Skip to content
28 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अद्भूत और दुर्लभ है आगरा का कैलाश महादेव मंदिर | Kailash Mahadev Mandir Agra

admin 12 December 2021
Kailash Mahadev Mandir Agra
Spread the love

आगरा में पौराणिक काल यानी त्रेता युग का एक ऐसा दुर्लभ शिव मंदिर जिसमें हैं दो ज्योतिर्लिंग विराजित हैं। और इस बात के प्रमाण हमारे कई धर्मगं्रथों में मौजूद हैं। आमतौर पर यहां आने वाले कई भक्तों को मंदिर के गर्भगृह में एक साथ दो शिवलिंगों को देखकर कुछ आश्चर्य तो होता है लेकिन वे फिर भी इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, बहुत ही कम लोग इन दो शिवलिंगों के एक साथ होने की विस्तृत जानकारी ले पाते हैं।

आज भी बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि आगरा में एक ऐसा शिवलिंग मंदिर भी है जहां दो शिवलिंग एक साथ स्थापित हैं और उनका संबंध त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। इसीलिए यह शिव मंदिर एक ऐसा दुर्लभ मंदिर है जिसमें विराजित ज्योतिर्लिंगों को भगवान परशुराम और उनके पिता जमदग्नि के द्वारा स्वयं स्थापित किया गया था।

आगरा के इस कैलाश महादेव मंदिर को लेकर मान्यता है कि यह भगवान शिव का एक दुलर्भ मंदिर है जो दुनिया में और कहीं नहीं है। क्योंकि इस मंदिर के गर्भगृह में एकसाथ दो शिवलिंग स्थापित है। यहां आने वाले भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए जितना महत्व आगरा के इस कैलाश महादेव मंदिर का है उतना ही पुराना इस मंदिर का इतिहास भी है और उतनी ही महत्वपूर्ण और रोचक है इसकी पौराणिक मान्यताएं और किंवदंदियां।

Kailash Mahadev Mandir Agraपौराणिक कथाओं के अनुसार, इस मंदिर का अपना अलग ही एक महत्व है। माना जाता है कि इस कैलाश महादेव मंदिर में स्थित इन दोनों ही पवित्र शिवलिंगों की स्थापना आज से हजारों साल पहले त्रेता युग में हुई थी और भगवान परशुराम और उनके पिता जमदग्नि के द्वारा इन शिवलिंगों की स्थापित की गई थी। भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि का आश्रम रेणुका धाम भी यहां से पांच से छह किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। और यह वही रेणुकाधाम आश्रम है जिसका उल्लेख श्रीमद्भागवत गीता में भी वर्णित है।

आगरा का पौराणिक इतिहास और युगों-युगों का रहस्य | History of Agra

पौराणिक मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्नि भगवान शिव की आराधना करने के लिए कैलाश पर्वत पर गए थे। पिता और पुत्र दोनों ही ने कई वर्षों तक वहां कड़ी तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। इस पर भगवान परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्नि ने भगवान शिव से अपने साथ चलने और हमेशा साथ रहने का आशीर्वाद मांग लिया। कहा जाता है कि भगवान शिव खुद तो उनके साथ नहीं आये लेकिन आशीर्वाद स्वरूप परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्नि को एक-एक शिवलिंग भेंट में दे दिए।

महाभारत में भी मिलता है कैलाश महादेव मंदिर का उल्लेख | Kailash Mahadev in Agra

पौराणिक तथ्यों के अनुसार बताया जाता है कि जब पिता और पुत्र दोनों ही यमुना के किनारे अग्रवन में बने अपने आश्रम रेणुका के लिए चल दिए। लेकिन, आश्रम पहुंचने से पहले ही लगभग 6 किलोमीटर पहले उनको रात्रि विश्राम के लिए रुकना पड़ा। रात्रि विश्राम के पहले उन्होंने वे दोनों ही शिवलिंग अस्थायी रूप से वहां स्थापित कर दिए। और फिर अगले दिन प्रातः यमुना स्नान करने के बाद भगवान परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्नि उन ज्योतिर्लिंगों को आगे की यात्रा में ले जाने के लिए पहुंचे और उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे उन ज्योर्तिलिंगों को उस जगह से नहीं उठा पाए। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों ने उसी जगह पर उन दोनों शिवलिंगों की पूजा-अर्चना कर पूरे विधि-विधान से स्थापित कर दिया और उन्होंने इन ज्योतिर्लिंगों को नाम दिया ‘कैलाश महादेव’। बताया जाता है कि तभी से इन दोनों ही ज्योतिर्लिंगों को कैलाश महादेव के नाम से जाना जाता है।

कैलाश महादेव का यह मंदिर आगरा शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर यमुना नदी की तलहटी में बसे कैलाश सिकंदरा क्षेत्र में स्थित है।

– गणपत सिंह, खरगौन (मध्य प्रदेश)

About The Author

admin

See author's posts

7,103

Related

Continue Reading

Previous: आज भी जाग्रत हैं उज्जैन के काल भैरव | Secrets of Kaal Bhairav
Next: महाभारत में भी मिलता है कैलाश महादेव मंदिर का उल्लेख | Kailash Mahadev in Agra

Related Stories

Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025
Teasing to Girl
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

admin 27 May 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078205
Total views : 142609

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved