Sunday, June 21, 2026
Homeविविधस्वास्थ्यगेहूं का आटा उतना ही खतरनाक जितना कि मैदा

गेहूं का आटा उतना ही खतरनाक जितना कि मैदा

मोटे अनाजों के आते को हमने आधुनिकता की दौड़ में भोजन में शामिल करना छोड़ दिया है। अक्सर हम सबको लगता है कि मैदा हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है परन्तु गेहूं का आटा भी हमारे शरीर के लिए उतना ही खतरनाक जितना कि मैदा। क्योंकि हमें गेहूं के विषय में ठीक से जानकारी नहीं है।

यदि हमे हमारे शरीर को स्वस्थ रखना है तो भोजन में समय और ऋतुओं के अनुसार विविधता अपनाना ही होगा जैसे हमारे पुरखे करते थे। हालाँकि उस समय उपज कम होती थी परन्तु उस समय जो भी खान-पान थे वे पोषक तत्व से भरपूर होते थे क्योंकि केमिकल युक्त जहरीले फर्टिलाइजर्स का प्रयोग न के बराबर होता था। किन्तु आज के समय में यदि फर्टिलाइजर्स न डाली जाय तो उपज ही नहीं मिल पाती है। जबकि गेहूं के लिए आज सबसे अधिक केमिकल युक्त जहरीले फर्टिलाइजर्स का प्रयोग होने लगा है।

यदि आप गेहूं के आटे की रोटी खाते हैं तो अन्य सभी प्रकार के मोटे अनाजों के आटे को भी मिलाकर रख लीजिए और इनकी कम से कम एक मोटी रोटी प्रतिदिन खानी चाहिए, ताकि आपके रक्त में केमिकल युक्त जहरीले फर्टिलाइजर्स की कम से कम मिलावट हो सके।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments