Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • भाषा-साहित्य

जानिए! आज कहां है नाग वंश की मात्र भूमि | Land of Naga dynasty

admin 17 February 2021
Kashmir history and Anantnag
Spread the love

अजय सिंह चौहान | जिस कश्मीर को कुछ लोग जमीन का मात्र एक टुकड़ा समझने की भूल करते हैं उन लोगों को यह जान लेना चाहिए कि सनातन संस्कृति और भारत के प्राचीन इतिहास से लेकर आज तक भी, कश्मीर भारत के लिए कितना अनमोल रत्न है, इस बात का अंदाजा शायद आज किसी भी आम भारतीय को नहीं है।

कई शोधकर्ताओं ने इस बात को माना है कि युगों पहले जब शेष पृथ्वी पर मानव का अस्तित्व ही नहीं था उस समय भी भारतीय उप महाद्वीप में मानव सभ्यता एक विकसित जीवन जी रही थी और कैस्पियन सागर से लेकर कश्मीर तक ऋषि कश्यप के वंशजों का ही राज फैला हुआ था।

कश्मीर के पौराणिक और सनातन धर्म से संबंधित इसके एतिहासिक तथ्यों के अनुसार माना जाता है कि कश्यप ऋषि के नाम पर ही कश्यप सागर यानी आज जिसे हम कैस्पियन सागर कहते हैं उसका नामकरण हुआ था और आज के कश्मीर को भी उन्हीं कश्यप ऋषि के नाम से जाना जाता है। यह भी माना जाता है कि ऋषि कश्यप ही कश्मीर के सबसे पहले राजा हुए थे।

महर्षि कश्यप का उल्लेख हमें ऋग्वेद में भी मिलता है। इसके अलावा महर्षि कश्यप के जन्म के विषय में श्रीनरसिंह पुराण में स्पष्ठ रूप से बताया गया है कि, मरीचि ऋषि ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे। और मरीचि ऋषि तथा उनकी पत्नी सम्भूति ने ही महर्षि कश्यप को जन्म दिया था। इस प्रकार से और यहीं से इस संसार में मानस पुत्रों का यानी मनुष्यों का पदार्पण हुआ था।

इसलिए ऋषि कश्यप प्राचीन वैदिक ऋषियों में प्रमुख ऋषि माने गये हैं। अन्य संहिताओं में भी यह नाम कई बार पढ़ने को मिलता है। इन्हें सर्वदा धार्मिक एवं रहस्यात्मक चरित्र वाला ऋषि बतलाया गया है।

कई प्रकार के पौराणिक साक्ष्यों और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ऋषि कश्यप की जिस कद्रू नामक पत्नी के गर्भ से इस संसार में सर्वप्रथम नाग वंश की उत्पत्ति हुई, उन नागों की संख्या 8 थी। उन 8 नागों के नाम अनंत नाग यानी शेष नाग, वासुकि नाग, तक्षक नाग, कर्कोटक नाग, पद्म नाग, महापद्म नाग, शंख नाग और कुलिक नाग थे।

इसी तरह कश्मीर में आज भी पौराणिक साक्ष्यों के अनुसार, उन नागों के नाम पर कई स्थानों के नाम हैं- जिनमें अनंतनाग, कमरू, कोकरनाग, वेरीनाग, नारानाग, कौसरनाग आदि।

मान्यता है कि इन्हीं 8 नागों से नागवंश की स्थापना हुई थी। विभिन्न पुराणों में कश्मीर को नागों का देश भी कहा गया है। जबकि आज कश्मीर में जो अनंतनाग नामक जिला है उस स्थान को नागवंशियों की राजधानी माना गया था।

इसके अलावा हमारे पौराणिक ग्रंथ यह भी बताते हैं कि इस संपूर्ण क्षेत्र को इन सबसे पहले जम्बूद्वीप के नाम से जाना जाता था और यहां उस समय के लोकप्रिय राजा अग्निघ्र का राज था। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि त्रेतायुग में भगवान राम के जन्म से भी हजारों वर्ष पहले तक कश्मीर मात्र एक जनपद के रूप में हुआ करता था।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: Garba dance history: गरबा उत्सव का पौराणिक इतिहास और आज का दौर
Next: सारागढ़ीः दस हजार दुश्मन और मात्र 21 सिख लड़ाके | Battle of Saragarhi in Hindi

Related Stories

Purana Qila Delhi
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

admin 25 March 2026
Susruta Samhita Sarirasthana An Old and Rare Book
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

सुश्रुतसंहिता शारीरस्थान में क्या है?

admin 3 February 2026
Garg Samhita Book Cover Geeta Press
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

श्रीगर्ग-संहिता में क्या लिखा है?

admin 8 January 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.