Skip to content
7 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास

कितना प्राचीन है कश्मीरी पंडितों का इतिहास | History of Kashmiri Pandits

admin 16 February 2021
Kashmiri pandits
Spread the love

अजय सिंह चौहान | माना जाता है कि त्रेतायुग के उस काल में जब भगवान राम ने जन्म लिया था उससे हजारों वर्ष पहले तक कश्मीर मात्र, एक जनपद के रूप में ही हुआ करता था। यदि हम वाल्मीकि रामायण के तथ्यों को आधार माने तो कंबोज, वाल्हीक और वनायु देश के पास स्थित है। और अगर हम आ‍धुनिक इतिहास को आधार माने तो, कश्मीर के राजौरी से लेकर तजाकिस्तान तक का संपूर्ण हिस्सा ही कंबोज हुआ करता था जिसमें आज का पामीर का पठार और बदख्शां भी शामिल हैं।

कंबोज महाजनपद का क्षेत्र कश्मीर से हिन्दूकुश तक फैला हुआ था। जिसमें इसके उस समय के दो नगर राजपुर और नंदीपुर सबसे प्रमुख हुआ करते थे। प्राचीन काल के उस राजपुर को ही आजकल हम राजौरी के नाम से जानते हैं। इसमें पाकिस्तान का हजारा नामक जिला भी कंबोज के अंतर्गत ही आता था।

वर्तमान में भी हमारे पास कश्मीर का प्रामाणिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक इतिहास जानने के दो मुख्य स्रोत मौजुद हैं। जिसमें से पहला 12 वीं शती में कल्हण द्वारा रचित, राजतरंगिणी एवं दूसरा, मज्जिन सेनाचार्य का, नीलमत पुराण हैं। इन दोनों ही पुस्तकों में कश्मीर के वंशचरित एवं भूगोल का विस्तृत वर्णन मिलता है।

कश्मीर के भौगोलिक, सांस्कृतिक तथा राजनीति इतिहास से संबंधित सबसे पुरानी और सबसे प्रमुख पुस्तकों में से एक और उस समय के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और इतिहासकार कल्हण द्वारा रचित राजतरंगिणी है।

कश्मीर में छूपा है युगों-युगों का रहस्यमई खजाना | Pre-historyof Kashmir

‘राजतरंगिणी‘ में 1184 ईसा पूर्व के राजा गोनंद से लेकर राजा विजय सिम्हा के काल, यानी 1129 ईसवी तक के कश्मीर के प्राचीन राजवंशों और राजाओं के प्रमाणिक दस्तावेज हैं।

राजतरंगिणी में भी यही बताया गया है कि आज की कश्मीर घाटी, अत्यंत प्राचीन समय में चारों तरफ से विशाल पर्वत श्रखलाओं से घिरी हुई थी, और इसके मध्य में एक बहुत बड़ी झील हुआ करती थी।

कश्यप ऋषि ने उस झील से पानी निकाल दिया और इसे एक अत्यंत मनोरम प्राकृतिक स्‍थल के रूप में बदल दिया था। उसी के बाद से कश्मीर की घाटी अस्तित्व में आई है।

हालांकि अगर हम भूगर्भशास्त्रियों की माने तो उनके अनुसार आज जिसे हम खदियानयार और बारामूला के नाम से जानते हैं उन क्षेत्रों में पहाड़ों के धंसने से ही उस विशालकाय झील का पानी बहकर निकल गया और उसके बाद यह एक मैदानी क्षेत्र बना था। जिसके बाद से यहां धीरे-धीरे मानव सभ्यता का विकास होने लगा और यह क्षेत्र रहने लायक बन गया।

कश्मीर का रामायण और महाभारतकालीन रहस्यमई इतिहास | History of Kashmir in Hindi

जहां एक ओर जम्मू और कश्मीर का उल्‍लेख महाभारत जैसे महान ग्रंथ में भी मिलता है। वहीं अखनूर के एक क्षेत्र से प्राप्‍त हड़प्‍पा कालीन अवशेषों तथा मौर्य, कुषाण और गुप्‍त काल की कलाकृतियों से जम्मू के प्राचीन इतिहास का पता चलता है।

यदि हम वाल्मीकि रामायण की माने तो कंबोज वाल्हीक और वनायु देश के पास स्थित है। और अगर हम आ‍धुनिक इतिहास की माने तो कश्मीर के राजौरी से तजाकिस्तान तक का हिस्सा ही कंबोज हुआ करता था जिसमें आज का पामीर का पठार और बदख्शां भी शामिल हैं।

कंबोज महाजनपद का विस्तार कश्मीर से हिन्दूकुश तक हुआ करता था, जिसमें इसके उस समय के दो नगर राजपुर और नंदीपुर सबसे प्रमुख थे। प्राचीन काल के उस राजपुर को ही आजकल हम राजौरी के नाम से जानते हैं। इसमें पाकिस्तान का हजारा नामक जिला भी कंबोज के अंतर्गत ही आता था।

कश्मीर का प्राचीन और पौराणिक इतिहास सर्वप्रथम यहां के मूल निवासी कश्मीरी पंडितों से जुड़ा हुआ है जिसमें इन कश्मीरी पंडितों की संस्कृति लगभग 6,000 साल से भी ज्यादा पुरानी मानी गई है इसीलिए वे ही कश्मीर के मूल निवासी माने जाते हैं।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: क्या मंच सिर्फ राकेश टिकैत का है या अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भी?
Next: हिन्दू शब्द की उत्पत्ति और चलन | Origin of Hindu word

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.