो धामों की यात्रा पर जाना चाहता है तो वह व्यक्ति भले ही देश के किसी भी दूर-दराज के हिस्से में रहता हो, कम से कम 2 से 3 हजार रुपयों में आज भी यात्रा कर सकता है। लेकिन, वही व्यक्ति अगर बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए आता है तो उसे कम से कम चार से पांच हजार रुपये का खर्च तो करना ही पड़ता है।

अगर देश के दूर-दराज के क्षेत्र से आने वाला कोई तीर्थ यात्री उत्तराखण्ड में आकर यहां के अन्य कोई भी तीन धामों की यात्रा का मन बना ले तो उसके लिए यहां का हर धाम कम से कम चार से पांच हजार रुपये तक खर्चीला हो सकता है और समय भी आवश्यकता से अधिक ही लगता है।

इसके अलावा स्थानीय मौसम सहीत खतरनाक पहाड़ियों में यात्रा करने पर कई प्रकार की परेशानियों जैसे थकान, बीमार होने का डर, अपने सामान को संभालने की समस्या और स्थानिय मौसम सहीत और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यही कारण है कि उत्तराखण्ड की इस छोटा चार धाम यात्रा में शामिल होने वाले आर्थिक रूप से कमजोर तीर्थ यात्रियों के लिए यहां के हर धाम की यात्रा करना संभव नहीं है। जबकि जो आर्थिक रूप से संपन्न लोग होते हैं वे यहां आकर घोड़े की सवारी का सहारा लेकर या फिर हेलीकाॅप्टर की सेवा का लाभ लेकर बड़े ही आराम से और बिना किसी बाधा के इस यात्रा को कम कम से कम समय में और बिना किसी रूकावट या परेशानी के कर पाने में सक्षम होते हैं बल्कि उनके लि यहां की यात्रा तीर्थ यात्रा कम ओर एक पर्यटन अधिक हो जाता है।

About The Author

admin

See author's posts

2,038

Related

Continue Reading

Previous: जानिए क्या है! सरयू नदी के विभिन्न नाम, पौराणिक, धार्मिक और आधुनिक इतिहास
Next: गढ़ मुक्तेश्वर के प्राचीन गंगा मंदिर का इतिहास | History of Ganga temple of Garh Mukteshwar

Related Stories

Mahakal Corridor Ujjain
  • इतिहास
  • तीर्थ यात्रा
  • विशेष

उज्जैन का पौराणिक ‘रूद्र सरोवर’ आज किस दशा में है

admin 26 February 2025
JOGULAMBA SHAKTIPEETH TEMPLE
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

जोगुलम्बा शक्तिपीठ मंदिर: कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

admin 25 November 2024
Chintamani Vinayak - Ishwar Gangi pond near Lahurabir
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

काशी के छप्पन विनायक मंदिर – उनके नाम और स्थान

admin 13 July 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078009
Total views : 142093

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved