Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्रकृति से जुड़ी एक प्राचीन सनातन परंपरागत कला है ‘जिरोती’

admin 20 August 2022
Jiroti Art - wall painting of Nimad in Madhya Pradesh
Spread the love

अजय सिंह चौहान || निमाड़ मध्य प्रदेश का एक ऐसा पश्चिमी क्षेत्र है जिसकी भौगोलिक सीमाओं में एक तरफ़ विन्ध्य पर्वत और दूसरी तरफ़ सतपुड़ा हैं, जबकि मध्य में पवित्र नर्मदा नदी बहती है। यही निमाड़ पौराणिक काल में ‘अनूप जनपद’ के नाम से पहचाना जाता था। हालांकि समय परिवर्तन के साथ आज इसे निमाड़ के नाम से पहचाना जाता है। सनातन परम्पराओं और मान्यताओं के अनुसार प्रकृति के अनमोल ख़ज़ानों में से एक इस निमाड़ में अनेकों प्रकार की क्षेत्रीय और पौराणिक मान्यतायें आज भी जस की तस मनाई जाती हैं।

उन्हीं क्षेत्रीय और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ‘जिरोती’ (Jiroti an ancient traditional art) भी है जिसको निमाड़ की बेटी माना जाता है। जबकिकुछ लोग जिरोती को माता भी मानते हैं। जिरोती को निमाड़ क्षेत्र में एक परम्परागत पर्व के रूप में हर्षोलास के साथ मानाया जाता है।

Jiroti Art - wall painting of Nimad in Madhya Pradeshप्राचीन लोक कथाओं के अनुसार प्रति वर्ष सावन के महीने की हरियाली आमावस्या के दिन ‘जिरोती’ (Jiroti an ancient traditional art) अपने मायके आती थी, और उसके आने से मायके में यानी की सम्पूर्ण निमाड़ में रौनक आ जाती थी, और चारों और हरियाली छा जाती थी। इसलिए यहाँ के लोग हरियाली आमावस्या के इस दिन को उनके सम्मान में एक विशेष त्योहार के रूप में मनाने लगे।

जिरोती निमाड़ का एक प्राचीन परंपरागत पर्व है। इस दिन सम्पूर्ण निमाड़ की महिलायें अपने घरों के पवित्र स्थानों जैसे पूजास्थलों और रसोई की दीवारों पर गेरू और चाक मिट्टी के रंगों से एक प्रकार की कलात्मक आकृति को बनाती हैं जो ‘जिरोती माता’ के रूप में पहचानी जाती है।

निमाड़ का पौराणिक इतिहास और सांस्कृतिक महत्व | History of Nimad-MP

इस अवसर पर जिरोती बनाने के पहले घर की उन दीवारों को गंगा जल से शुद्ध करके उसपर गाय के गोबर से लीपा जाता है। उसके बाद गेरू और चाक मिट्टी के रंगों से आकर्षक जिरोती माता बनाई जाती।

जिरोती माता बन जाने के बाद सपरिवार मिलकर उसको पारंपरिक ‘पूरणपोली’ नाम के एक विशेष व्यंजन का भोग लगाकर उसकी पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की जाती है।

जिरोती माता की इस आकृति में, जिरोती माता को पालने में झूलते बच्चे, चांद-सूरज, तुलसी, बृंदावन, पेड़-पौधे, नाग देवता, मही या छाछ बिलोती महिलाएं, गणगौर नृत्य करते लोग, घर की रसोई और कई प्रकार की गृहस्थ आकृतियां बनाई जाती हैं।

Jiroti Art - wall painting of Nimad in Madhya Pradeshहालांकि जिरोती (Jiroti an ancient traditional art) प्रकृति से जुडी एक प्राचीन परंपरा है इसलिए यह सिर्फ निमाड़ तक ही सीमित नहीं है बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भी मनाया जाता है। जबकि, वर्तमान में तो यह एक ‘परंपरागत कला’ के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्ध होती जा रही है।

इस प्राचीन और पौराणिक परंपरा एवं त्यौहार के पीछे मुख्य कारण प्रकृति प्रेम, हरियाली और परिवारों की सुख तथा समृद्धि है। यह त्योहार बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनाते तो मानते ही हैं साथ ही साथ इस दिन घर में एक पौधा भी जरूर लगाते हैं। इसके पीछे का मूल उद्देश्य भी यही है कि हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण को अधिक महत्व दिया जाए।

हमारे विभिन्न शास्त्रों में भी यही कहा गया है कि एक पेड़ दस पुत्रों के समान होता है। इसलिए पेड़ लगाने के सुख भी दस पुत्रों के बराबर होते हैं। तभी तो सनातन को धर्म नहीं बल्कि एक जीवन शैली माना जाता है जो सभी प्रकार के मत, पंथ, और मजहबों में सबसे ऊपर है।

About The Author

admin

See author's posts

3,681

Post navigation

Previous: हिंदुओं के हर घर में कैसे बोया जा रहा है ‘लव जिहाद’ का बीज
Next: ‘JIROTI’ is an “Ancient Indian Art” related to nature

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093073
Total views : 170811

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.