Skip to content
26 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

आज़ादी के मायने और भगत सिंह

admin 5 July 2024
freedom of india and shaheed Bhagat Singh
Spread the love

डॉ॰ स्वप्निल यादव || राबिया की कहानी में जिस असली आज़ादी की बात काही गई है उसको शायद भगत सिंह ने बचपन से ही समझ लिया था। रबिया स्वर्ग को जला देना चाहती थी और  नरक की आग पर पानी डाल देना चाहती थी। राबिया चाहती थी कि ईश्वर की उपासना ईश्वर के लिए हो न कि स्वर्ग के लालच और नरक के दर की वजह से। भगत सिंह का भी यही मानना था। उन्हे न स्वर्ग की चाहत थी और न अगले जन्म की। उनका मानना था कि जिस दिन उनके मुह पर काला कपड़ा बांधकर नीचे से तख़्ता खींचा जाएगा वो उनका और उनकी आत्मा का आखिरी दिन होगा।

भगत सिंह कहते थे कि कानून का उद्देश्य स्वतन्त्रता को खत्म करना या रोकना नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित करना और विस्त्रत करना है। कितना उपयुक्त समाजवाद का ख्वाब था “प्रत्येक से उसकी योग्यता के अनुसार, प्रत्येक को उसकी आवश्यकता के अनुसार”। महज़ 23 साल की उम्र में जिस भारत माँ के सपूत ने ब्रिटिश साम्राज्य की चूलें हिला दी उस भगत सिंह को याद किए बिना भारत की आजादी का इतिहास अधूरा ही रहेगा। बात महज फाँसी चढ़ने की होती तो कतार लंबी है लेकिन माँ के इस लाल ने तो अपनी फांसी की तारीख खुद तय की थी। यह ज़िद भी अजीब ही थी कि असेंबली में बम फेंकने वालों को अपनी गिरफ्तारी देनी होगी और उनमे एक मैं खुद हुंगा, क्यूंकि मुझे जज से बहस करनी है। भगत सिंह की क्रांति बम और पिस्तौल की क्रान्ति थी ही नहीं, उस क्रांति का बाल काल जरूर लाल खून से भरा हो सकता है लेकिन वो जवान हुई किताबों के बीच उसकी धार विचारों की सान पर तेज हुई।

आखिर कैसे खेलने कूदने की उम्र मे एक लड़का भगत सिंह बन गया यह जानना बहुत रोचक भी है और देश के लिए जरूरी भी। भगत सिंह महज़ रूमानी आदर्शवादी क्रांति के पोषक भर नहीं थे जब संगठन की ज़िम्मेदारी उन पर आई तो उनके पास केवल एक ही हथियार बचा जिससे वो विरोधियों का सामना कर सकते थे और वो हथियार था “अध्ययन करो” ! स्वयं को विरोधियों के तर्कों का सामना करने लायक बनाने के लिए अध्ययन करो! अपने मत के समर्थन में तर्कों से लैस होने के लिए अध्ययन करो। पकड़े जाने से लेकर फांसी तक वो 716 दिन जेल मे रहे और इस दिनों उनके पढ़ने की भूख को पूरा करना लाहौर की द्वारका दास लाइब्रेरी के लिए भी मुश्किल पड़ा और उन्होने लगभग 300 किताबें पढ़ भी डालीं। लगभग 170 किताबों की उनकी खुद की भी छोटी सी लाइब्रेरी थी।

उनका मानना था कि एक क्रांतिकारी सबसे अधिक तर्क पर विश्वास करता है। वह केवल तर्क और तर्क मे ही विश्वास करता है। किसी प्रकार का गाली–गलौच या निंदा, चाहे वह ऊंचे से ऊंचे स्तर से की गई हो उसे अपने निश्चित उद्देश्य से वंचित नहीं कर सकती। उन्होने चार्ल्स डेकन को पढ़ा, जोजेफ कोंरेड, सिंकलेर, विक्टर हुगो, हाल केन, रीड, रोपशीन, मैक्सम गोर्की, स्टेपनिक, ऑस्कर वाइल्ड, बकुनिन को भी उन्होने जमकर पढ़ा। मरते वक्त भी वो लेनिन को पढ़ रहे थे।

भाषा की बात करें तो उन्हे हिन्दी, उर्दू, पंजाबी, संस्कृत, बंगाली और अँग्रेजी मे महारत हासिल थी। जितना पढ़ा तो लिखा भी खूब। किरती, प्रभात, प्रभा, अर्जुन, महारथी, चाँद जैसे अखवारों और पत्रिकाओ मे उन्होने खूब लिखा। उनका पहला लेख हिन्दी संदेश मे छपा। भगत सिंह का मानना था कि सत्य के लिए जीवन न्योछावर, स्वर्ग के लालच और नरक के भय के बिना किया जाय। उनका उद्देश्य उस क्रांति से था जो मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण का अंत कर देगी। वह गोरी बुराई को हटाकर काली बुराई को लाना नहीं चाहते थे। वो तो श्रमिकों के शासन के पक्षधर थे।

महात्मा गांधी के लेख ‘बम की पूजा’ के खिलाफ भगवती चरण वोहरा के लेख को भगत सिंह ने पूरा किया जिसका शीर्षक था ‘बम का दर्शन’। ‘मैं नास्तिक क्यूँ हूँ?’ लेख केवल एक अंधी मानसिकता का परिचायक नहीं है वो डार्विन की किताब ‘जीवन की उत्पत्ति’, बाकुनिन की किताब ‘ईश्वर और राज्य’, निरलंब स्वामी की ‘सहज ज्ञान’ जैसी किताबों से प्रेरित एक वैज्ञानिक तथ्य परक सोंच है, जो धर्म और मिथकीय विचारों को चुनौती देती है। जिसमे अगले जन्म और स्वर्ग की खुशियों का लालच नहीं है। आनुवंशिकता के सिद्धान्त से वो भली भांति परिचित हो चुके थे।

लाला रामसरन दास की पुस्तक ‘द ड्रीमलैंड’ की भूमिका मे भगत सिंह ने लिखी। पंजाबी कवि पाश ने लिखा है कि ‘जिस दिन उसे फांसी लगी उसकी कोठरी से लेनिन की किताब मिली थी जिसका एक पन्ना मुड़ा हुआ था। पंजाब की जवानी को उसके आखिरी दिन के मोड़े हुये पन्ने से आगे बढ़ाना होगा’। हाथ मे किताब के बिना भगत सिंह की हर तस्वीर और प्रतिमा अधूरी ही है। देश के युवाओं को खासतौर से जो किसी बदलाव की मशाल लेकर चल रहे हैं या राजनैतिक जीवन जी रहे हैं पहले उन्हे विश्व इतिहास और भारतीय इतिहास का गहन अध्ययन करना होगा तब वह एक पूरी लड़ाई के लिए तैयार हो पाएंगे अन्यथा वह इस तमाम विचार धाराओं मे उलझ के रह जाएंगे और उनका उपयोग बस भीड़ के लिए होगा।

(लेखक स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं)

About The Author

admin

See author's posts

254

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: फ्रांस की सभी मस्जिदों पर लगेगा ताला: मारिने ले पेन
Next: आयु को काटने वाले छह दोष

Related Stories

marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

admin 20 August 2025
brinjal farming and facts in hindi
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

admin 17 August 2025
Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

admin 11 August 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081189
Total views : 147916

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d