Thursday, May 28, 2026
Homeविविधकृषि जगतबात नहीं बनी तो 21 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे किसान

बात नहीं बनी तो 21 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे किसान

ऋषि तिवारी | नोएडा। आज भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष हातिम सिंह भाटी ने नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की नोएडा विकास प्राधिकरण ने 2005 मे गांव शाहदरा की जमीन खसरा नंबर 169 का लिखित इकरारनामा के माध्यम से अधिग्रहण किया था जिसमें लिखित मे दिया गया था कि किसान को 10% अविकसित भूखण्ड एंव 64,7% अतिरिक्त मुआवजा एंव पुनर्वास योजना का लाभ देना तय हुआ था लेकिन प्राधिकरण ने जब किसान को जमीन के इकरारनामे का कोई लाभ नही दिया तो किसान ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की शरण ली जिसमें माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने किसान की सुनवाई करते हुए 2013 मै जमीन पर स्टे दे दिया जिस पर किसान हातम सिंह भाटी की वर्षों पुरानी दुकानें थी।

farmers march Delhi 2024 newsप्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने आगे बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के स्टे होने के बावजूद भी आज बिना सूचित किए प्राधिकरण के अघिकारियों ने भारी पुलिस बल की मदद से चोरों की तरह सुबह सात बजे दुकानों को तहस-नहस कर दिया जिसमें गरीब दुकानदारों का लगभग साठ से सत्तर लाख का सामान का नुकसान हुआ है जैसे ही इसकी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को हुई तो सभी संगठन के कार्यकर्ताओ को शाहदरा गांव मौके पर पहुँचने का आदेश दिए और राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी भी मौके पर पहुचें और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बलराज भाटी ने बताया कि प्राधिकरण के जिन अघिकारियों ने यह कार्रवाई की उनके ऊपर सैक्टर 142 थाने कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर थानाध्यक्ष को दे दी गई है कुछ पुलिस कर्मचारियों ने संगठन के कार्यकर्ताओ को मां बहन की गाली-गलौज दी है उनके ऊपर भी कार्यवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने 21 फरवरी को महापंचायत का ऐलान करते हुए रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के दिल्ली आवास के घेराव के लिए दिल्ली कूच का आव्हान किया है। यह पंचायत 21 फरवरी सेक्टर 142 शाहदरा गांव में बुलाई गई है।जिसमें भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश के हर जिलों के कार्यकर्ता और देश के सभी संगठन हिस्सा लेगें जिसकी आज से ही कार्यकर्ता तैयारी मे जुट गये है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातिम भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, जिला उपाध्यक्ष उधम भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप एडवोकेट, सोविन्द्र भाटी, जितेंद्र सिंह, रामवीर भाटी, फईम मंसूरी, दिलदार अंसारी, अजीत सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री नीरज भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, अंशू नागर, रिकूं भडाना, रामरिक भाटी सोविदंर भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments